Bhartiya kisan भारतीय किसान

नमस्कार दोस्तों Bhartiya Kisan भारतीय किसान यूट्यूब चैनल में आपका स्वागत है,
दोस्तों खेती बाड़ी, किसानों से जुड़ी सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराई जाती है,
आपसे निवेदन हैं कि चैनल पर प्लेलिस्ट वाले ऑप्शन में विजिट करके वीडियो देखें और जानकारी अच्छी लगे तो प्लीज चैनल को सब्सक्राइब करें 💝🙏


Bhartiya kisan भारतीय किसान

ईरानी अकरकरा की सम्पूर्ण खेती ||
Irani Akarkara ki kheti kaise kare
#iraniakarkara #akarkara #viral #viralpost #trending

2 weeks ago | [YT] | 40

Bhartiya kisan भारतीय किसान

नोट: यूरिया का नया बैग अब 40 किलो का होगा जिसमें 37% नाइट्रोजन व 17% सल्फर मिलेगी और नया रेट 254 रुपए होगा ✍️✍️
#news #khetibadi🌱🌾 #Update #agriculture #farmer #bhartiyakisan #bhartiyakisanofficial #urea #ureafertilizer #fertilizer

1 month ago | [YT] | 95

Bhartiya kisan भारतीय किसान

शीत लहर / पाला से फसलों के बचाव हेतु परामर्श=
मौसम विभाग द्वारा आगामी दिनों में तापमान में अत्यधिक गिरावट / शीत लहर / पाला की संभावना व्यक्त की गई है। ऐसी स्थिति में रबी एवं सब्जी फसलों को संभावित नुकसान से बचाने हेतु उपाय :
1️⃣ सिंचाई संबंधी उपाय
शीत लहर / पाला पड़ने की संभावना से एक दिन पूर्व हल्की सिंचाई कराई जाए।
जिन क्षेत्रों में सुविधा उपलब्ध हो वहाँ स्प्रिंकलर सिंचाई को प्राथमिकता दी जाए।
2️⃣ धुआँ करने के उपाय
रात्रि में खेत की मेड़ों पर सूखी घास, पुआल, कृषि अपशिष्ट जलाकर धुआँ किया जाए।
इससे फसल क्षेत्र के ऊपर तापीय परत बनती है, जिससे पाले का प्रभाव कम होता है।
आग पर नियंत्रण एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।
3️⃣ मल्चिंग (Mulching)
सब्जी एवं संवेदनशील फसलों में पौधों की जड़ों के पास सूखी घास, भूसा या पॉलिथीन शीट बिछाने की सलाह दी जाए।
इससे मिट्टी का तापमान संतुलित रहता है।
4️⃣ रसायनिक छिड़काव (सलाह अनुसार)
कृषकों को कृषि विशेषज्ञों की सलाह से
0.5% पोटाश (KNO₃) या
0.1% सल्फ्यूरिक एसिड के छिड़काव की जानकारी दी जाए।
5️⃣ हवा रोकने के उपाय
खेत की मेड़ों पर उतर पूर्व की अस्थायी पर्दे, झाड़ियाँ अथवा फसल अवशेष लगाकर ठंडी हवा के प्रभाव को कम किया जाए।
6️⃣ विशेष सतर्कता वाली फसलें
आलू, सरसों, चना, मटर तथा सब्जी फसलें पाले के प्रति अधिक संवेदनशील हैं।
इन फसलों में अग्रिम सिंचाई एवं मल्चिंग अनिवार्य रूप से कराई जाए।

3 months ago | [YT] | 9

Bhartiya kisan भारतीय किसान

एक दिन जीकर देखो जिंदगी किसान की, कैसे वो मिट्टी से सजा देता है थालिया हिंदुस्तान की....!
2026 में हर किसान की फसल लहलहाए ,,
सभी धरतीपुत्र किसान भाइयों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं 💝🙏🎆🎇
आप सभी का आशीर्वाद सदैव यूं ही बना रहे 🙏
#farmer #agriculture #NewYear2026

3 months ago | [YT] | 7

Bhartiya kisan भारतीय किसान

एक दिन जीकर देखो जिंदगी किसान की, कैसे वो मिट्टी से सजा देता है थालिया हिंदुस्तान की....!
सभी किसान भाइयों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं 💝🙏🎆🎇
धन्यवाद....!

3 months ago | [YT] | 6

Bhartiya kisan भारतीय किसान

किसान हमारे देश की रीढ़ हैं
आपके बिना हमारे पास खाने के लिए भोजन नहीं होगा ....!
धरती पुत्र सभी किसान भाइयों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं 💝🙏🎆🎇

3 months ago | [YT] | 7

Bhartiya kisan भारतीय किसान

*अतिमहत्वपूर्ण सूचना*

कृषि विभाग राजस्थान सरकार ने SC यानी अनुसूचित जाति के कृषकों के लिए 01 जनवरी 2026 से दिनांक 14 फरवरी 2026 तक *कृषि यंत्रों के आवेदन हेतु राज किसान साथी पोर्टल पुनः खोला गया है*

आप तुरन्त आवेदन कर इस योजना का लाभ ले सकते है आवेदन की संपूर्ण जानकारी हेतु आप नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क कर आवेदन कर सकते है


जो sc के किसान कृषि यंत्र कुट्टी मशीन , हैरो , रोटावेटर, सीड ड्रिल, थ्रैशर , कल्टीवेटर, हार्वेस्टर या अन्य कृषि यंत्र आदि लेना चाहते है वो पहले RAJKISAN sathi portal से फाइल ऑनलाइन करवाएं

3 months ago | [YT] | 6

Bhartiya kisan भारतीय किसान

सब्सिडी हो, बीमा हो या किसी नई कृषि योजना का लाभ - हर सुविधा की एक ही चाबी है आपका फार्मर आईडी.

आज ही पंजीकरण कराएँ और अपनी खेती को सुरक्षित और मजबूत दिशा दें।

#agrigoi
#FarmersWelfare
#AgricultureDevelopment
#FarmersID #Farming #agriculture

4 months ago | [YT] | 45

Bhartiya kisan भारतीय किसान

राजस्थान सरकार द्वारा पशुपालकों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल

बीमार पशुओं के उपचार और देखभाल हेतु अब घर बैठे निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध।

*हेल्पलाइन नंबर: 1962*
कॉल करने का समय: प्रातः 7:00 बजे से सायं 4:30 बजे तक

*मुख्य सेवाएं:-*

• 536 मोबाइल पशु चिकित्सा वाहनों के माध्यम से निःशुल्क उपचार

• सेक्स सॉर्टेड वीर्य से कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा

• मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत निःशुल्क बीमा

अधिक जानकारी के लिए अपने नज़दीकी पशु चिकित्सा संस्थान से संपर्क करें।

संरक्षित पशुधन – सुरक्षित पशुपालक

4 months ago | [YT] | 16