Parenting with Anvi

Teenage Parenting आसान नहीं, लेकिन इसे आसान बनाया जा सकता है.

Teenage एक ऐसा मोड़ है जहां बच्चा न पूरी तरह बच्चा रहता है, न ही पूरी तरह बड़ा बन जाता है. यह उम्र confusion, बदलाव और identity खोजने की age होती है. इस समय बच्चा अपनी सोच, पसंद और perspective को establish करना चाहता है और यही वजह है कि कई बार वो rebellious या चिड़चिड़ा लगता है. वो आजादी चाहता हैं, लेकिन जिम्मेदारी नहीं. प्यार चाहता हैं, लेकिन दिखावा नहीं. सुनना चाहता है, लेकिन lecture नहीं.

शरीर में हो रहे changes, दोस्ती के नए रिश्ते, social media का impact, और पढ़ाई का pressure, सब मिलकर एक teenager को अंदर से हिला देते हैं. यकीन मानिए उनकी दुनिया आसान नहीं होती. वो जिस तरह के pressure को लेकर जीते हैं, उन्हें आपके साथ की सबसे ज्यादा जरूरत है.

जुड़ें Certified Teenage life coach, Parenting expert and NLP Practitioner Anvi के साथ और अपने Teenage बच्चे को समझने का एक नया सफर शुरू करें, ताकि parents और बच्चे दोनों के लिए parenting की यह राह हो सके खूबसूरत और आसान.

स्वागत है आपका Parenting With Anvi चैनल पर.