Bhuwan Pant : Keep Moving

उपनिषद्‌ कहते हैं - चरैवेति-चरैवेति अर्थात्‌ चलते रहो, चलते रहो. मेरा जन्म उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में हुआ। प्रारंभिक पढ़ाई लिखी अल्मोड़ा में हुई और फिर हम लखनऊ में बस गए। मैंने फिजिक्स में परास्नातक डिग्री ली है। लगभग 25 वर्षों तक मैंने बच्चों को इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी के लिए फिजिक्स पढ़ाई है। कविताएं लिखने का शौक और नए-नए प्राकृतिक प्राकृतिक स्थानों पर घूमने का शौक बचपन से रहा है। यही मेरा परिचय है और इसी की झलक आपको इस चैनल में मिलती रहेगी.