सादर जय संघ शक्ति सा🙏
जय माँ भवानी 🔱🚩
यह चैनल हमारे पथप्रदर्शक,पथप्रेरक,हमारे पूज्य श्री,हमारे जीवन साधना को नई दिशा, नई राह दिखाने वाले, श्री क्षत्रिय युवक संघ व उनके संरक्षक व संघ प्रमुख को समर्पित हैं🙇♀️साथ ही साथ श्री क्षत्रिय युवक संघ के प्रत्येक स्वयंसेवक व स्वयंसेविका के लिए यह एक मानक ज्योत है जिससे सभी के हृदय में साधना पथ की ज्योति जगमगाएंगी🪔
कुछ अच्छे कर्म किए हैं मैंने जो मानव जन्म पाया गुरुदेव ।उद्धार हुआ इस जीवन का आपका आश्रय जब पाया गुरुदेव ।शुरु शुरु में तो बहुत भाया मुझको यह संसार गुरुदेव ।अंतवान संसार का अंत देखकर संसार से जी भर आया गुरुदेव।मैं आऊंगी संग तुम्हारे,तुम जहां मुझको ले जाओ गुरुदेव।इक तुम्ही हो मेरे सब कुछ इक तुम्ही हो मेरे सब कुछ बाकी सब माया गुरुदेव ।नही हैं मुझे सुख में आसक्ती और मृत्यु से भय कदापि गुरुदेव।स्वर्गलोक में भी ना श्रवण होगा,ऐसा स्वर्णीम प्रवचन गुरुदेव ।आजतक ना देखा,ना सुना ऐसा अद्भूत प्रवचन गुरुदेव।धन्य-धन्य हुआ जीवन,सुनकर बोधप्रद प्रवचन गुरुदेव
"प्रत्येक ईश्वरीय कृति को वन्दन कर,अनुकरणीय योग्य का अनुसरण करना ही हमारा परम धर्म है।"
श्री क्षत्रिय युवक संघ25
श्री क्षत्रिय युवक संघ उच्च प्रशिक्षण शिविर आलोक आश्रम बाड़मेर शिविर में देश भर के विभिन्न संभागों व प्रांतों से 700 शिविरार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
"संघ से जो पाया, समाज और संसार में बांटें"
:~ श्री लक्ष्मणसिंह बेण्याकावास
❇️शिक्षित बनें ❇️संगठित रहें ❇️संघर्ष करें❇️ संस्कारित रहें❇️
#shrikys #उच्च_प्रशिक्षण_शिविर#आलोक_आश्रम #badmer 🚩🚩 2026
6 days ago | [YT] | 2
View 0 replies
श्री क्षत्रिय युवक संघ25
यह तस्वीर हमें सिखाती है कि धैर्य और जिज्ञासा किसी भी उम्र में महत्वपूर्ण हैं। जहाँ अक्सर बच्चे प्रतीक्षा करते समय शोर मचाते हैं या ऊब जाते हैं, वहीं यह नन्हा बालक शांत बैठकर कुछ नया सीखने की कोशिश कर रहा है।
श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविरों की यही सबसे बड़ी विशेषता है कि वहां केवल अक्षर ज्ञान नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाई जाती है।
यहाँ 'खाली बैठना' या 'समय गँवाना' जैसा कुछ नहीं होता। प्रतीक्षा के क्षणों में भी कुछ सीखना, अनुशासन का ही एक हिस्सा है।
"न कोई छोटा-बड़ा, न अमीर-गरीब" जहाँ सभी एक ही जाजम (जमीन) पर बैठते हैं। बाहरी दुनिया के पद और प्रतिष्ठा शिविर के बाहर ही छूट जाते हैं।
सामूहिक जीवन जीने की यह कला है जब व्यक्ति अपने 'स्व' से ऊपर उठकर समूह के लिए जीता है, तो अहंकार अपने आप समाप्त हो जाता है। यही वह स्थिति है जिसे "स्वर्ग सा वातावरण" कहा जा सकता है ।
संस्कार केवल उपदेशों से नहीं, बल्कि ऐसे वातावरण से आते हैं जहाँ बच्चा बड़ों को और व्यवस्था को देखकर स्वतः ही सीख जाता है।
निश्चित रूप से, आज के भागदौड़ भरे और व्यक्तिवादी युग में, *श्री क्षत्रिय युवक संघ* जैसे संस्थान नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने और उनमें 'मर्यादा' व 'संस्कार' भरने का अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं।
