Urmila Sheokand - Chitkala Foundation

नमस्कार! मैं उर्मिला श्योकन्द, लेखिका, कवयित्री और "चित्कला फाउंडेशन" की संस्थापक हूँ।
इस चैनल पर आपको हरियाणवी संस्कृति, लोकगीत ,साहित्य, प्रेरक बातें , कहानियाँ और संवेदनाओं की इस यात्रा से जुड़ें । "चित्कला रेडियो" नई वीडियो हर सप्ताह।
हरियाणवी फिल्म #Chandrakiran Haryanvi Film (1984) ( S.P.Films) Produced by Dilawar Singh & Urmila Sheokand . Directed by S.S.Rawal. यह हरियाणा की प्रसिद्ध चलचित्र में शामिल है।
अतः हरियाणवी फिल्म #चन्द्रकिरण और इसके सभी गीतों पर ©® सिर्फ हमारा है। इस पर कोई दुसरा क्लेम नहीं कर सकता । हमने किसी को भी इसके अधिकार नही दिए हैं। @दिलावर सिंह ,#उर्मिला श्योकन्द©®
"All films and songs of Chandrakiran Haryanvi Film (1984) are owned by Urmila Sheokand. No rights assigned to any music company."
Urmila Sheokand #Chitkala
Social Media Account Link's...

Website : urmilsheokand....​
Facebook Page : / chitkalafoundation
youtube.com/@chitkala ​.
Instagram : / urmilsheokand ​



Urmila Sheokand - Chitkala Foundation

🙏 एक सवाल… शायद थोड़ा चुभे।

हम अपने पितरों के लिए पिंडदान करते हैं, तर्पण करते हैं, बड़े-बड़े आयोजन करते हैं…

लेकिन क्या जीते-जी अपने माँ-बाप को दो मिनट बैठकर पूछते हैं—
“आप कैसे हैं?”

क्या सच्ची श्रद्धा सिर्फ़ जाने के बाद निभाई जाती है?
या उसका सबसे सुंदर रूप जीते-जी सेवा, सम्मान और अपनापन है?

🌿 कल सुबह चित्कला रेडियो पर इसी सवाल से जुड़ी एक संवेदनशील बात लेकर आ रही हूँ—

“जीते जी पानी नहीं, जाने के बाद पिंडदान क्यों?”

शायद यह वीडियो आपको किसी अपने की याद दिलाए…
और शायद वीडियो देखने के बाद आप आज ही किसी बुज़ुर्ग से फोन करके पूछें—

“आप कैसे हैं?” ❤️

कल सुबह मिलते हैं।

मैं हूँ उर्मिला श्योकन्द
लेखिका एवं चित्कला फाउंडेशन की संस्थापक
चित्कला रेडियो — जहाँ हर कहानी में संस्कार है।

#ChitkalaRadio #PitruPaksha #HindiKahani #Pitrudev #MataPita #BuzurgonKaSamman

2 weeks ago | [YT] | 0

Urmila Sheokand - Chitkala Foundation

जब कोई आपसे पूछे, “कैसे हैं?”

तो क्या आप सच में अपने मन का जवाब देते हैं?

सुनिए एपिसोड–5 — “हम ठीक हैं… या सिर्फ़ ऐसा कहते हैं?”

अपनी आवाज़ में, अपनेपन के साथ।

चित्कला रेडियो — आवाज़… अपनी माटी की।

— प्रस्तोता: उर्मिला श्योकन्द

#चित्कलारेडियो #Episode5 #हमठीकहैं #दिलकीबात #मनकीबात #अकेलापन #रिश्ते #भावनाएं #जीवनकीबातें #हिंदीरेडियो #प्रेरकविचार #उर्मिलाश्योकन्द #अपनीमाटीकीआवाज़

1 month ago | [YT] | 4

Urmila Sheokand - Chitkala Foundation

 चित्कला रेडियो — एपिसोड 5

“हम ठीक हैं… या सिर्फ़ ऐसा कहते हैं?”

कभी किसी ने आपसे पूछा है—

“कैसे हैं आप?”

और आपने तुरंत कह दिया—

“मैं ठीक हूँ।”

लेकिन क्या हम सच में ठीक होते हैं?

