Gorakhpur Halchal

जय हिंद साथियों... संविधान जिंदाबाद

समसामयिक विषयों पर स्वस्थ विश्लेषण के जरिए लोगों तक सही व सटिक खबर पहुंचाना ही इस चैनल का उद्देश्य है।

परिचय के तौर पर अपने विषय में आपको यह बताना चाहूंगा कि मैं सईद आलम खान इग्नू से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स किया है। विगत 7 वर्षों से विभिन्न छोटे-बड़े समाचार पत्रों सहित पत्रिकाओं में खबरें लिखने का कार्य करता रहा हूं।

वर्तमान समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म आगाज़ भारत न्यूज़ (AGAZ BHARAT NEWS) जो कि यूट्यूब चैनल है, साथ ही gorakhpurhalchal.com के नाम से न्यूज़ पोर्टल सफलता पूर्वक संचालित किया जा रहा है।

आज तेजी से बदलती टेक्नोलॉजी की दुनिया में सूचना क्रांति का जन्म हो चुका है। किसी जमाने में जब किसी क्षेत्र में कोई घटना घट जाती थी तो लोगों तक इसकी खबर 24 घंटों के बाद यानी पेपर के जरिए ही मिल पाती थी।

किंतु आज इंटरनेट क्रांति की वजह से न केवल घटित घटना का लाइव प्रसारण देखने को मिल जाता है बल्कि उस पर तत्काल लोगों की क्रिया प्रतिक्रिया भी सामने आ जाती है।

पत्रकारिता धर्म को समर्पण के साथ निष्पक्ष रूप से निभाऊंगा।