बलिया की आवाज - गली से गुजरते हुए सड़क से गुजरते हुए शहर तक सभी को एक नजर से देखता है बड़े बड़े अधिकारियों की बात हो या फिर दिग्गज नेताओं की बात हो या नौंजवानों की बात हो गरीब-बेसहारा सब की आवाज है 'UP60NEWS' बलिया की आवाज
🇮🇳 बलिया बलिदान दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम सख्त, 19 अगस्त को जिला कारागार से निकलेगी रैली
ऐतिहासिक बलिया बलिदान दिवस को भव्य एवं गरिमापूर्ण तरीके से मनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
📍 19 अगस्त की सुबह 8 बजे जिला कारागार से बलिदान दिवस की रैली निकाली जाएगी।
डीएम ने अधिकारियों को रैली के मार्ग पर साफ-सफाई, यातायात, सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बलिया बलिदान दिवस स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के अदम्य साहस और बलिदान की गौरवगाथा से जुड़ा ऐतिहासिक दिन है, इसलिए आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भव्य बनाने के निर्देश दिए गए।
बलिया कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के प्रदर्शन का आकलन किया। खराब रैंकिंग वाले विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तीन दिनों के भीतर 'ए' ग्रेड हासिल करने का अल्टीमेटम दिया।
बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना, आईसीडीएस (पोषण अभियान), लोक निर्माण विभाग, मंडी और स्टांप-बैनामा समेत कई योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही जिलाधिकारी ने लंबित विकास परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए और स्पष्ट चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बलिया जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में गंगा और घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सभी विभागों को तत्काल कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
📍 142 रेड जोन गांवों में मेडिकल कैंप, एम्बुलेंस और दवाओं की व्यवस्था 📍 गर्भवती महिलाओं और संवेदनशील लोगों की विशेष सूची तैयार होगी 📍 123 बाढ़ प्रभावित विद्यालयों के लिए अलग कार्ययोजना 📍 पशुओं के चारा, टीकाकरण और सुरक्षित ठहराव की व्यवस्था 📍 पेयजल, बिजली, सड़क, राशन और सफाई व्यवस्था पर विशेष निगरानी 📍 बीडीओ को प्रतिदिन बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण करने के निर्देश
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी सतर्कता और तत्परता से कार्य करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
चुनावी तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था जांची
बलिया। आगामी चुनावों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने जिले की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण, सुरक्षा व्यवस्था और अभिलेखों की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो तथा निर्वाचन आयोग के सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान लॉग बुक का भी अवलोकन किया गया और मशीनों के रखरखाव तथा सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी गुलशन जी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अख्तर हसन तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
📚 #बलिया के चर्चित DIOS देवेन्द्र गुप्ता हुए रिटायर्ड! बलिया में पदभार संभालते ही 179 शिक्षकों की नियुक्ति को फर्जी बताते हुए उनका वेतन रोक दिया गया था। लंबे समय तक चले विवाद के बाद अब रिटायरमेंट से ठीक पहले उन्हीं शिक्षकों का वेतन जारी कर दिया गया, जिसके बाद शिक्षा विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
अब जिले के नए DIOS के रूप में मनोज मिश्रा की नियुक्ति हुई है। हालांकि उनके कार्यकाल को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि आजमगढ़ में DIOS रहते हुए उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं।
देखना होगा कि नए DIOS शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाते हैं या फिर विवादों का सिलसिला जारी रहता है।
#बलिया जिले में फरवरी 2026 से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) का पद रिक्त चल रहा था, जिसके बाद कार्यवाहक सीएमओ के रूप में डॉ. आनन्द कुमार सिंह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उत्तर प्रदेश शासन, चिकित्सा अनुभाग-2 लखनऊ के आदेश पर डॉ. अभय नरायण राय को बलिया का नया सीएमओ नियुक्त किया गया है।
डॉ. अभय नरायण राय वर्तमान में #प्रतापगढ़ में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ACMO) के पद पर तैनात थे। शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से बलिया में कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।
डॉ. राय का जन्म #गाजीपुर जिले के #लोवादिह गांव में हुआ था। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के IMS से MBBS और MD की डिग्री हासिल की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए यूके गए, जहां से उन्होंने MRCP और FRCP जैसी प्रतिष्ठित उपाधियां प्राप्त कीं।
चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में लंबे अनुभव रखने वाले डॉ. राय अनुग्रह नारायण मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर और बाद में प्रिंसिपल के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
