LOCAL TV NEWS 24×7

अंगक्षेत्र का सर्वाधिक देखा जाना वाला न्यूज़ चैनल
Local Tv News 24×7
सब पर नजर...सबकी ख़बर
Reg. Nu.:- UDYAM-BR-07-0012593
...................................................

भागलपुर और बिहार का नंबर 1 न्यूज़ चैनल लोकल टीवी न्यूज 24×7 यहाँ आप अपने जिला भागलपुर और बिहार राज्य से संबंधित हर समाचार देख सकते हैं! हम सबसे विश्वसनीय समाचार चैनल हैं. चाहे वह राष्ट्रीय समाचार हो, बिहार और झारखंड की समाचार हो, भागलपुर जिले की समाचार हो या फिर किसी दूरस्थ क्षेत्र की समाचार हो!

LOCAL TV NEWS 24×7 is The No.1 News Channel Of Bhagalpur District as well as Bihar, Here You Can Watch Every News Related To Your District Bhagalpur as well as Bihar. We Are The Most Reliable News Channel, Whether It's National News, State News, District News Or News From Remote Area Of The State.

लोकल टीवी न्यूज 24×7
सब पर नजर...सबकी खबर
*****************************

विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें!
Help Line: +91-9709200880
अपने आस-पास की खबरें भेजिए हमारे व्हाट्सएप पर या हमें मेल करें!
@localtvnews


LOCAL TV NEWS 24×7

ततारपुर थाने में देर रात औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के जल्द निष्पादन का निर्देश।
भागलपुर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में ततारपुर थाना का देर रात औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाने में दर्ज विभिन्न कांडों की प्रगति और लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई। पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया कि लंबित कांडों के अनुसंधान एवं निष्पादन में अनावश्यक देरी न हो और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मामलों का जल्द निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही थाना क्षेत्र में लगातार गश्ती और निगरानी बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने तथा आम जनता की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
औचक निरीक्षण का उद्देश्य पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के साथ-साथ थाना स्तर पर जवाबदेही और जनता को त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित करना है।
‪@LOCALTVNEWS24-7‬
सब पर नजर,सबकी खबर...
097092 00880

#localtvnews #Bhagalpur #TatartarpurThana #BhagalpurPolice #PoliceInspection #औचकनिरीक्षण #लंबितकांड #BiharPolice #PoliceNews #BhagalpurNews

2 days ago | [YT] | 0

LOCAL TV NEWS 24×7

भागलपुर में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
तिलकामांझी थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 245.985 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने सोनू कुमार उर्फ संजू कुमार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई ‘स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर’ अभियान के तहत की गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की, जहां आरोपी के घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई।
इस कार्रवाई में तिलकामांझी थाना पुलिस के साथ डीआईयू टीम, भागलपुर भी शामिल रही। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति या शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क की भूमिका है या नहीं।
‪@LOCALTVNEWS24-7‬
सब पर नजर,सबकी खबर...
097092 00880

#localtvnews #BhagalpurNews #TilkaManjhi #BiharPolice #SharabBaramad #CrimeNews #BiharNews #PoliceAction

5 days ago | [YT] | 1

LOCAL TV NEWS 24×7

पीरपैंती CO पर मनमानी का आरोप, डीएम से जांच की मांग।
भागलपुर के पीरपैंती अंचल में जमीन विवाद को लेकर अंचलाधिकारी पर मनमानी करने का आरोप सामने आया है। टोपरा टोला निवासी राज किशोर यादव ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, उनकी पत्नी मीना देवी के नाम 7 डिसमिल जमीन है। जमीन के दाखिल-खारिज से संबंधित मामला एडीएम न्यायालय में अपील संख्या 36/23-24 तथा टाइटल सूट संख्या 07/22 के रूप में लंबित बताया गया है।
राज किशोर यादव का आरोप है कि विष्णु सिंह द्वारा बीएलडीआर न्यायालय, कहलगांव में केस दायर किए जाने के बाद 24 अगस्त 2026 को पीरपैंती सीओ की ओर से जमीन की मापी का नोटिस दिया गया। आपत्ति जताने के बावजूद मापी कराए जाने और जमीन खाली कराने का आदेश जारी किए जाने का आरोप लगाया गया है।
आवेदनकर्ता ने लंबित न्यायिक मामलों का हवाला देते हुए जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उचित कार्रवाई की मांग की है।
नोट: खबर में लगाए गए आरोप आवेदनकर्ता के पक्ष के हैं; संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
‪@LOCALTVNEWS24-7‬
सब पर नजर,सबकी खबर...
097092 00880

#localtvnews #पीरपैंती #भागलपुर #जमीनविवाद #अंचलाधिकारी #डीएम #जांचकीमांग #बिहारन्यूज

