Revere Gandhi. Nonconformist. Egalitarian. Humanist. Believe in the Wisdom of Crowd.

सत्ता के अहंकार में डूबी भाजपा और जेडीयू ने आज बिहार की
क्या हालत बना दी है यह किसी से छिपी नहीं है। अपने मित्रवाद को निभाने वाली बीजेपी और जेडीयू जनता से किये हर एक वादे को भूल गई है। इस सरकार से जो भी सवाल पूछता है यह उसको डरती है, धमकाती है और अपनी शक्तियों के दम पर उसका दमन करती है। इस सरकार के खिलाफ केवल प्रशांत किशोर जी हैं जो निडर होकर लड़ रहे हैं, सवाल पूछ रहे हैं। उन्होंने बिहार को एकता के सूत्र में बांधने के लिए पश्चिमी चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से राज्य के सभी 38 जिलों से होकर पदयात्रा निकाली। वह यात्रा तो अपने गंतव्य तक पहुँच गई लेकिन उसके संकल्प के कदम अब भी जारी हैं। वह तब तक नहीं रुकेंगे जब तक बिहार को देश के 10 टॉप टेन राज्य में शामिल ना हो जाए की इन समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता। जब तक हर चेहरे पर मुस्कान न होगी, जब तक युवाओं का पलायन खत्म न होगी ,जब तक किसान खुशहाल न होगा ,जब तक शिक्षा व्यवस्था सुधरेगी नहीं, तब तक प्रशांत किशोर के यह कदम, यह प्रयास जारी रहेंगे।

#pk #jsp