नमस्कार दोस्तों यथार्थ योगा चैनल पर आप सभी का स्वागत है। इस चैनल का उद्देश्य है कि लोगों को योग के यथार्थ का ज्ञान करवाना।
अर्थात् लोगों को योग के लिए जागरूक करना, योग करने के लिए प्रेरित करना, योग संबधित व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना, विभिन्न बीमारियों के इलाज में सहायक योग एवं प्राणायाम से संबन्धित विडिओ अपलोड करना, योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास सरलता से करवाना, हर उम्र और हर वर्ग तक योग का संदेश पहुंचाना। योग एवं प्राणायाम से होने वाले लाभ तथा रखी जाने वाली सावधानियों से अवगत कराना।

आज समाज में अधिकतर लोग किसी न किसी बीमारी से पीड़ित हैं जैसे - मधुमेह, उच्च रक्तचाप, निम्न रकतचाप, हृदय रोग, उदर रोग, तनाव, माइग्रेन, मोटापा आदि। ये ऐसी बीमारियां हैं जो कि हर घर में देखी जाती हैं। अतः इन बीमारियों से योग के माध्यम से आसानी से निजात पाया जा सकता हैं। उपर्युक्त बातों को ध्यान में रखते हुए इस चैनल को चलाया जा रहा हैं। अधिक से अधिक लोगों तक इस पहल को पहुंचाने में सहयोगी बने। इस चैनल को सभी लोगो तक पहुंचाने में सहयोग करें।
जय श्री कृष्णा!!
धन्यवाद्।

भरत श्रीमाली
योगाचार्य
यथार्थ योगा


0:18

Shared 3 years ago

309 views

2:01

Shared 6 years ago

278 views