ऑल इण्डिया मीडिया एसोसिएशन एक एन.जी.ओ. है, जो कि संगठन के माध्यम से सामाजिक समस्याओं, कुरीतियों, अंधविश्वासों के शिकार व्यक्तियों को पटल पर लाने तथा उन्हें जागरूक करने का कार्य करता है, ताकि वे चुनौतियों से साहस के साथ जूझकर आगे बढ़ सकें।
इसके साथ ही वह देश के सुदूर अंचलों में छिपी हुई प्रतिभाओं को भी पटल पर लाने का कार्य करता है, ताकि उनके बारे में लोगों को जानकारी मिल सके तथा उन्हें अपनी प्रतिभा को कुंदन की भांति निखारने का अवसर मिल सके। इस संगठन का विस्तार सुदूर अंचलों में जाकर देश के अंतिम छोर तक किये जाने की योजना है, ताकि इसके माध्यम से शोषितों, पीड़ितों की आवाज को मुखर किया जा सके तथा उन्हें न्याय की चौखट तक पहुँचाने में एक पहल की जा सके।
इसके लिए संगठन की राष्ट्रीय, राज्य, जिला, नगर, कस्बा से लेकर ग्राम स्तर तक इकाइयां गठित करने की योजना है। संगठन में प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों, साहित्यकारों, कलाकारों तथा रंगमंच से जुड़े लोगों को जोड़ने की योजना है।
Click below link to know more-
www.aimamedia.org/aboutus.aspx
Shared 3 weeks ago
10K views
Shared 1 month ago
106 views