ऐसा बिल्कुल नहीं है कि जो संघ में नहीं जाएगा, वह संस्कारित नहीं होगा। संस्कार तो परिवार, माता-पिता, गुरु और अच्छे मित्रों से भी मिलते हैं। लेकिन संघ का शिविर एक ऐसा 'अनुकूल वातावरण' प्रदान करता है, जहाँ संस्कारों को सीखना और उन्हें जीवन में उतारना बहुत आसान और तीव्र हो जाता है
एक पौधा कहीं भी उग सकता है और फल दे सकता है, लेकिन जो पौधा एक 'नर्सरी' में माली की देखरेख में पलता है, उसके सही दिशा में बढ़ने और सुरक्षित रहने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। संघ का शिविर संस्कारों की वह 'नर्सरी' है।"
"अकेले रहकर अच्छे गुणों का पालन करना कठिन हो सकता है, लेकिन जब बच्चा देखता है कि उसके साथ के सौ लोग भी जमीन पर सो रहे हैं, साथ में प्रार्थना कर रहे हैं और अनुशासन का पालन कर रहे हैं, तो वह संस्कार उसके स्वभाव का हिस्सा बन जाते हैं। सामूहिक जीवन में 'अहं' जल्दी समाप्त होता है।"
"संस्कारित होना एक 'लक्ष्य' है और संघ का शिविर उस तक पहुँचने का एक बहुत ही मजबूत मार्ग है। मार्ग और भी हो सकते हैं, लेकिन यह मार्ग परीक्षित है और यहाँ 'समरसता' (सबका एक समान होना) का जो अनुभव मिलता है, वह विरल है।"
"संस्कार कहीं भी सीखे जा सकते हैं, लेकिन संघ का शिविर उन संस्कारों को 'व्यवहार' में बदलने की एक कार्यशाला है। जो नहीं जाते, वे भी सुसंस्कृत हो सकते हैं, लेकिन जो जाते हैं, उन्हें एक ऐसा अनुशासित और समतावादी समाज मिलता है जहाँ ऊँच-नीच का भेद मिट जाता है—और यही अनुभव उन्हें विशेष बनाता है।"
समाज में हम सब साथ रहते हैं, लेकिन वहाँ अक्सर 'मेरा-तेरा', 'छोटा-बड़ा' या 'अमीर-गरीब' का भेद दिखता है।
"बाहर की दुनिया में बच्चा विविधता तो देखता है, पर संघ के शिविर में वह 'समरसता' देखता है। जब वह देखता है कि एक बहुत बड़े घर का लड़का और एक साधारण परिवार का लड़का एक ही साथ बैठकर खा रहे हैं और एक ही काम कर रहे हैं, तो उसके भीतर का 'अहंकार' मर जाता है। यह अनुभव घर बैठे मिलना कठिन है।"
"सूर्य की रोशनी तो हर जगह होती है, लेकिन अगर उसे एक 'लेंस' के जरिए एक बिंदु पर केंद्रित किया जाए, तो वह आग पैदा कर सकती है। वैसे ही, अच्छी बातें हर जगह हैं, लेकिन संघ का शिविर उन्हें 'केंद्रित' करके चरित्र निर्माण की शक्ति पैदा कर देता है।"
#shrikys🚩
2 months ago | [YT] | 1
View 0 replies
श्री क्षत्रिय युवक संघ25
श्री क्षत्रिय युवक संघ
के चतुर्थ संघप्रमुख एवं संरक्षक
पूज्य श्री भगवानसिंह जी रोलसाबसर
पूज्य तनसिंह जी द्वारा प्रदत्त संघदर्शन के एक-एक सूत्र को अपने आचरण में चरितार्थ कर अपने जीवन का क्षण-क्षण और अपनी ऊर्जा का कण-कण समाज के निमित्त समर्पित कर देने वाले श्री क्षत्रिय युवक संघ के चतुर्थ संघप्रमुख पूज्य भगवान सिंह जी रोलसाबसर की 82 वीं जयंती पर सादर वंदन🙏🙇♀️♥
#shrikys🚩@shrikys
4 months ago | [YT] | 1
View 0 replies
श्री क्षत्रिय युवक संघ25
हमारे जीवन के सम्बल और प्रेरक श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक पूज्य श्री तनसिंह जी की 102 वी जयन्ती पर सादर वन्दन🙏🙇♀️"चाहे एक ही जले, पूरे स्नेह से जले, ऐसे दीप चाहिए"'श्री क्षत्रिय युवक संघ' के संस्थापक, संस्कार-निष्ठ जीवन और सामाजिक समरसता के उपासक महान युगपुरुष पूज्य श्री तन सिंह जी की 102 वी जयंती पर हम उन्हें कृतज्ञ भाव से स्मरण करते हैं। उनकी विरासत और विचार सदैव हमारे मार्गदर्शक रहेंगे!
