हमारे प्रमुख उद्देश्य-

1. संसद में विचाराधीन वोटरशिप का अधिकार दिलाकर नागरिकों के बीच न्यूनतम आर्थिक समानता काम करना। जिससे मशीनों के परिश्रम, प्राकृतिक संसाधनों और कानूनों की मौजूदगी के कारण फ्री में पैदा हो रहे धन में सभी नागरिकों को समान हिस्सा दिया जा सके, नियमित आमदनी पैदा किया जा सके और सभी नागरिकों को लोकतांत्रिक रोजगार मिल सके।

2. सभी सामाजिक और आर्थिक वर्गों को जनसंख्या के अनुपात में शासन, प्रशासन, शिक्षा और संपत्ति में उस वर्ग की जनसंख्या के अनुपात में भागीदारी दिलाकर सामाजिक और आर्थिक न्याय देना।

3. यूरोपियन यूनियन की तरह दक्षिण एशियाई देशों का प्रथम चरण में और विश्व के सभी देशों का दूसरे चरण में एक साझा शासन-प्रशासन, साझी संसद, न्यायपालिका, साझी करेंसी नोट और साझी सेना और पुलिस बनाकर विकास की धनराशि विदेश जाने से रोकना और उस राशि को नागरिकों के बैंक खाते में पहुंचा कर सभी नागरिकों को समृद्धि देना और विश्व स्तर पर व्याप्त अराजकता खत्म करना, विश्व शांति कायम करना, कानून का शासन लागू करना और संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) को संयुक्त राष्ट्रीय सरकार (UNG) में रूपांतरित करना।


3:06

Shared 11 months ago

1.9K views