AIPPA: All-India Progressive Peoples Association

आईपा एक सामाजिक मुहिम है, जो देश के प्रत्येक नागरिक के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक हितों को केंद्र में रखकर एक प्रगतिशील समाज के साथ एक सशक्त देश के निर्माण के लिए प्रयासरत है।

इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने का आईपा ने बीड़ा उठाया है, जिसमें जन सरोकार से जुड़े सभी जमीनी मुद्दों को उजागर कर सरकार की आर्थिक और सामाजिक नीतियों में इन मुद्दों को केंद्र में रखकर कार्य करें। जिससे समाज में सभी वर्गों को समान अवसर मिल सके और वे अपना उत्थान कर सकें।

इस मुहिम को सफल बनाने के लिए जरूरी है, देश में एक मजबूत संगठन की, जिससे कि इस उद्देश्य में हम सफल हो सकें। इसी सोच के तहत आईपा का गठन किया गया है। इस संगठन के काम से समाज के सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास हो, इसके लिए ये संगठन लोगों के बीच सामांजस्य स्थापित कर, तर्कपूर्ण तरीके से निष्पक्ष सोच पैदा करने के लिए विचार-विमर्श कराना है, जिससे देश के हर वर्ग के साथ–साथ हर क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से अग्रसर होकर हम विकास के लिए वैकल्पिक दिशा प्रदान कर सकें।