2.06 M
संचार क्रांति ने हमारे जीवन के सभी पक्षों को परिवर्तित करने का प्रयास किया है और संचार क्रांति की इस प्रक्रिया में जनसंचार माध्यमों के भी आयाम बदले हैं. बदलते परिवेश में सूचना जगत भी गतिमान हो गया है. आज देखा जाये तो इन्टरनेट उपयोग के मामले में भारत तीसरे पायदान पर है. आधुनिक तकनीक के जरिये इंटरनेट की पहुंच घर-घर तक हो गई है. युवाओं में इसका प्रभाव अधिक दिखाई दे रहा है. युवा आज अखबार और टीवी चैनलों की अपेक्षा इंटरनेट पर वेब पोर्टल से सूचना या आनलाइन समाचार देखना पसंद करते हैं. समाचार चैनलों पर किसी सूचना या खबर के निकल जाने पर उसके पुनः आने की कोई गारंटी नहीं होती, लेकिन वेब पत्रकारिता के आने से ऐसी कोई समस्या नहीं रह गई है। जब चाहे किसी भी समाचार चैनल की वेबसाइट खोलकर पढ़ा जा सकता है। यही नहीं, वेब मीडिया की पहुँच असीमित है. आजकल, सोशल साईट जैसे - फेसबुक, ट्विट्टर, व्हाट्सऐप का दौर है. कोई भी सूचना आसानी से लोगो तक पहुंचाई जा सकती है. आज के दौर में वेब पत्रकारिता के विस्तार को समझना ही होगा. इससे लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।
Shared 2 years ago
4 views
Shared 2 years ago
84 views
Shared 2 years ago
9 views
Shared 5 years ago
29 views