Bluesifr
Invest for future
Also we are working on below topic
1.News Calorie ( local news and famous agenda)
2.Education leaf India
(Mathematics knowledge,writing skill, note taking, prepare for exam
Paradox)
3.TichButtan (ब्लूएसिफर)
4.Mind Vertex
5.V4 (vichar)
6.The agle
7. ख़बरकार
8. परिचय
9 the angle नजरिया
10. Student Talk
11 Haryana D2
12 Jind2Day


BLUESIFR

​राजकीय महाविद्यालय खेड़ी चौपटा में अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
​खेड़ी चौपटा (हरियाणा): आज27/02/26 राजकीय महाविद्यालय, खेड़ी चौपटा में इतिहास विभाग के सहयोग से महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद का शहादत दिवस अत्यंत गौरव और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एक विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
​क्रांतिकारी विचारों पर प्रकाश
​कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर बहादुर जी ने विद्यार्थियों को चंद्रशेखर आज़ाद के जीवन संघर्ष और उनके क्रांतिकारी विचारों से रूबरू करवाया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार आज़ाद ने अल्पायु में ही देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने का संकल्प लिया था। प्रो. बहादुर ने उनके अटूट साहस और 'आज़ाद' रहने के प्रण के ऐतिहासिक प्रसंगों को साझा करते हुए युवाओं को देशप्रेम के प्रति प्रेरित किया।
​वर्तमान समय में प्रासंगिकता
​इसी क्रम में, श्री राहुल जी ने वर्तमान समय में आज़ाद के विचारों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि:
​"आज के दौर में आज़ाद के विचार केवल इतिहास का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि वे अनुशासन, निर्भीकता और आत्मनिर्भरता के प्रतीक हैं। भ्रष्टाचार और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध खड़े होना ही आज के समय में उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।"

3 weeks ago | [YT] | 7

BLUESIFR

Ppt persentation प्रतियोगिता बजट 2026-27 में इशिता रही विजेता
25/2/26 राजकीय महाविद्यालय खेड़ी चौपटा में प्राचार्य श्री अनिल कुमार के मार्गदर्शन में अर्थशास्त्र व हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बजट 2026-27 विषय पर "ppt persentation" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने प्रतिभागियों को इस गतिविधि में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और सभी दर्शक विद्यार्थियों को भी आगामी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कुमारी बिमला देवी ने बताया कि इस गतिविधि में विद्यार्थियों ने बढ़ -चढ़ कर भाग लिया। इस प्रकार की गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और नई तकनीक का प्रयोग करना सीखते हैं। हिंदी प्राध्यापिका श्रीमती विद्या वती ने बताया कि इससे विद्यार्थियों ने वर्तमान बजट ( सत्र 2026-27)के बारे में जाना। निर्णायक मंडल की भूमिका वाणिज्य विभाग की प्राध्यापिका श्रीमती पिंकी व लोक प्रशासन विभाग के प्राध्यापक डॉ कृष्ण कुमार ने निभाई।
इस प्रतियोगिता में स्नातक प्रथम वर्ष की इशिता, स्नातक प्रथम वर्ष की काजल, स्नातक तृतीय वर्ष की मोनिया ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।

3 weeks ago (edited) | [YT] | 1

BLUESIFR

प्रेस नोट 04/02/26
राजकीय महाविद्यालय खेड़ी चौपटा
राजकीय महाविद्यालय खेड़ी चौपटा के प्राचार्य श्री अनिल कुमार के निर्देशन में महाविद्यालय की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ज्योति ने इन्टर कॉलेज बॉक्सिंग खेल प्रतियोगिता में भाग लिया । फिजीकल एजुकेशन प्राध्यापक श्री रोहित ने बताया कि Dr.BRA राजकीय महाविद्यालय कैथल द्वारा इन्टर कॉलिजिएट स्टेट बॉक्सिंग ( पुरुष & महिला ) चैम्पियनशिप2025-26 जो कि 28/01/26 से 31/01/26 तक आयोजित की गई। छात्रा ज्योति ने45-48 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लिया और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कांस्य पदक प्राप्त छात्रा को महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने छात्रा और अभिभावकों को बधाई दी। महाविद्यालय पहुंचने पर ज्योति का स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्पार्टस कमेटी के सदस्य श्री अनिल , श्री दिनेश, श्री बहादुर, मैडम पूनम , मैडम विद्या एवं अन्य उपस्थित रहे ।

