इस चैनल में हम आपको किताबों के अंदर और किताबों के बाहर का ज्ञान देने की कोशिश करेंगे ।

शिक्षा यहाँ से भी मिले बस ले लो। शिक्षा किसी से भी मिल सकती है। वो हमें माता पिता से भी मिल सकती है। भाई बंधू से भी, अपने से छोटों से भी, शिक्षक चाहे जैसा भी हो हमे शिक्षा से मतलब है।

मनुष्य अगर शिक्षा को अपना परम मित्र बना लेता है, तो उसका जीवन आनंदमय एवं कल्पनाओं से भरा होता है। शिक्षा के विकास में भावनाओं का महत्व सबसे अधिक होता है. क्योंकि जहां प्रेम, संस्कार एवं कल्पना होता है। वहीं शिक्षा का स्तर भी होता है।

शिक्षा जीवन को सुंदर और सरल बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है। शिक्षा के बिना जीवन का क्या लाभ, मनुष्य का जीवन भाव शून्य हो जाता है। अगर उसके मस्तिष्क में शिक्षा का विकास ना हो। शिक्षा वह मित्र है जो किसी भी परिस्थिति में आपका साथ नहीं छोड़ता है।

धन्यवाद।