Anoop Anupam Kavi (कवि)

भाग्य भरोसे जीवन सारा फिर भी ना घबराना ।
कर्म धुरी है जीवन का बस आगे बढ़ते जाना ।।
- अनुुुपम
जय हिन्द हमारे माता पृथ्वी के प्रांगण में निवास करने वाले समस्त बंधु आपको अवगत कराना है कि चैनल के माध्यम से जहां एक और साहित्य के समस्त रसों का रसास्वादन करने का अवसर प्राप्त होगा वहीं दूसरी ओर समय-समय पर तमाम प्रेरक वक्तव्यय के माध्यम से जीवन जीने की कला के सााथ-सथ आपके समस्तत गूढ़ प्रश्नों के हल भी मैं प्रदान करने कोशिश करुंगा ।
आपका अनूप अनुपम



Anoop Anupam Kavi (कवि)

बेल्हा प्रतापगढ़ में गोस्वामी तुलसीदास जी के जन्म स्थली को सिद्ध करने में सहयोग करेंगे हनुमान गढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास जी महाराज.....
.... गोस्वामी बाबा तुलसीदास जी के जन्मस्थली बेल्हा प्रतापगढ़ में होने के तथ्यात्मक प्रमाण देने वाले शोधकर्ता स्वर्गीय ओम निरंकार देव उपाध्याय जी के सुयोग सुपुत्र साहित्यकार व पत्रकार अनूप उपाध्याय "अनुपम" जी को हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास जी महाराज ने अयोध्या आमंत्रित कर संतो के बीच तथ्यात्मक प्रमाण पर चर्चा करने का आमंत्रण देते हुए इसे सिद्ध करने में सहयोग करने की बात कही तथा शोधकर्ताओं से भी इस महत्वपूर्ण बिंदु पर शोध करने की अपील किया.... जो जनपद प्रतापगढ़ के लिए एक नई उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है .... बताते चलें कि जनपद प्रतापगढ़ जोकि अपनी बौद्धिक क्षमता के लिए विशेष रूप से जाना जाता है ....जहां एक ओर धर्म सम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज ने जन्म लिया वहीं विश्व गुरु कृपालु जी महाराज का भी जन्म इसी मिट्टी में हुआ है पांडवों को अपनी बौद्धिक क्षमता से परास्त करने वाले यक्ष महाराज भी प्रतापगढ़ की धरती पर ही विराजमान थे। अमृत फल की उपाधि प्राप्त आंवला भी प्रतापगढ़ की मिट्टी की पहचान है ऐसे तमाम उदाहरण प्रतापगढ़ की बौद्धिक क्षमता को दर्शाते हैं। तो अवधी भाषा में रचित महाकाव्य रामचरितमानस के रचयिता का जन्म अवध क्षेत्र के आखरी बिंदु पर विराजमान बेल्हा का होना अतिशयोक्ति नहीं होगा .....🙏💐

2 years ago | [YT] | 15

Anoop Anupam Kavi (कवि)

जल्द ही आ रहे हैं आपके बीच गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज की जन्मस्थली प्रतापगढ़ में होने के तथ्यात्मक प्रमाण के साथ...... स्वर्गीय पंडित ओम निरंकार देव उपाध्याय जी के शोध द्वारा की गई नई खोज गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज की जन्म स्थली बेला प्रतापगढ़ ......तो जुड़े रहिए चैनल के साथ सब्सक्राइब, लाइक व कमेंट के साथ...... आपका 👉  अनूप अनुपम 🙏

3 years ago | [YT] | 13