4 weeks ago | [YT] | 7

BLUESIFR

बाल दिवस पर "पं० जवाहर लाल नेहरू का भारत निर्माण में योगदान" विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन
आज दिनांक 15/11/2025 को बाल दिवस पर महाविद्यालय खेड़ी चौपटा (हिसार) में प्राचार्य श्री अनिल कुमार के निर्देशन में अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र और लोक प्रशासन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में "पं० जवाहर लाल नेहरू का भारत निर्माण में योगदान" विषय पर निबंध लेखन का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया I प्रतियोगिता में  स्नातकोतर प्रथम वर्ष का अंकित , स्नातक द्वितीय वर्ष की मधु और स्नातक प्रथम  वर्ष की निकिता ने क्रमशः  प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया | प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल की भूमिका  विद्यावती, श्रीमती पिंकी देवी व श्री अनूप ने निर्वहन की | महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को इस तरह की गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री मुथरा सिंह, श्री कृष्ण कुमार व कुमारी बिमला देवी और विद्यार्थी उपस्थित रहें |

4 months ago | [YT] | 4

BLUESIFR

राजकीय महाविद्यालय खेड़ी चौपटा (हिसार)

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

आज दिनांक 11/11/2025 को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय खेड़ी चौपटा (हिसार) में प्राचार्य श्री अनिल कुमार के निर्देशन में समाजशास्त्र, लोक प्रशासन व अंग्रेज़ी विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एक स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया I प्रतियोगिता में साक्षी एमo एo प्रथम वर्ष, पूनम एमo एसo सीo द्वितीय वर्ष और करीना बीo एo तृतीय वर्ष व रवीना एमo एo प्रथम वर्ष ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया | प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल की भूमिका श्री अनिल कुमार, श्रीमती विद्यावती व कुमारी बिमला ने निर्वहन की | महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मानव जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला | इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री मुथरा सिंह, श्री सुभाष, श्री कृष्ण कुमार, श्री बिजेंद्र व विद्यार्थी उपस्थित रहें |

4 months ago | [YT] | 5

BLUESIFR

राजकीय महाविद्यालय खेड़ी चौपटा

आज दिनांक 10/11/25 को राजकीय महाविद्यालय खेड़ी चौपटा के प्राचार्य श्री अनिल कुमार के निर्देशन एवं संरक्षण में एन एस एस प्रकोष्ठ द्वारा एक दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया। इसके साथ ही वार्षिक खेल प्रतियोगिता के अन्तर्गत लड़को की 5000 मीटर दौड़ और लड़कियों की 3000 मीटर की दौड़ करवाई गई। खेल प्रकोष्ठ संयोजक श्री अनिल ने बताया कि लड़कों में रविकांत बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र ने प्रथम और प्रदीप बीए तृतीय वर्ष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में ज्योति बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम और दीक्षा एम.ए . समाजशास्त्र ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्राध्यापिका श्रीमती पूनम, कुमारी बिमला, श्रीमती रेनू, श्री मुनीष श्री बहादुर, श्री राहुल खेल प्रतियोगिता के इंचार्ज रहे । कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विद्या वती के मार्गदर्शन में स्वयंसेवको ने दिनभर की गतिविधियों को अंजाम दिया। प्रातः काल की बेला में योगा से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सभी स्वयंसेवकों को पहले से ही विभिन्न समूहों में विभाजित किया हुआ है। अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सभी स्वयंसेवकों ने सकारात्मक ऊर्जा से कार्य किया। वार्षिक खेल प्रतियोगिता से पूर्व खेल मैदान को सुव्यवस्थित करने में स्वयंसेवकों ने अपनी भूमिका निभाई । महाविद्यालय प्रांगण के पौधों की निराई और सिंचाई कार्य भी स्वयंसेवकों द्वारा किया गया । जलपान उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस प्रकार दिनभर स्वयंसेवक तल्लीनता से गतिविधियों में लगे रहे।इस अवसर पर एन एस एस कमेटी सदस्य श्री अनिल , श्री दिनेश, श्री राहुल, श्रीमती रेनू एवं अन्य भी उपस्थित रहे।

