Green India Movement

सांस लेना प्रत्येक प्राणी का अधिकार है साथ ही सांसों के प्रति हम कितने संवेदनशील हैं यह भी हम सबको समझना चाहिए सांस के रूप में केवल प्राणवायु हम लोग लेते हैं, उस प्राणवायु के लिए हम नित्य कितना समय देते हैं हमें तय करने की आवश्यकता है।
☘️ ☘️ ☘️ ☘️ ☘️ ☘️ ☘️ ☘️
केवल पेड़ पौधों से ही प्राकृतिक प्राणवायु प्राप्त होती है हमे अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की आवश्यकता है ताकि पर्यावरण स्वस्थ्य रहे और हम सब भी स्वस्थ्य रहें।
हम सब लोग अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त रहते हैं और 24 घंटे अपनी आवश्यकताओं को पूर्ति करने में खर्च करते हैं प्रति क्षण हम स्वशन करते हैं उसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती उस प्राणवायु के लिए हम कितना समय देते हैं हमें सोचने की आवश्यकता है।