UP60 NEWS बलिया की आवाज

बलिया की आवाज - गली से गुजरते हुए सड़क से गुजरते हुए शहर तक सभी को एक नजर से देखता है
बड़े बड़े अधिकारियों की बात हो या फिर दिग्गज नेताओं की बात हो या नौंजवानों की बात हो
गरीब-बेसहारा सब की आवाज है 'UP60NEWS' बलिया की आवाज

आर्शीवाद 🙏


UP60 NEWS बलिया की आवाज

🚨 पश्चिम बंगाल की हाई-प्रोफाइल चंद्रनाथ रथ हत्या केस में बड़ा खुलासा!

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में अब तक 3 शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है। शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की हत्या का तार उत्तर प्रदेश से जुड़ा बताया जा रहा है।

अयोध्या से गिरफ्तार आरोपी राज सिंह मूल रूप से बलिया का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद वह अपनी पहचान छिपाकर अयोध्या में रह रहा था। कोलकाता पुलिस की सूचना पर अयोध्या पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ले जाया गया है।

पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि इस हत्या की साजिश किसने रची और शूटर्स को सुपारी किसने दी।

#WestBengal #ChandranathRath #ShubhenduAdhikari #BreakingNews

17 hours ago | [YT] | 8

UP60 NEWS बलिया की आवाज

मोदी सरकार अब देश चलाने से ज्यादा जनता को “कम खर्च करो” का ज्ञान देने में लगी है।

कभी कहा जाता है सोना मत खरीदो, कभी विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, तेल-खाद कम इस्तेमाल करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो।

ये सलाह नहीं, बल्कि 12 साल की नाकाम आर्थिक नीतियों का खुला कबूलनामा है।
जिस सरकार को महंगाई, बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था संभालनी थी, वो अब जनता को ही त्याग का पाठ पढ़ा रही है।

हर बार अपनी विफलताओं का ठीकरा जनता के सिर फोड़ देना आसान है, लेकिन सच ये है कि आज देश ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहाँ सरकार के पास समाधान कम और बहाने ज्यादा हैं।

देश मजबूत नेतृत्व से चलता है, रोज़-रोज़ जनता से बलिदान मांगने से नहीं।

सपा सांसद सलेमपुर से रमाशंकर राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट कर मोदी सरकार पर साधा निशाना।

#ModiGovernment #RamaShankarRajbhar #SP #Inflation #Unemployment #Politics #India #PetrolPrice #Economy #SocialMediaPost

18 hours ago | [YT] | 8

UP60 NEWS बलिया की आवाज

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और दुनिया में गहराते ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल, डीजल और गैस का संयमित उपयोग करने की अपील की है।
हैदराबाद में 9,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि भारत बड़ी मात्रा में पेट्रोलियम उत्पाद विदेशों से आयात करता है, इसलिए ईंधन की बचत करना आज देशहित में सबसे जरूरी है।

पीएम मोदी की बड़ी बातें👇
▪️ पेट्रोल-डीजल और गैस का जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करें
▪️ विदेशी मुद्रा बचाने पर विशेष ध्यान देने की जरूरत
▪️ युद्ध और वैश्विक संकट का असर कम करने में मिलेगी मदद
▪️ वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन मीटिंग्स को फिर प्राथमिकता देने की अपील
▪️ दुनिया में खाद की कीमतें बढ़ीं, फिर भी भारत में किसानों को राहत

#PMModi #EnergyCrisis #PetrolDiesel #India #FuelSaving #GlobalCrisis #WestAsia #Hyderabad #NarendraModi #BreakingNews #IndianEconomy #FuelCrisis #fbpost #post2026 #fbpost2026

1 day ago | [YT] | 7

UP60 NEWS बलिया की आवाज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री MYogiAdityanath से पूर्व मंत्री Narad Rai ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान जनहित, संगठन की मजबूती और क्षेत्रीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

