The Village Aspirant

नमस्कार साथियों,

प्रतियोगी परीक्षाओं की इस लंबी यात्रा में जरूरत होती है प्रेरणा की , मोटिवेशन की , मार्गदर्शन व एक ऐसे दोस्त की भी जिसको देखकर जिससे बातें साझा कर इस लंबी यात्रा को उबाऊ होने से बचाया जा सके। आवश्यकता स्वयं को भी अवसादों से बचाने की होती है। इन्हीं उद्देश्यों को लेकर मैं और आपके जुड़ने के बाद हम सब साथ मिलकर इस यात्रा पर साथ चलेंगे।
यहाँ कुछ आपसे मैं सीखूँगा वहीं कुछ आपको भी नया मिलने की संभावना रहेगी।

तो आईये इस यात्रा के सहभागी बनिये।