नमस्कार! यह “Nai Soch” है। नई सोच से हमारा मतलब देश और दुनियाँ के तमाम मुद्दों को लेकर आपके अंदर नए विचार उत्पन्न करना है। राजनीति जैसे शब्द को हमारे देश में कहीं-न-कहीं ख़राब दृष्टि से देखा जाने लगा है,देखा जाए तो इसमें हमारे नेताओं के ख़राब होते व्यवहार का भी बहुत बड़ा हाथ है। लेकिन आपको यह मालूम होना चाहिए कि एक लोकतंत्र में राजनीति ही सब कुछ तय करती है, फिर चाहे आप कुछ खा रहे हों या कहीं भी बैठे हों। यहाँ तक की आप जब हमारा यह Discription पढ़ रहे हैं, या हमारे विडियो देख रहे हैं तब यह भी कहीं न कहीं राजनीति ने ही तय किया है। यानी अब आप समझ गए होंगे कि राजनीति को जानना और समझना कितना ज़रूरी है।इसलिए नई सोच एक ऐसा मंच है जो ना सिर्फ़ आपके हिस्से के सवाल इस राजनीति में लेकर आएगा और राजनेताओं से पूछेगा। साथ ही आपको ख़ुद सत्ता के शीर्ष पर बैठे सत्ताधीशों तक अपनी आवाज़ पहुँचाने का मंच देगा। बेहतर होने की कोशिश हमेशा जारी रहेगी।
Subscribe To The Channel

For Inquiry- naisoch.media@gmail.com