पुण्य सलिला मां गंगा के पावन तट पर एवं विश्व की आध्यात्मिक राजधानी हरिद्वार में वात्सल्य वाटिका नाम के प्रकल्प स्वर्गीय अशोक सिंघल जी की प्रेरणा से 5 जुलाई 1999 में 15 बच्चों के साथ बहादराबाद में प्रारंभ हुआ।

प्रकल्प के बच्चे खेलकूद फुटबॉल में भी इस वर्ष जिला स्तर से राज्य स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त किए हैं। निरंतर अभ्यास से राष्ट्रीय स्तर पर आने हेतु तैयारी कर रहे हैं। बच्चों की संगीत, कंप्यूटर कोर्स, बागवानी, गौशाला का कार्य स्वच्छता एवं अन्य स्वावलंबन के कार्यों में दक्ष किया जा रहा है। वर्ष में 3 बड़े कार्यक्रम मकर संक्रांति, दिवाली, जन्माष्टमी एवं अन्य राष्ट्रीय पर्व भव्यता के साथ मनाए जाते हैं।

जय श्री राम

प्रदीप कुमार मिश्रा
प्रबंधक



1:48

Shared 3 years ago

296 views