बलिया में उनकी तैनाती को स्वास्थ्य विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
#उत्तर_प्रदेश में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा! योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश की 57,694 ग्राम #पंचायतों के मौजूदा #ग्राम_प्रधानों का कार्यकाल अगले 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है। पंचायती राज विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। अब नए पंचायत चुनाव होने तक वर्तमान प्रधान ही पंचायतों का कामकाज संभालेंगे।
बताया जा रहा है कि #पंचायत चुनाव अब 2027 विधानसभा चुनाव के बाद कराए जा सकते हैं। साथ ही पहली बार ग्राम पंचायतों के लिए प्रशासनिक समिति बनाए जाने की भी तैयारी की जा रही है।
क्या आपको लगता है कि यह फैसला गांवों के विकास और प्रशासनिक निरंतरता के लिए सही है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के एक बयान ने #बैरिया विधानसभा की सियासत को गरमा दिया है। हाईटेक कम्पोजिट विद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में मंत्री ने मंच से कहा कि "बैरिया विधानसभा होने वाला है, मनटन जी आप आगे बढ़िए, जनता आपके साथ है।"
मंत्री ने यह भी कहा कि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा समेत सभी नेता उनके साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। मंत्री के इस सार्वजनिक समर्थन को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
क्या यह बयान बैरिया की आगामी राजनीतिक तस्वीर का संकेत है या सिर्फ एक सम्मानजनक संबोधन? इसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
⚡ भीषण गर्मी में बिजली संकट पर सांसद रामाशंकर राजभर का बड़ा हस्तक्षेप! सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद Ramashanker Rajbhar 'विद्यार्थी' ने पूर्वांचल के कई विधानसभा क्षेत्रों में लगातार हो रही #बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और बार-बार फॉल्ट की समस्या को लेकर शासन और विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर तत्काल सुधार की मांग की है।
#सांसद ने #बलिया के #बांसडीह , #सिकंदरपुर , #बेल्थरा_रोडड तथा #देवरिया के #भाटपाररानी और #सलेमपुर क्षेत्रों में खराब बिजली आपूर्ति पर नाराजगी जताते हुए निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं नगर पंचायत नगरा को शहरी क्षेत्र का दर्जा मिलने के बावजूद ग्रामीण रोस्टर से बिजली मिलने का मुद्दा उठाते हुए शहरी रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन 21.5 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
भीषण गर्मी के बीच जनता को राहत दिलाने के लिए सांसद द्वारा उठाया गया यह मुद्दा अब चर्चा का विषय बन गया है। अब देखना होगा कि शासन और विद्युत विभाग इस पर कितनी जल्द कार्रवाई करते हैं।
🏥 बलिया में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा विस्तार!
जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को पुरानी जेल परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। करीब 15 एकड़ क्षेत्रफल में बनने वाले इस मेडिकल कॉलेज का जून माह में शिलान्यास संभव माना जा रहा है।
प्रारंभिक चरण में 100 छात्रों का रजिस्ट्रेशन होगा। साथ ही आधुनिक ओपीडी और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में भी बड़ा कदम माना जा रहा है। डीएम ने कार्यदाई संस्था को समय से सभी तैयारियां पूरी करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।
UP60 NEWS बलिया की आवाज
🇮🇳 बलिया बलिदान दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम सख्त, 19 अगस्त को जिला कारागार से निकलेगी रैली
ऐतिहासिक बलिया बलिदान दिवस को भव्य एवं गरिमापूर्ण तरीके से मनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।
📍 19 अगस्त की सुबह 8 बजे जिला कारागार से बलिदान दिवस की रैली निकाली जाएगी।
डीएम ने अधिकारियों को रैली के मार्ग पर साफ-सफाई, यातायात, सुरक्षा और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बलिया बलिदान दिवस स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के अदम्य साहस और बलिदान की गौरवगाथा से जुड़ा ऐतिहासिक दिन है, इसलिए आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भव्य बनाने के निर्देश दिए गए।
#बलिया #बलिया_बलिदान_दिवस #Ballia #BalliaNews #बलिदानदिवस
4 days ago | [YT] | 34
View 0 replies
UP60 NEWS बलिया की आवाज
बलिया कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के प्रदर्शन का आकलन किया। खराब रैंकिंग वाले विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तीन दिनों के भीतर 'ए' ग्रेड हासिल करने का अल्टीमेटम दिया।
बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना, आईसीडीएस (पोषण अभियान), लोक निर्माण विभाग, मंडी और स्टांप-बैनामा समेत कई योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ ही जिलाधिकारी ने लंबित विकास परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए और स्पष्ट चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण, ग्रामीण स्टेडियम एवं ओपन जिम के लिए भूमि चिन्हित करने तथा अधूरी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर भी जोर दिया गया।