4 months ago | [YT] | 5

BLUESIFR

राजकीय महाविद्यालय खेड़ी चौपटा (हिसार)
वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगांठ
राजकीय महाविद्यालय, खेड़ी चौपटा में वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत 150वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। यह आयोजन न केवल ऐतिहासिक महत्व का है, बल्कि युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाने का एक सराहनीय प्रयास सिद्ध हुआ।
आयोजन का विवरण
कॉलेज परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ की उमंग भरी भागीदारी रही। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम के सामूहिक गान से हुआ, जो कॉलेज के सभागार में गूंजा। सभी उपस्थितजनों ने पूरे उत्साह के साथ गीत गाया, जो स्वतंत्रता संग्राम के दिनों की यादें ताजा कर गया। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य श्री अनिल मेहता जी ने मुख्य वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा, "देशभक्ति से ही देश आगे बढ़ेगा। छात्रों को देशभक्ति को हृदय में धारण करना चाहिए। यह भावना ही हमें एकजुट रखेगी और राष्ट्र निर्माण में योगदान देगी।"
कार्यक्रम के दौरान श्री राहुल ने वंदे मातरम गीत के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह गीत मूल रूप से बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा 1875 में 'बंगदर्शन' पत्रिका में प्रकाशित हुआ था और बाद में 1882 में उनके उपन्यास 'आनंदमठ' में शामिल किया गया। रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा संगीतबद्ध यह गीत 1896 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में पहली बार राजनीतिक महत्व प्राप्त हुआ। स्वतंत्रता संग्राम में यह क्रांतिकारियों का नारा बन गया, जिसके कारण ब्रिटिश शासन ने इसे प्रतिबंधित कर दिया। 1950 में इसे भारत का राष्ट्रीय गीत घोषित किया गया। श्री राहुल ने जोर देकर कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
इस अवसर पर सहायक प्रोफेसर श्री बहादुर, मनीष, सुभाष, पूनम और पिंकी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्रों के बीच चर्चा आयोजित की, जिसमें युवाओं ने गीत के भावों पर अपने विचार साझा किए। जो छात्रों को इतिहास से जोड़ने में सहायक सिद्ध हुई।

