इस चैनल का मुख्‍य उद्देश्‍य हिंदी और अंग्रेजी आशुलेखकों को बेहतर अभ्‍यास सामग्री उपलब्‍ध कराना है। यह चैनल हर उस आशुलेखक के उपयोगी है जो बेसिक स्‍टेनोग्राफी या स्‍पीड डिक्‍टेशन लिखते हों। जिन्‍होंने अंग्रेजी स्‍टेनोग्राफी पिटमैन प्रणाली से सीखी है, उनके लिए यहां पर अभ्‍यास-1 से अभ्‍यास-231 तक सारी डिक्‍टेशनस उपलब्‍ध कराई गई है।

जिन्‍होंने हिन्‍दी स्‍टेनोग्राफी ऋषि प्रणाली से सीखी है, उनके लिए भी सभी अभ्‍यास यहां उपलब्‍ध कराए जा रहे हैं। वहीं जिन्‍होंने हिंदी स्‍टेनोग्राफी विशिष्‍ट (बिष्‍ट) प्रणाली से सीखी उन अभ्‍यर्थियों के यह चैनल बहुत ही उपयोगी सिद्ध होने की गांरटी देती हूँ, क्‍योंकि उनके लिए यहां सारी बेसिक अभ्‍यास, शब्‍द-चिह्न, शब्‍दाक्षरों, संक्षिप्‍ताक्षरों और वाक्‍यांशों की ऑडियो सीरिज उपलब्‍ध करवाने का वादा है।

जिन अभ्‍यर्थियों ने हिंदी अथवा अंग्रेजी स्‍टेनोग्राफी में स्‍पीड डिक्‍टेशनस लिखना शुरू कर दिया है, उन लोगों के लिए इस चैनल में 60, 80, 100, 120, 140, 160 शब्‍द प्रति मिनट की गति से डिक्‍टेशनस हैं, जिनका लाभ आप ले सकते हैं।