पूर्व मंत्री नारद राय ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन सदैव जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करता है।

#NaradRai #YogiAdityanath #UttarPradesh #BJP #जनसेवा #उत्तरप्रदेश #राजनीति #विकास
#Ballia #fbpost #post2026

1 day ago | [YT] | 16

UP60 NEWS बलिया की आवाज

#लखनऊ महाराणा प्रताप की जयंती पर परिवहन मंत्री दयाशंकर शंकर सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए वहीं दूसरी तस्वीर तिरपाल में ढके महाराणा प्रताप जी की जहां कल भारी पुलिस बल तैनात थी कि कोई उनपर माला या फूल न चढ़ाए जिसे लेकर छात्र नेताओं और जेडीयू के प्रदेश महासचिव राजेश सिंह ने भारी नाराजगी व्यक्त की बड़ा सवाल ये है कि वो कौन है जिसके आगे सरकारी तंत्र भी फेल है आखिर किसका इंतजार है उद्घाटन करने के लिए ।
#BalliaNews #ballia #post2026 #fbpost2026 #maharanapratap #BJP4IND #samajwadiparty #AkhileshYadav

1 day ago | [YT] | 14

UP60 NEWS बलिया की आवाज

⚡ बलिया में प्रीपेड स्मार्ट मीटर अब होंगे पोस्टपेड!
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने निर्देश जारी करते हुए बताया कि जिले में संचालित सभी प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को अब पोस्टपेड मोड में बदला जाएगा। यह प्रक्रिया मुख्यालय स्तर से बैकएंड के माध्यम से स्वतः पूरी होगी, उपभोक्ताओं को किसी प्रकार का आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

📌 मई 2026 की बिजली खपत का बिल जून 2026 में पोस्टपेड प्रणाली के तहत जारी होगा।
📌 अब सभी नए बिजली कनेक्शन भी पोस्टपेड मोड में ही दिए जाएंगे।
📌 सुरक्षा धनराशि की वसूली जुलाई से अक्टूबर 2026 तक समान किस्तों में बिलों में जोड़ी जाएगी।

डीएम ने कहा कि इस नई व्यवस्था से बिजली बिलिंग प्रणाली अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनेगी तथा उपभोक्ताओं को भुगतान में आसानी होगी।

2 days ago | [YT] | 24

UP60 NEWS बलिया की आवाज

🏥 *बलिया जनपद में व्याप्त स्वास्थ्य अव्यवस्थाओं को लेकर सौंपा गया ज्ञापन*

विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबोधित ज्ञापन उनकी अनुपस्थिति में जिला चिकित्सा अधीक्षक को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने जिला अस्पताल व ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर गंभीर चिंता जताई।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से अंकित ठाकुर, रंजीत, अंकित तिवारी, आदित्य, सौरभ एवं विशेष ओझा जी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📌 प्रमुख मांगें:
▪️ अस्पताल में सक्रिय दलालों पर तत्काल रोक लगे।
▪️ सर्जिकल वार्ड सहित सभी वार्डों में साफ-सफाई और मरीजों की उचित देखभाल सुनिश्चित हो।
▪️ पीने का स्वच्छ पानी, साफ शौचालय और बैठने की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।
▪️ ट्रामा सेंटर की सुविधाएं पूरी तरह मरीजों को मिलें ताकि इमरजेंसी में जान बचाई जा सके।
▪️ बिना लाइसेंस चल रहे अवैध नर्सिंग होम पर कड़ी कार्रवाई हो।
▪️ गांवों के PHC और CHC केंद्रों पर डॉक्टरों की नियमित तैनाती सुनिश्चित की जाए।

विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

#Ballia #ABVP

2 days ago | [YT] | 30

UP60 NEWS बलिया की आवाज

🚨 यूपी की राजनीति में बड़ा मंथन शुरू!
योगी मंत्रिमंडल 2.0 को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि 2027 मिशन को ध्यान में रखते हुए बीजेपी बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है।

