फेरीवाला पथ विक्रेता कानून,2014


नमस्ते साथियों मेरे "फेरीवाला पथ विक्रेता कानून 2014" चैनल पर आपका स्वागत है।

मैं भी एक पथ विक्रेता हूँ। मैं सड़क पर काम करने वाले हर भाई-बहन की रोज़मर्रा की मेहनत और परेशानियों को बहुत करीब से समझता हूँ। इसलिए अपने फेरीवाले जागरूक करने के लिए ये चैनल बनाया हूँ।

चैनल का उद्देश्य: हम दिन-रात मेहनत करके अपना परिवार पालते हैं, लेकिन कानून,नियमों की सही जानकारी न होने के कारण हमें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मेरा मक़सद है कि हमारे कम पढ़े-लिखे भाई भी आसान भाषा में अपने हकों को समझें।
इस चैनल पर आपको क्या मिलेगा?
पथ विक्रेता कानून की बिल्कुल आसान भाषा में जानकारी।
एक अच्छे फेरीवाले के रूप में आपके कर्तव्य क्या हैं।
कानूनी बातों और नियमों को छोटे-छोटे वीडियो के माध्यम से समझना।

मेरी बस यही सोच है कि अगर मेरे इन वीडियो को देखकर मेरे कुछ भी फेरीवाले भाई जागरूक हो गए, तो मेरी यह मेहनत सफल हो जाएगी

आपसे निवेदन है कि चैनल को सब्सक्राइब करें और इन वीडियो को अपने दूसरे फेरीवाले भाइयों के साथ शेयर ज़रूर करें ताकि यह ज़रूरी जानकारी हर किसी तक पहुँच सके।

धन्यवाद!
अभयलाल लक्ष्मीकांत दुबे