यह मेरा आधिकारिक YouTube चैनल है – 'The Article View' (@ArticleView), जो सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (Facebook, Twitter, Instagram) पर इसी नाम से उपलब्ध है।आप सभी का प्यार और समर्थन हमारे लिए सिर्फ़ एक संख्या नहीं, बल्कि एक विश्वास की ताकत है। हमने इस मंच को सिर्फ़ ख़बरें दिखाने के लिए नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन के रूप में गढ़ा है।आज के दौर में जब सूचना के नाम पर अधूरी और भ्रामक जानकारियां परोसी जा रही हैं, हमारा उद्देश्य घटनाओं को समग्रता में प्रस्तुत करना है। अख़बार में कुछ, न्यूज़ चैनलों पर कुछ और—लेकिन पूरी सच्चाई कहां मिलेगी? हम हर पहलू को समेटते हुए ऐसी वीडियो बनाते हैं जो ख़बरों को देखने और समझने का नजरिया बदल दें। ख़बरों की तह तक जाना, हर पक्ष को समझना और फिर अपने विचार बनाना एक ज़िम्मेदारी है।सच्ची पत्रकारिता संसाधनों की मोहताज नहीं होती, बल्कि ईमानदारी और निडरता से आगे बढ़ती है। हमें उम्मीद है कि आप वीडियो को अधिक से अधिक साझा करेंगे, ताकि ज़िम्मेदार पत्रकारिता की यह मशाल और भी दूर तक पहुंचे।आपका हर शेयर, हर समर्थन एक बदलाव की दिशा में कदम है।