हे मेरे पुत्र, मेरी शिक्षा को न भूलना, अपने हृदय मे मेरी आज्ञाओं को रखें रहना। क्योंकि ऐसा करने से तेरी आयु* बढ़ेगी, और तू अधिक कुशल से रहेगा। कृपा और सच्चाई तुझ से अलग न होने पाएं, वरन् उनको अपने गले का हार बनाना, और अपने हृदयरूपी पटिया पर लिखना। तो तू परमेश्वर और मनुष्य दोनों का अनुग्रह पाएगा* तू अति बुद्धिमान होगा। तू अपनी समझ का सहारा न लेना, वरन् सम्पूर्ण मन से यहोवा पर भरोसा रखना। उसी को स्मरण करके सब काम करना, तब वह तेरे लिये सीधा मार्ग निकालेगा ।
नीति वचन 3:1,2,3,4,5,6.

हमारा ये वीडियो और आर्टिकल डालकर किसी को गुमराह नहीं कर रहे है और ना ही हमारे काम किसी के धर्म को ठेस पहुंचाना है हमारा काम है लोगो को पाप से बचाना और सच्चे ईश्वर का प्रचार करना और विश्‍वास बिना उसे प्रसन्न करना अनहोना है; क्योंकि परमेश्‍वर के पास आनेवाले को विश्‍वास करना चाहिए कि वह है, और अपने खोजनेवालों को प्रतिफल देता है।
इब्रानियों 11:6

SUNDAY MORNING MEETING 10AM to 2PM