सफलता आती है जब मेहनत और लगन का सही मिश्रण हो। सफलता पाने के लिए कार्य करने होते हैं। आज के जीवन में हर कोई सफल बनना चाहता है। चाहे वह स्कूल हो ऑफिस हो अपने करियर में हर कोई हर क्षेत्र में सफल बनना चाहता है। लेकिन जीवन में सफलता पाने का रास्ता बहुत ही कठिन होता है अगर बीच में थोड़ी सी भी नकारात्मक बातें आ जाती है तो हम रास्ता भटक जाते हैं, आगे बढ़ने का हौसला टूट जाता है। परंतु अगर हम सकारात्मक सोचते हैं, तो हम जीवन में आगे प्रगति कर सकते हैं।