Vidya Newsline - पालों में बंटी हुई पत्रकारिता के दौर में एक नई उम्मीद. यहां न कोई अटकाव होगा और न ही भटकाव, बात होगी सिर्फ मुद्दों की जिसमें सभी पक्ष समाहित होंगे. राजनीति और दुनिया भर की खबरों के साथ बात होगी खेत-खलिहान, गांव व कस्बा के साथ उन युवाओं की जो शिक्षा और रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

पत्रकारिता की तीनों विधाओं प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल में 35 सालों तक काम करने के दौरान मैंने (Vidya Shanker Tiwari) पत्रकारों की उस पीढ़ी के साथ भी काम किया जिनके लिए ईमानदारी, नैतिक मूल्य और जन सरोकार सबसे बड़ी थाती थी. बाजारवाद के उस दौर को भी देखा जिसने जन सरोकार, नीति, सिद्धांत व संपादक सबको लील लिया.

इस तरह मैंने दो दौर को जिया और 10 मीडिया संस्थानों में Reporter, Chief Reporter, Metro Editor व Editor के रूप में काम किया. इस जद्दोजहद से गुजरते हुए Managing Editor/Digital Head तक पहुंचा लेकिन तालमेल नहीं बना लिहाजा Vidya Newsline के माध्यम से एक निष्पक्ष व सशक्त आवाज लिये आपके बीच हूं. उम्मीद है आपका स्नेह और सहयोग जरूर मिलेगा.

धन्यवाद.