A K Badroni Pictures

नमस्कार दोस्तों,
आज हम सभी ऐसी व्यस्त जिंदगी जीने पर मजबूर है जिसके कारण हम दुनिया से बेखबर रहते हैं, क्यूंकि पढ़ाई लिखाई या अपनी नौकरी या कारोबार, घर - परिवार में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि हमको पता ही नहीं चलता दुनिया में आखिर चल क्या रहा है, इसलिए जब भी समय मिलता है हम न्यूज़ देखते या पढ़ते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी कई ऐसी बातें हैं जिससे हम बेखबर रहते हैं, ऐसे ही कई मुद्दे व जानकारियां होती है जिन्हें यह चैनल "ए के बादरोनी पिक्चर्स" आप तक पहुँचाने का प्रयास करेगा, यह चैनल कोई न्यूज़ चैनल नहीं है, लेकिन इस चैनल पर आपको मनोरंजन के साथ - साथ ऐसी जानकारियां देने का प्रयास किया जाएगा, जो आपके जीवन में लाभकारी होंगी, आज नई दिल्ली से सोमवार दिनांक 7 अप्रैल 2025 को हम यह मैसेज लिख रहे है, क्योंकि हम इस चैनल को अब एक जर्नल नॉलेज, एजुकेशनल चैनल की ओर ले जाना चाह रहे है, क्यूंकि अभी तक तो हम इस चैनल पर बिना कोई योजना बनाए हर तरह की वीडियो पोस्ट करते आ रहे है, लेकिन आप लोगों का इतना प्यार मिला है कि हमारा चैनल एक कामयाब चैनल बन गया है, इसलिए आप सभी सब्सक्राइबर का हम सदैव ऋणी रहेंगे 🙏🏻