वन्दे संस्कृतमातरम्!
प्रिय विद्यार्थियों, शिक्षकों एवम् संस्कृतानुरागी मित्रों !
मेरे इस चैनल पर प्रारम्भिकसंस्कृतव्याकरण के videos उच्च माध्यमिक स्तर तक के शिक्षकों,विद्यार्थियों और भाषानुरागियों को ध्यान में रखकर बनाये जा रहे हैं| इनमें क्रमशः प्रारम्भिक संस्कृत व्याकरण के नियमों का अध्यापन किया जा रहा है,जिसके अंतर्गत वर्णविचार, संज्ञा, सर्वनाम, लिङ्ग, वचन, पुरुष, लकार, धातुरूप, शब्दरूप, कारक, विभक्ति, सङ्ख्या, सन्धि, समास, उपसर्ग, प्रत्यय, अव्यय, वाच्य-परिवर्तन, वर्तनीशुद्धि, पर्यायवाची, प्रश्ननिर्माण, अशुद्धिसंशोधन आदि विषयों का विवेचन, 10th के solved papers तथा संस्कृत अनुवाद हेतु 'प्रारम्भिक रचनानुवाद कौमुदी' का अध्यापन भी किया जा रहा है।
आशा है कि ये 6से12तक के छात्रों, शिक्षकों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु उपयोगी होंगे।
इसमें संस्कृत के कुछ स्तोत्र व स्वरचित रचनाएं भी हैं l
आप संशोधन के सुझाव comment box में दे सकते हैं |
#Sanskrit #sanskrit learning for beginners #learn sanskrit
डाॅ. सुनीता थत्ते, लब्धस्वर्णपदक
राष्ट्रीयशिक्षक पुरस्कार से सम्मानित