4 months ago | [YT] | 6

BLUESIFR

राजकीय महाविद्यालय खेड़ी चोपटा में रोड सेफ्टी एंड वर्ल्ड स्टैटिस्टिक्स डे का आयोजन
दिनांक: 15 अक्टूबर, 2025
स्थान: राजकीय महाविद्यालय, खेड़ी चोपटा
आयोजक विभाग: गणित एवं वाणिज्य विभाग
आयोजन का विवरण
राजकीय महाविद्यालय खेड़ी चोपटा में रोड सेफ्टी एंड वर्ल्ड स्टैटिस्टिक्स डे के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने तथा सांख्यिकी के महत्व को समझाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। विश्व सांख्यिकी दिवस (20 अक्टूबर) के निकट होने के कारण इस कार्यक्रम ने छात्रों में डेटा-आधारित निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ावा दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया तथा सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई।
मुख्य गतिविधियाँ
ट्रैफिक नियमों पर सलाह एवं जागरूकता सत्र:
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य श्री धर्म सिंह जी के प्रेरक संबोधन से हुई। उन्होंने छात्रों को ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी आवश्यक है। उनके उद्बोधन ने छात्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति उत्साह जगाया।
रोड सेफ्टी जागरूकता प्रश्नावली:
छात्रों ने रोड सेफ्टी जागरूकता को मापने के लिए एक प्रश्नावली (क्वेश्चनेयर) वितरित की। इस प्रश्नावली के माध्यम से छात्रों की मौजूदा समझ का मूल्यांकन किया गया तथा कमजोरियों को पहचानकर सुधार के सुझाव दिए गए। यह गतिविधि छात्रों को सक्रिय रूप से शामिल करने वाली साबित हुई।
विश्व सांख्यिकी दिवस पर क्विज प्रतियोगिता:
विश्व सांख्यिकी दिवस के उपलक्ष्य में एक रोचक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 5 टीमों ने भाग लिया। क्विज के प्रश्न सांख्यिकी के मूल सिद्धांतों, डेटा विश्लेषण तथा उसके व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर आधारित थे। प्रतियोगिता अत्यंत रोमांचक रही तथा विजयी टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
आयोजन में सहयोग
यह पूरा कार्यक्रम गणित एवं वाणिज्य विभाग के संयोजन में संपन्न हुआ। विभाग के सहायक प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक योगदान दिया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख सदस्य निम्नलिखित थे:
श्रीमती बिमला (सहायक प्राध्यापक)
श्रीमती पूनम (सहायक प्राध्यापक)
श्रीमती रेणु (सहायक प्राध्यापक)
श्री अनुप (सहायक प्राध्यापक)
श्री रामनिवास (सहायक प्राध्यापक)
श्री मुनिश पूनिया (सहायक प्राध्यापक)
श्री माथरा (सहायक प्राध्यापक)
इन सभी ने आयोजन की सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया तथा छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया।

5 months ago | [YT] | 5

BLUESIFR

राजकीय महाविद्यालय खेड़ी चोपटा में लेखन कार्यशाला का आयोजन
खेड़ी चोपटा, 24 सितंबर 2025: आज राजकीय महाविद्यालय खेड़ी चोपटा में गणित और अर्थशास्त्र विभागों के संयुक्त प्रयासों से एक अनोखी लेखन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को लेखन कला (आर्टिकल राइटिंग) और स्केच की बारीकियां सिखाई गईं। यह आयोजन छात्रों में रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था, जहां गणितीय तर्क और आर्थिक अवधारणाओं को लेखन के माध्यम से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अनिल मेहता जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, "लेखन अपने आप में एक कला है। यह न केवल विचारों को व्यक्त करने का माध्यम है, बल्कि जटिल विषयों जैसे गणित और अर्थशास्त्र को सरल और आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करने का कौशल भी प्रदान करता है।" उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित किया कि वे दैनिक जीवन की घटनाओं को लेखन के जरिए विश्लेषण करें और अपनी राय को तार्किक रूप से प्रस्तुत करें। प्राचार्य जी ने यह भी बताया कि ऐसी कार्यशालाएं महाविद्यालय के पाठ्यक्रम को अधिक व्यावहारिक बनाने के लिए नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी।
इस अवसर पर राहुल, रेनू और बहादुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। राहुल ने बताया कि कार्यशाला में गणितीय मॉडल्स को आर्थिक नीतियों के साथ जोड़कर लेख लिखने की तकनीक बहुत उपयोगी रही।

5 months ago | [YT] | 2

BLUESIFR

आज दिनांक- 24/09/25 को राजकीय महाविद्यालय खेड़ी चौपटा के प्राचार्य श्री अनिल कुमार के निर्देशन में एन. एस. एस. दिवस मनाया गया। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विद्या वती ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत 19/09/25 को वृक्षारोपण किए गए। 24/09/25 को पर्यावरण सुरक्षा रैली, स्वच्छ भारत हेतु एन. एस. एस. स्वयंसेवको ने शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए एन. एस. एस. दिवस पर प्राचार्य महोदय ने स्वयंसेवकों को सम्बोधित किया। सम्बोधन में स्वयंसेवकों को एन. एस. एस. की शुरुआत और उसका इतिहास बताया। सभी स्वयंसेवकों ने अपने को गौरवान्वित महसूस किया। इस अवसर पर प्राध्यापिका श्रीमती रेनू, प्राध्यापक श्री अनिल, श्री दिनेश, श्री राहुल एवं अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

5 months ago | [YT] | 4