LOKTANTRIK KEEDA

LOKTANTRIK KEEDA कोई साधारण मंच नहीं, एक आवाज़, एक विचार और एक विश्वास है।
यह उन गरीबों, मज़दूरों, किसानों, युवाओं, महिलाओं, बुज़ुर्गों, वंचितों और उन सभी नागरिकों की आवाज़ है, जिन्हें अक्सर सुना नहीं जाता, समझा नहीं जाता या जिनकी समस्याएँ व्यवस्था के शोर में दब जाती हैं।
हम देश के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर जनता की नज़र से बात करते हैं। हमारा उद्देश्य किसी व्यक्ति, दल या विचारधारा का अंध समर्थन या अंध विरोध नहीं, बल्कि जनहित के प्रश्नों को सामने लाना है।
न हम सत्ता के हैं, न विपक्ष के। हम जनता के हैं, हम इस देश के हैं।
न हमें बिकने का मोह है, न दबने का भय।
हम मानते हैं कि सवाल पूछना हर नागरिक का अधिकार है और जागरूक जनता ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है।
आज हम छोटे हो सकते हैं, लेकिन यदि आपका साथ मिला तो हम लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को फिर से मजबूत करने की दिशा में अपना योगदान देंगे।
क्योंकि देश में बढ़ गई है आर्थिक पीड़ा, इसलिए जाग गया है लोकतांत्रिक कीड़ा।
जनता की नज़र से देश।
तथ्य • तर्क • जनहित।