Dr. Bhama Agarwal

यह चैनल विशेष रूप से उन शिक्षार्थियों के लिए सहयोगी साबित होगा जो दूर दराज के क्षेत्रों में रहते हैं, आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग जो पारिवारिक दायित्वपूर्ति के लिए आजीविका कमाने को विवश हैं ,पढ़कर लिख आगामी जीवन सुस्थापित करके समाजसेवा करना चाहते हैं ।खेत-खलिहान में कामकाजी युवा पीढ़ी समय की अनुकूलता के साथ स्वयं को सुशिक्षित व सुरक्षित भविष्य देना चाहते है या अन्य किसी भी कारण से विधिवत शिक्षा अर्जित करने में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। आशा है यह चैनल उन सबके लिए सहयोगी साबित होगा। यदि मेरा प्रयास युवा पीढ़ी के लिए अंश मात्र सार्थक रहेगा तो मैं परमशक्ति की आभारी रहूंगी और निरंतर प्रयासरत रहूंगी।आप सबके सहयोग का हृदय की अतल गहराइयों से आभार व्यक्त करती हूं और आपके सुझावों के अनुसार चैनल को और अधिक सरल,सहज व लाभकारी बनाने सदैव विनम्र प्रयास करती रहूंगी।