कई बार चेहरे पर मुस्कान होती है,

आवाज़ में सामान्यपन होता है,

हम अपने सारे काम करते हैं…

लेकिन मन के किसी कोने में एक ऐसी बात होती है,

जिसे हम किसी से कह नहीं पाते।

आज हम पहले से ज्यादा जुड़े हुए हैं—

फोन, सोशल मीडिया और सैकड़ों contacts के साथ।

फिर भी कभी-कभी ऐसा क्यों लगता है कि

दिल की बात सुनने वाला कोई नहीं है?

शायद हर इंसान को समाधान देने वाला नहीं,

बल्कि बिना फैसला किए उसकी बात सुनने वाला चाहिए।

इस रविवार चित्कला रेडियो पर

हम बात करेंगे उस खामोशी की,

जो अक्सर मुस्कुराते चेहरों के पीछे छिपी होती है।

 एक सवाल आपसे भी—

जब कोई आपसे पूछे, “कैसे हैं?”

तो क्या आप सच में अपने मन का जवाब देते हैं?

सुनिए एपिसोड–5 — “हम ठीक हैं… या सिर्फ़ ऐसा कहते हैं?”

अपनी आवाज़ में, अपनेपन के साथ।

चित्कला रेडियो — आवाज़… अपनी माटी की।

— प्रस्तोता: उर्मिला श्योकन्द

#चित्कलारेडियो #Episode5 #हमठीकहैं #दिलकीबात #मनकीबात #अकेलापन #रिश्ते #भावनाएं #जीवनकीबातें #हिंदीरेडियो #प्रेरकविचार #उर्मिलाश्योकन्द #अपनीमाटीकीआवाज़

1 month ago | [YT] | 2

Urmila Sheokand - Chitkala Foundation

आज सुनिए चित्कला रेडियो पर - - हमारे लोकगीत🙏💐🙏 आप सभी का दिन शुभ हो दोस्तो

2 months ago | [YT] | 7

Urmila Sheokand - Chitkala Foundation

आने वाले रविवार को सुनिए चित्कला रेडियो प्रसारण का पहला एपिसोड🙏💐🙏

2 months ago | [YT] | 5

Urmila Sheokand - Chitkala Foundation

आने वाले रविवार को *चित्कला रेडियो" पर सुनिये🙏 चित्कला फाउँन्डेशन के सौजन्य से🙏 प्रस्तुति उर्मिला श्योकंद💐💐

2 months ago | [YT] | 5

Urmila Sheokand - Chitkala Foundation

🙏 दोस्तो🙏 *आज मन के कुछ भाव आपके साथ साझा करना चाहती हूँ।*

बचपन की वो यादें आज भी ताज़ा हैं, जब घर के आँगन में दादी-नानी की कहानियाँ गूँजती थीं और हर तीज-त्यौहार पर लोकगीतों की मीठी तान मन को सुकून देती थी। पर आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, हमारी ये अनमोल सांस्कृतिक विरासत धीरे-धीरे कहीं खोती जा रही है।

मैंने 'चित्कला रेडियो' की शुरुआत एक छोटे से सपने के साथ की है—ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी अपनी माटी की खुशबू, उन पुराने लोकगीतों और दादी-नानी की कहानियों को भूल न जाए। यह सिर्फ़ एक रेडियो नहीं, बल्कि हमारी जड़ों को सहेजने की एक छोटी सी कोशिश है।

इस रविवार, 'चित्कला रेडियो' का पहला प्रसारण होगा। मुझे विश्वास है कि आपका प्यार और साथ इस विरासत को ज़िंदा रखने में मेरी मदद करेगा।

आपकी पसंदीदा पुरानी याद या लोकगीत कौन सा है? कमेंट्स में ज़रूर बताएं।
आपकी दोस्त :- उर्मिला श्योकंद🙏

2 months ago | [YT] | 6

Urmila Sheokand - Chitkala Foundation

आखिर श्री कृष्ण को माखन सबसे प्रिय क्यूँ था ?

3 months ago | [YT] | 8

Urmila Sheokand - Chitkala Foundation

आप सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की बहुत शुभकामनाएँ🙏🌴🪴🌵🌳🌲

4 months ago (edited) | [YT] | 7

Urmila Sheokand - Chitkala Foundation

🌿 "पेड़ केवल ऑक्सीजन नहीं देते, वे जीवन को जड़ें और भविष्य को सांसें देते हैं।" 🌿#save environment #chitkala

4 months ago | [YT] | 10