Bharat Naction news chenal

Aapka chenal


Bharat Naction news chenal

https://youtu.be/L1WnYYEFST4?si=61p5Y... नेशन न्यूज चैनल
संबादाता अमित कुशवाह

मो 8349380213


*छात्रों ने स्कूल में झाड़ू नहीं लगाई तो शिक्षक ने छात्रों की बेरहमी से की पिटाई*

*छात्र पहुंचे पुलिस अधीक्षक भिंड के पास, लगाई न्याय की गुहार*

मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए कई प्रकार के प्रोत्साहन एवं योजनाएं संचालित की जा रही हैं क्योंकि सरकार का मानना है कि जब प्रदेश के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी तो बच्चों के माता-पिता के साथ-साथ प्रदेश का भी नाम रोशन होगा। लेकिन सरकार की इस मनसा की कुछ भ्रष्ट शिक्षक जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं।... कुछ शिक्षकों के द्वारा बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के बजाय उनसे स्कूल में साफ सफाई एवं शौचालय साफ करवाने का काम करवाया जा रहा है। जिससे बच्चों का भविष्य खराब हो रहा है।

आपको बता दें कि जिला भिंड के अटेर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खडित मै संचालित शासकीय स्कूल के शिक्षक संजू शर्मा के द्वारा स्कूली बच्चों को शिक्षा से दूर रखते हुए स्कूल में साफ सफाई व शौचालय साफ करवाने का काम करवाया जा रहा है।

शिक्षक संजू शर्मा से स्कूल मैं पढ़ने आने वाले बच्चे इतने भयभीत हैं कि कई बच्चे तो स्कूल ही नहीं पहुंच रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक बता दूं कि गुरुवार को भी हर दिन की भांति,.. कुछ बच्चे स्कूल पहुंचे तो शिक्षक संजू शर्मा के द्वारा बच्चों से साफ- सफाई एवं शौचालय साफ करने के लिए कहा गया तो कुछ बच्चों ने काम करने से मना कर दिया। जिससे शिक्षक संजू शर्मा बौखला गया और उसने बच्चों को कमरे में बंद करके बेरहमी से मारपीट कर दी। जिसकी शिकायत बच्चों के द्वारा अपने माता-पिता से की गई तो माता-पिता बच्चों को लेकर भिंड पुलिस अधीक्षक महोदय के दरबार न्याय की गुहार लगाने के लिए पहुंच गए।

अब आगे देखना यह है कि पुलिस अधीक्षक भिंड के द्वारा शिक्षक संजू शर्मा के प्रति क्या कार्रवाई की जाती है या फिर अभय दान दे दिया जाएगा।

1 year ago | [YT] | 0