मकसद यह है कि चैनल सिर्फ मेरी आवाज नहीं है, इस चैनल के द्वारा मैं उन लाखों गरीबों ,मजदूरों, शोषित वंचित लोगों महिलाओं देश के विद्यार्थियों, युवाओं की आवाज को उठाऊंगा इसलिए मैंने चैनल को बनाया है l क्योंकि सरकार कोई भी हो हर सरकार अच्छा करती है और बुरा भी करती है जब अच्छा करती है तो उसकी तारीफ भी होनी चाहिए और जो बुरा करती है तो उसकी बुराई भी होनी चाहिए l ना कोई व्यक्ति ,ना कोई नेता और ना कोई पार्टी 100% सही होती है ,वह गलत भी होती है ज्यादा गलत होती है या सही होती है यह ज्यादा सही होती है ,कोई पूरा नहीं होता l इसी तरह जो वहां कानून बनाते हैं उस कानून से कई लोगों को लाभ होता है तो कई लोगों को हानि होती है l इन सब के खिलाफ आवाज उठाने के लिए मैंने चल को बनाया है
दूसरा आजकल झूठी खबरें बना बना कर लोगे इंसानों को भड़का रहे हैं जिससे हमारे देश में दंगे हो रहे हैं उन सभी खबरों का खंडन करके सही खबर दिखाने का मेरा दूसरा मकसद है दोस्तों अगर आप इंसानियत में विश्वास रखते हैं तो मुझे सपोर्ट करें और मेरे वीडियो को देखिए शेयर करें.....🙏 जय भारत जय हिंद🙏