व्यष्टि से समष्टि में होते हुए परमेष्टि तक की यात्रा के मार्ग पर लाने वाले श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक लाखों युवाओं के प्रेरक पूज्य श्री को बार-बार नमन, वंदन🙏🙇♀️🙇♀️
@shrikys
#shrikys
#tansinghji
#pujyashree
#आलोकआश्रम
#badmer
4 months ago | [YT] | 0
View 0 replies
श्री क्षत्रिय युवक संघ25
नववर्ष संदेश- 2025 🚩
संघ प्रमुख साहब श्री लक्ष्मण सिंह जी बैण्याकाबास
80 वां स्थापना दिवस #shrikys🚩
5 months ago | [YT] | 2
View 2 replies
श्री क्षत्रिय युवक संघ25
श्री क्षत्रिय युवक संघ🚩
80 वां स्थापना दिवस
लोक संपर्क, लोक संग्रह और लोक शिक्षण के माध्यम से समाज में दायित्व बोध जागृत करने के कार्य में विगत 79 वर्षों से अनवरत संलग्न श्री क्षत्रिय युवक संघ के 80वें स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं..
पूज्य तनसिंह जी द्वारा निर्मित व्यष्टि से समष्टि और समष्टि से परमेष्टि तक की यात्रा के इस राजमार्ग पर चलने का हम सबका संकल्प दृढ़ से दृढ़तर बनें, परमेश्वर से यही प्रार्थना है।
5 months ago | [YT] | 0
View 0 replies
श्री क्षत्रिय युवक संघ25
श्री क्षत्रिय युवक संघ के संस्थापक एवं हमारे प्रणेता पूज्य श्री तनसिंह जी की 46 वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन 🙏🙏🙇♀️हमारी जीवन ज्योति को जागृत करने वाले पूज्य श्री को कोटि-कोटि नमन🙏🙏युग पुरुष🚩
#shrikys
@shrikys
@श्री_क्षत्रिय_युवक_संघ25
5 months ago | [YT] | 2
View 0 replies
श्री क्षत्रिय युवक संघ25
तुम साथ हो जो मेरे किस चीज की कमी है ॐ🕉🙏📿🙇♀️
जिनके हृदय में एकमात्र श्रीहरि की भक्ति निवास करती है; वे त्रिलोकी में अत्यन्त निर्धन होने पर भी परम धन्य हैं; क्योंकि इस भक्ति की डोरी से बँधकर तो साक्षात् भगवान् भी अपना परमधाम छोडक़र उनके हृदयमें आकर बस जाते हैं!
"सकलभुवनमध्ये निर्धनास्तेऽपि धन्या निवसति हृदि येषां श्रीहरेर्भक्तिरेका । हरिरपि निजलोकं सर्वथातो विहाय
प्रविशति हृदि तेषां भक्तिसूत्रोपनद्धः ।।"
📿🕉🙏🌺🌸🌼ॐॐॐॐॐॐॐ
@yatharthgeeta-official @Swamiadagadanad
7 months ago (edited) | [YT] | 1
View 0 replies
श्री क्षत्रिय युवक संघ25
"तुमने मार्ग बताया हमको दीपक ज्यों दिन-रात जलो..."🪔आज दीपावली है। वह भी दीपावली की ही रात्रि थी, जब 20 वर्ष का एक युवक गंभीर चिंतन में डूबा हुआ था। चिंतन अपने समाज के अतीत, वर्तमान और भविष्य का संसारमें अप्रतिम, जाज्वल्यमान और महान् इतिहास वाली कौम का किंकर्तव्यविमूढ़ वर्तमान उसकी आँख के सम्मुख था। संसार को राह दिखाने वाली कौम का त्याग और बलिदान के अपने पूर्वजो के पथ से भटकाव उस युवक को मानवताके अंधकारमय भविष्य के रूप में दिखाई दिया परन्तु उस युवक के अद्भुत चिंतन ने समस्त समस्याओं के मूल के रूप में स्वयं को ही खोज निकाला, और इसीलिए समाधान भी स्वयं में ही पाया। संसार दीप जलाकर खुशियाँ मना रहा था और उस युवक ने स्वयं को ही दीपक बनाने का निर्णय कर लिया और उस तरुण तपस्वी ने एक ध्येय के निमित्त स्वयं को आत्मानुशासन से बाँध लिया जगत् के प्रवाह के विपरीत अपने अभिनव तप से प्रेरणा की ऐसी सरिता बहाई, जिसने समाज में लुप्त सी हो रही त्याग और बलिदान की शाश्वत संजीवनी पुनः प्रवाहित कर दी। वह युवक थे पूज्य श्री तनसिंह जी और उनके चिन्तन का मूर्त रूप है श्री क्षत्रिय युवक संघ जहाँ हजारों-लाखों युवा पूज्य श्री तनसिंह जी के स्वप्न को साकार करने में जुटे हैं!
7 months ago (edited) | [YT] | 1
View 0 replies
श्री क्षत्रिय युवक संघ25
आलोक आश्रम बाड़मेर..... आया रे दर्शन पाया रे🙇♀️🙏
7 months ago | [YT] | 1
View 0 replies
Load more