रॉकस्टार चिंतन बाकीवाला

देशविदेशों में अपनी करिश्माई आवाज़ और जादुई व्यक्तित्व से छाप छोड़ने वाले हर दिल अजीज़ द रॉकस्टार चिंतन बाकीवाला आज संगीत की दुनिया में एक प्रतिष्ठित नाम बन चुके हैं । सोनी टीवी पर प्रसारित "के फॉर किशोर" सिंगिंग रियलिटी शो से मशहूर हुए चिंतन रॉकस्टार यॉडलिंग किशोर दा का दूसरा रूप कह जाते हैं ।
उपलब्धियां
अन्नू कपूर द्वारा संचालित टीवी कार्यक्रम "मेरी आवाज़ सुनो" के विजेता
दूरदर्शन टीवी चैनल पर प्रसारित संगीत प्रतियोगिता "सरगम" के उपविजेता
मध्य प्रदेश टी वी एस सारेगामा प्रतियगिता के विजेता

एक्सक्ल्यूसिव शोज
चिंतन ने न केवल देश में साथ ही साथ विदेश में भी इंदौर की पताका फहराई है। भारत के हर प्रांत,हर राज्य, में तो आप निरंतर म्यूज़िकल शो करते आ रहे हैं। साथ ही अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम में भी आपके भव्य कार्यक्रम कई बार आयोजित हो चुके हैं। 2018 में अमेरिका में सुपर स्टार अभिषेक बच्चन जी के साथ एक कार्यक्रम में संगीत मंच साझा किया तो कोलकाता के बर्धमान में ख्यात अभिनेता संजय दत्त, इमरान हाशमी जैसे सितारों से सजे कार्यक्रम में अपनी संगीत प्रस्तुति दी।


1:01

Shared 2 years ago

81 views