I tell Stories in all aspects of Universe ... Intellectual and Emotional. Since ages there is a gap between generations, we should make this gap as small as possible and let the experience meet the enthusiasm i. e. Boomers meet Millennials.

हम कहानियां बुनते हैं
कहानियों से इतिहास रचते है
कहानियों में जिंदगी की तमाम खूबियां कहते हैं

एक था राजा, एक थी रानी, बड़े कष्ट झेलने के बाद, दोनों सुख पूर्वक राज करने लगे। फ़िर एक दिन दोनों मर गये, ख़त्म कहानी ।

इस सबसे पुरानी  कहानी से दादी-नानी मनोरंजन करती थींl चारपाइयों में शाम को, गर्मी के दिनों में, आँगन में पानी छींट-कर, जाड़े में रजाइयों के भीतर, बोरसी की आँच में, बरसात में चाय-पकोड़े के साथ, कहानियाँ  कहती थीं । बच्चें इस समय का इंतजार करते थे। बड़े कहानी सुनने को,काम जल्दी-जल्दी खत्म करते थे और कभी न खत्म होने वाली कहानियाँ चलती रहती थीं।

दादी-नानी की कहानियां - माँ की ज़ुबानियाँ ।