🔸 ब्राह्मण समाज को साधने की रणनीति
🔸 निष्क्रिय और विवादित मंत्रियों पर कार्रवाई तय
🔸 विधायक केतकी सिंह को मिल सकता है बड़ा मौका
🔸 आनंद स्वरूप शुक्ल की कैबिनेट में वापसी की चर्चा तेज

अब सवाल ये है कि क्या योगी सरकार का ये संभावित बदलाव 2027 की जीत की मजबूत नींव बनेगा? 🤔

आपकी राय क्या है?
कौन बनेगा मंत्री और किसकी होगी छुट्टी? कमेंट में जरूर बताएं 👇

2 days ago | [YT] | 11

UP60 NEWS बलिया की आवाज

UP के 3 कलेक्टर सबसे ज्यादा बुजुर्गों का सहारा बने !! 🔖
IAS डॉ. दिनेश चंद्र (पूर्व DM जौनपुर)
IAS रविंद्र कुमार (DM आजमगढ़)
IAS मंगला प्रसाद सिंह (DM बलिया)
ने वृद्धावस्था पेंशन योजना को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से लागू कर हजारों बुजुर्ग महिलाओं के जीवन में राहत पहुंचाई है। 👏
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना आज लाखों असहाय एवं आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्ग महिलाओं के लिए मजबूत सहारा बन चुकी है। प्रदेश सरकार वर्तमान में 29,23,364 बुजुर्ग महिलाओं को योजना का लाभ दे रही है।

योगी सरकार द्वारा हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है और DBT के माध्यम से प्रत्येक तिमाही ₹3000 सीधे बैंक खातों में भेजे जा रहे हैं। इससे बुजुर्ग महिलाओं की दैनिक जरूरतें पूरी होने के साथ आत्मनिर्भरता और सम्मान की भावना भी मजबूत हुई है।

📌 सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले जिले:
🥇 जौनपुर – 1,00,820 महिलाओं को लाभ
🥈 आजमगढ़ – 86,166 महिलाओं को लाभ
🥉 बलिया – 79,160 महिलाओं को लाभ

इन अधिकारियों की संवेदनशील कार्यशैली और जनसेवा की भावना की हर ओर सराहना हो रही है। 🙏

#UPGovernment #YogiAdityanath #OldAgePension #VridhaPension #IAS #Jaunpur #Azamgarh #Ballia #DBT #WomenEmpowerment #SocialWelfare #UttarPradesh #GoodGovernance #DMJaunpur #DMAzamgarh #DMBallia

3 days ago | [YT] | 16

UP60 NEWS बलिया की आवाज

🏛️ घोसी लोकसभा के लिए गौरव का क्षण 🇮🇳

घोसी लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री Rajeev Rai जी को संसद की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रभावशाली समिति “Committee on Public Undertakings (2026-27)” का सदस्य निर्विरोध चुना गया है। यह पूरे पूर्वांचल और घोसी क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का विषय है।

लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार उन्हें इस प्रतिष्ठित संसदीय समिति में सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। यह समिति देश के 389 सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) के कार्यों, पारदर्शिता, संसाधनों के उपयोग और कार्यप्रणाली की समीक्षा करने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाती है।

इस समिति में कुल 22 सदस्य होते हैं, जिनमें 15 लोकसभा और 7 राज्यसभा से शामिल किए जाते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण मंच पर घोसी के सांसद का चयन होना क्षेत्र की मजबूत राजनीतिक भागीदारी और जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रियता को दर्शाता है।

माननीय सांसद श्री राजीव राय जी को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐

#RajeevRai #GhosiLokSabha #Parliament #PublicUndertakingsCommittee #LokSabha #Purvanchal #SamajwadiParty #UPPolitics #MPRajeevRai #BreakingNews #PoliticalNews #Delhi #India

4 days ago | [YT] | 24