सआदत हसन मंटो(11 मई 1912 – 18 जनवरी 1955)
सआदत हसन मंटो उर्दू लेखक थे, जो अपनी लघु कथाओं के लिए प्रसिद्ध हुए। कहानीकार होने के साथ-साथ वे फिल्म और रेडिया पटकथा लेखक और पत्रकार भी थे।
मंटो का जन्म ज़िला लुधियाना के गाँव पपड़ौदी (समराला नज़दीक) में हुआ। उनके पिता गुलाम हसन मंटो कश्मीरी थे। मंटो के जन्म के जल्द बाद वह अमृतसर चले गए।मंटो की प्राथमिक पढ़ाई घर में ही हुई। 1931 में उन्होंने मैट्रिक पास की और उसके बाद हिंदु सभा कालेज में एफ ए में दाख़िला लिया। वह प्रसिद्ध उर्दू कहानीकार थे। उन की शाहकार कहानियाँ हैं ; टोबा टेक सिंह, बू, ठंडा गोश्त, खोल दो । मंटो के बाईस कहानी संग्रह, पाँच रेडियो नाटक संग्रह, एक उपन्यास, तीन निजी स्कैच संग्रह और तीन लेख संग्रह छपे हैं। जलियाँवाला बाग़ हत्याकांड की मंटो के मन पर गहरी छाप थी। इसको लेकर ही मंटो ने अपनी पहली कहानी ‘तमाशा’ लिखी थी। उनकी रचनायें हैं: आतिशपारे; मंटो के अफसाने; धुआँ; अफसाने और ड्रामे; लज्जत-ए-संग; सियाह हाशिए; बादशाहत का खात्मा; खाली बोतलें खाली डिब्बे; लाउडस्पीकर (सकैच); ठंडा गोश्त; सड़क के किनारे; यज़ीद; पर्दे के पीछे; बगैर उन्वान के; बगैर इजाजत; बुरके; शिकारी औरतें; सरकंडों के पीछे; शैतान; ‘रत्ती, माशा, तोला’; काली सलवार; नमरूद की ख़ुदायी, गंजे फ़रिशते (सकैच), मंटो के मज़ामीन, सड़क के किनारे, मंटो की बेहतरीन कहानियाँ।
-------------------------------------------------------------
If you liked our videos, please share in your circle. Do let us know your thoughts and feedback in the comments. Please SUBSCRIBE to our channel for more such content.
Remember to hit the bell icon to get the notification for new uploads.
Join VARUNODAYA in its endeavor to provide readers with audio versions of Indian literature, both classic and contemporary, popular and lesser-known.
Thanks for listening.
Follow us on our social media to make sure you never miss a new upload:
Instagram:
www.instagram.com/varunodaya108/
Facebook:
www.facebook.com/varunodaya108/
-----------------------------------------------------------