Nakul Chaturvedi

पत्रकारिता के मायनों का समझकर उसके सही पथ पर चलने की कोशिश लगातार जारी है, और इसके सिद्धांतों से कोई समझौता न हो, ये मेरा परम कर्तव्य है, डिजिटल होते इस युग में पत्रकारिता की अस्मत को लगातार तार-तार किया जा रहा है, एक तरफा पत्रकारिता, राजनीतिक दलों के हित के लिए खबरों को प्रसारित और प्रकाशित कर पत्रकारिता के सैद्धांतिक मूल्यों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। एक पत्रकार होने के नाते मेरी पत्रकारिता हमेशा देशहित और समाजहित में होगी, ये वादा है मेरा, न किसी का प्रलोभन न किसी तरह का दवाब। पत्रकारिता के कॅरियर में मैंने बहुत कुछ देखा है उन तथाकथित पत्रकारों को भी जो सिर्फ चंद रूपयों के लिए बिक गए, उन्हें भी जो रोज 500-1000 रूपए कमाकर घर आ गए। मैंने भूखा सोना पसंद किया लेकिन कभी भी पैसों की खातिर कोई पत्रकारिता नहीं की। अब मेरा मिशन है पत्रकारिता में फैली गंदगी को साफ करना, उन तथाकथित पत्रकारों को बेनकाब करना जो बार बार, पत्रकारिता का बलात्कार कर रहे हैं। जल्दी अपने मीडिया हाउस के साथ आ रहा हूं आप सबके बीच, उम्मीद है पत्रकारिता के गिरते स्तर को कुछ हद तक बचा पाउंगा।
Nakul chaturvedi