#Ballia #BalliaNews #DMBallia #CMDashboard #UPNews #UttarPradesh #PMSuryaGhar #PMKisan
2 weeks ago | [YT] | 9
View 0 replies
UP60 NEWS बलिया की आवाज
बलिया जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में गंगा और घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सभी विभागों को तत्काल कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
📍 142 रेड जोन गांवों में मेडिकल कैंप, एम्बुलेंस और दवाओं की व्यवस्था
📍 गर्भवती महिलाओं और संवेदनशील लोगों की विशेष सूची तैयार होगी
📍 123 बाढ़ प्रभावित विद्यालयों के लिए अलग कार्ययोजना
📍 पशुओं के चारा, टीकाकरण और सुरक्षित ठहराव की व्यवस्था
📍 पेयजल, बिजली, सड़क, राशन और सफाई व्यवस्था पर विशेष निगरानी
📍 बीडीओ को प्रतिदिन बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण करने के निर्देश
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि बाढ़ से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ पूरी सतर्कता और तत्परता से कार्य करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#Ballia #FloodAlert #BalliaNews #UPNews #Ganga #Ghaghra #UttarPradesh
2 weeks ago | [YT] | 16
View 0 replies
UP60 NEWS बलिया की आवाज
चुनावी तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था जांची
बलिया। आगामी चुनावों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने जिले की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण, सुरक्षा व्यवस्था और अभिलेखों की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो तथा निर्वाचन आयोग के सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान लॉग बुक का भी अवलोकन किया गया और मशीनों के रखरखाव तथा सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी गुलशन जी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अख्तर हसन तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
#Ballia #BalliaNews #Election2026 #EVM #VVPAT #ElectionCommission #DMBallia
2 weeks ago | [YT] | 6
View 0 replies
UP60 NEWS बलिया की आवाज
📚 #बलिया के चर्चित DIOS देवेन्द्र गुप्ता हुए रिटायर्ड!
बलिया में पदभार संभालते ही 179 शिक्षकों की नियुक्ति को फर्जी बताते हुए उनका वेतन रोक दिया गया था। लंबे समय तक चले विवाद के बाद अब रिटायरमेंट से ठीक पहले उन्हीं शिक्षकों का वेतन जारी कर दिया गया, जिसके बाद शिक्षा विभाग में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
अब जिले के नए DIOS के रूप में मनोज मिश्रा की नियुक्ति हुई है। हालांकि उनके कार्यकाल को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि आजमगढ़ में DIOS रहते हुए उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लग चुके हैं।
देखना होगा कि नए DIOS शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाते हैं या फिर विवादों का सिलसिला जारी रहता है।
#Ballia #DIOS #DevendraGupta #ManojMishra #BalliaNews #UPNews #EducationDepartment #TeacherNews #BalliaUpdate #UttarPradesh #BreakingNews #ViralNews #UP60News #शिक्षा_विभाग #बलिया #डीआईओएस
2 months ago | [YT] | 13
View 1 reply
UP60 NEWS बलिया की आवाज
#बलिया जिले में फरवरी 2026 से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) का पद रिक्त चल रहा था, जिसके बाद कार्यवाहक सीएमओ के रूप में डॉ. आनन्द कुमार सिंह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उत्तर प्रदेश शासन, चिकित्सा अनुभाग-2 लखनऊ के आदेश पर डॉ. अभय नरायण राय को बलिया का नया सीएमओ नियुक्त किया गया है।
डॉ. अभय नरायण राय वर्तमान में #प्रतापगढ़ में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ACMO) के पद पर तैनात थे। शासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से बलिया में कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।
डॉ. राय का जन्म #गाजीपुर जिले के #लोवादिह गांव में हुआ था। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के IMS से MBBS और MD की डिग्री हासिल की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए यूके गए, जहां से उन्होंने MRCP और FRCP जैसी प्रतिष्ठित उपाधियां प्राप्त कीं।
चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में लंबे अनुभव रखने वाले डॉ. राय अनुग्रह नारायण मेमोरियल मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर और बाद में प्रिंसिपल के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
बलिया में उनकी तैनाती को स्वास्थ्य विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
#Ballia #CMO #DrAbhayNarayanRai #BalliaNews #UPNews #HealthDepartment #UttarPradesh #BreakingNews #BalliaCMO #MedicalOfficer #BHU #Ghazipur #Pratapgarh #UPHealthDepartment #बलिया #सीएमओ #डॉक्टरअभयनरायणराय #उत्तरप्रदेश
2 months ago | [YT] | 17
View 1 reply
UP60 NEWS बलिया की आवाज
#उत्तर_प्रदेश में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा!
योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश की 57,694 ग्राम #पंचायतों के मौजूदा #ग्राम_प्रधानों का कार्यकाल अगले 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है। पंचायती राज विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। अब नए पंचायत चुनाव होने तक वर्तमान प्रधान ही पंचायतों का कामकाज संभालेंगे।
बताया जा रहा है कि #पंचायत चुनाव अब 2027 विधानसभा चुनाव के बाद कराए जा सकते हैं। साथ ही पहली बार ग्राम पंचायतों के लिए प्रशासनिक समिति बनाए जाने की भी तैयारी की जा रही है।
क्या आपको लगता है कि यह फैसला गांवों के विकास और प्रशासनिक निरंतरता के लिए सही है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
#UPPanchayatElection #GramPradhan #YogiGovernment #UttarPradesh #PanchayatiRaj #UPPolitics #VillageDevelopment #BreakingNews #UPNews #GramPanchayat #YogiAdityanath #PanchayatElection #RuralDevelopment #HindiNews #NewsUpdate
2 months ago | [YT] | 10
View 0 replies
UP60 NEWS बलिया की आवाज
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के एक बयान ने #बैरिया विधानसभा की सियासत को गरमा दिया है। हाईटेक कम्पोजिट विद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में मंत्री ने मंच से कहा कि "बैरिया विधानसभा होने वाला है, मनटन जी आप आगे बढ़िए, जनता आपके साथ है।"
मंत्री ने यह भी कहा कि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, पूर्व सांसद रविंद्र कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा समेत सभी नेता उनके साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। मंत्री के इस सार्वजनिक समर्थन को लेकर अब राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
क्या यह बयान बैरिया की आगामी राजनीतिक तस्वीर का संकेत है या सिर्फ एक सम्मानजनक संबोधन? इसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
आपकी क्या राय है? कमेंट कर जरूर बताएं।
#Ballia #Bairia #DayashankarSingh #BJP #BalliaPolitics #UPPolitics #NeerajShekhar #VirendraSinghMast #RavindraKushwaha #SanjayMishra #BairiaVidhansabha #PoliticalBuzz #BreakingNews #UP60News #BalliaNews
2 months ago | [YT] | 19
View 2 replies
UP60 NEWS बलिया की आवाज
⚡ भीषण गर्मी में बिजली संकट पर सांसद रामाशंकर राजभर का बड़ा हस्तक्षेप!
सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद Ramashanker Rajbhar 'विद्यार्थी' ने पूर्वांचल के कई विधानसभा क्षेत्रों में लगातार हो रही #बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और बार-बार फॉल्ट की समस्या को लेकर शासन और विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर तत्काल सुधार की मांग की है।
#सांसद ने #बलिया के #बांसडीह , #सिकंदरपुर , #बेल्थरा_रोडड तथा #देवरिया के #भाटपाररानी और #सलेमपुर क्षेत्रों में खराब बिजली आपूर्ति पर नाराजगी जताते हुए निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं नगर पंचायत नगरा को शहरी क्षेत्र का दर्जा मिलने के बावजूद ग्रामीण रोस्टर से बिजली मिलने का मुद्दा उठाते हुए शहरी रोस्टर के अनुसार प्रतिदिन 21.5 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
भीषण गर्मी के बीच जनता को राहत दिलाने के लिए सांसद द्वारा उठाया गया यह मुद्दा अब चर्चा का विषय बन गया है। अब देखना होगा कि शासन और विद्युत विभाग इस पर कितनी जल्द कार्रवाई करते हैं।
#Ballia #Deoria #Salempur #RamashankarRajbhar #Vidyarthi #ElectricityCrisis #PowerCut #LowVoltage #Nagra #Bansdih #Sikandarpur #BeltharaRoad #BhatparRani #UPNews #Purvanchal #BijliSamasya #PublicIssue #UP60News #fbpost #post2026 Samajwadi Party #UttarPradesh #YogiAdityanath #BJP4IND
2 months ago | [YT] | 20
View 0 replies
UP60 NEWS बलिया की आवाज
🏥 बलिया में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बड़ा विस्तार!
जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को पुरानी जेल परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। करीब 15 एकड़ क्षेत्रफल में बनने वाले इस मेडिकल कॉलेज का जून माह में शिलान्यास संभव माना जा रहा है।
प्रारंभिक चरण में 100 छात्रों का रजिस्ट्रेशन होगा। साथ ही आधुनिक ओपीडी और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में भी बड़ा कदम माना जा रहा है। डीएम ने कार्यदाई संस्था को समय से सभी तैयारियां पूरी करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।
#Ballia #MedicalCollege #BalliaNews #UPNews #HealthInfrastructure #DMBallia #MangalPrasadSingh #BreakingNews #Healthcare #MedicalEducation #UttarPradesh #BalliaMedicalCollege
2 months ago | [YT] | 45
View 0 replies
Load more