स्वर माला लोक कला सांस्कृतिक समिति का गठन (पंजीयन क्रमांक-122201874984) छत्तीसगढ़ी लोक कला संस्कृति पर आधारित कला एवं संस्कृति को जीवंत रखने के उद्देश से किया गया है। छत्तीसगढ़ के रहन-सहन, वेश-भूषा और खान-पान के साथ हमारी संस्कृति से जुड़े पारंपरिक लोक कला व अनेक विधाओं पर आधारित आयोजनों तथा प्रमुख पर्वों पर होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को सम्पूर्ण देश व विदेश में पहुँचाने का एक लघु प्रयास है। गांव/शहर के गलियारों में सिरजती नए कलाकारों को कला के विभिन्न क्षेत्र में विकास करने के लिए एक बेहतर मंच स्वर माला लोक कला सांस्कृतिक समिति का गठन हुआ है जो आज पुरे छत्तीसगढ़ में लोक कला के माध्यम से कलाकारों को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया गया है।
कई कलाकार आज भी बेरोजगारी के मार के कारण आर्थिक परेशानियों के चलते अपने कलाओं को बेहतर तरीके से प्रदर्शित कर आगे बढ़ने में वंचित रह जाते है, ऐसे कलाकारों को स्वर माला लोक कला सांस्कृतिक समिति आज उन्हें आगे बढ़ने का हौशला व अवसर प्रदान कर रहा है।  ऑडियो और विडिओ एलबम या शोर्टफिल्म के माध्यम से कलाकार के प्रतिभा को लगातार।
यूट्यूब चैनल उपलोड💐