अभिव्यक्ति Abhivyakti

मेरा साहित्यिक परिचय :

सच बताऊँ तो साहित्य के क्षेत्र में मेरा कोई नाम नहीं, कोई पहचान नहीं, एक लघु हस्ताक्षर के रूप में मैं शून्य से शुरू हो शून्य पर ही समाप्त हो जाता हूँ, जो भी मन मे आये लिख देता हूँ कविता, कहानी, राजनैतिक विश्लेषण जो भी मन मे आया लिख डाला कभी ये सोचा ही नहीं कि कोई पढ़ेगा भी की नहीं व्हाट्सअप या फेसबुक पर मित्रों को भेज देता हूँ आलोचना हो तो अवॉयड कर देता हूँ क्योंकि खुद को पसंद है तभी भेजा और प्रशंसा हो तो मन ही मन फूलकर कुप्पा हो जाता हूँ ।

लेकिन जो लिखता हूँ वो खुद को पसंद आ जाता है तो लगता है कि बाकी लोगो को भी आ ही जायेगा। वैसे हरिद्वार में ही जन्मा पला बडा और स्कूलिंग हुई, कॉमर्स में ग्रेजुएशन बिजनोर से कर वापिस हरिद्वार के गुरुकुल महाविद्यालय से पत्रकारिता कर आज जीविकोपार्जन हेतु मैं गैलेक्सी एडवरटाइज़र्स के रूप में विज्ञापन एजेंसी चला रहा हूँ।

त्रुटियां स्वाभाविक है सो प्रारंभ में ही आप सभी से मार्गदर्शन की आकांशा के साथ किसी भी त्रुटि के लिये आप सभी से क्षमाप्राथि ।

✒️ ऋषि सचदेवा
📨 हरिद्वार, उत्तराखंड ।
📱 9837241310
📧 abhivyakti31@gmail.com