ITIHAAS KI KHOJ is a official channel which provides you educational information and content related to historical monuments ,stories and places . Monuments have been created for thousands of years, and they are often the most durable and famous symbols of ancient civilizations. This channel is made for revealing the secrets , fascinating stories and untold history.

विरासत के अध्ययन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू किसी ऐतिहासिक स्‍मारक को देखकर अपनी संस्कृति का प्रत्यक्ष अनुभव और अहसास करना है। एक ऐतिहासिक स्मारक इतिहास का समृद्ध स्त्रोत होता है। यह हमें आश्‍चर्य चकित तो करता ही है साथ ही उससे जुड़ी सारी बातें जान लेने की जिज्ञासा जगा देता है। स्मारकों का अध्ययन विद्यार्थियों को अपने अवलोकनों के आधार पर इतिहास को समझने और गढ़ने में मदद करता है। इस पर आधारित गतिविधि ऐतिहासिक स्‍मारकों के प्रति रुचि जागृत करती है और अवलोकन क्षमता का विकास करती है। यह उनमें सौन्दर्यात्मक विवेकशीलता और स्थापत्य कला एवं अपनी सांस्कृतिक विरासत के मूलतत्वों की समझ भी विकसित करती है।