6 days ago | [YT] | 3

LOCAL TV NEWS 24×7

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रोशन आनंद, राहत सामग्री का किया वितरण
भागलपुर। बिहार में बाढ़ की भयावह स्थिति के बीच ज्ञान बिंदु इंस्टीट्यूट के निदेशक रोशन आनंद नवगछिया के मदरौनी क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण कर उन्हें हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
रोशन आनंद ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में समाज की अंतिम पंक्ति तक सहायता पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। सरकार के साथ-साथ समाज के सक्षम लोगों को भी आगे आकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करनी चाहिए।
उन्होंने बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाते हुए कहा कि हर साल राहत सामग्री बांटने से बाढ़ की समस्या खत्म नहीं होगी। इसके लिए मजबूत बांध और दीर्घकालिक योजना की जरूरत है। भागलपुर समेत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर सरकार को विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि लोगों को हर वर्ष बाढ़ और कटाव की त्रासदी न झेलनी पड़े।
रोशन आनंद ने मुख्यमंत्री की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार जायजा लेना और देर रात तक स्थिति पर नजर रखना सराहनीय प्रयास है।
मदरौनी में राहत वितरण के माध्यम से उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से भी आगे आकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की।
आपकी नजर में बाढ़ का स्थायी समाधान क्या होना चाहिए? कमेंट करके बताएं।
‪@LOCALTVNEWS24-7‬
सब पर नजर,सबकी खबर...
097092 00880

#localtvnews #Bhagalpur #Navgachia #Madhrauni #BiharFlood #FloodRelief #RoshanAnand #BhagalpurNews #BiharNews #बाढ़ #भागलपुर #नवगछिया #मदरौनी #बाढ़पीड़ित #राहतसामग्री #मजबूतबांध

1 week ago | [YT] | 3

LOCAL TV NEWS 24×7

सबौर के गांवों में बाढ़ का कहर!
जलमग्न हुए घर-आंगन, राहत के लिए तरस रहे ग्रामीण।
भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड के लगभग सभी गांव बाढ़ की चपेट में हैं। घर-आंगन में पानी घुसने से ग्रामीणों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बाढ़ प्रभावित परिवारों के सामने भोजन, पीने के पानी और सुरक्षित रहने की गंभीर समस्या बनी हुई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि बाढ़ के कई दिन बीत जाने के बावजूद पर्याप्त सरकारी राहत सामग्री नहीं पहुंचाई जा रही है। उनका कहना है कि भोजन की व्यवस्था तो दूर, सिर छिपाने के लिए पन्नी तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। कई परिवार बारिश और बाढ़ के पानी के बीच खुले या असुरक्षित स्थानों पर रहने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अंचल प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अपनी समस्याएं लेकर सरकारी कैंप पहुंचने पर भी उन्हें तत्काल राहत नहीं मिल पा रही है।
बाढ़ प्रभावित लोगों ने प्रशासन से तत्काल भोजन, पीने का पानी, पन्नी, सुरक्षित आश्रय और जरूरी राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की है।
अब सवाल यह है कि बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में प्रशासन कब तक प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाता है?
‪@LOCALTVNEWS24-7‬
सब पर नजर,सबकी ख़बर...
097092 00880

#localtvnews #Sabour #Bhagalpur #BiharFlood #सबौर #भागलपुर #बाढ़ #राहतसामग्री

1 week ago | [YT] | 2

LOCAL TV NEWS 24×7

भागलपुर स्टेशन से 3 बच्चों को ले गई महिला, 2 बच्चियां सकुशल बरामद; आरोपी रिंकी कुमारी गिरफ्तार।
भागलपुर में तीन बच्चों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में बरारी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला रिंकी कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया कि 9 सितंबर की रात गोड्डा निवासी संचो देवी अपने तीन बच्चों के साथ भागलपुर स्टेशन पहुंची थीं। ट्रेन छूट जाने के बाद वे स्टेशन पर रुक गईं। अगले दिन एक महिला ने काम दिलाने का झांसा देकर तीनों बच्चों को अपने साथ बरारी सब्जी मंडी ले गई। इसी दौरान मौका पाकर वह दो बच्चों को लेकर फरार हो गई।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर विशेष टीम गठित की। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बच्ची को गोड्डा और दूसरी बच्ची को मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी रिंकी कुमारी, निवासी आदमपुर, थाना जोगसर, भागलपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के पूरे कारणों का पता लगाने में जुटी है।
‪@LOCALTVNEWS24-7‬
सब पर नजर,सबकी खबर...
9709200880

#localtvnews #Bhagalpur #BhagalpurNews #BiharNews #BreakingNews #CrimeNews #BhagalpurPolice #BarariThana #ChildRescue #RinkiKumari

1 week ago | [YT] | 0

LOCAL TV NEWS 24×7

भाजपा नेता पप्पू तांती हत्याकांड में बड़ा मोड़।
भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र में भाजपा नेता कुमार भूषण तांती उर्फ पप्पू की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के परिजनों ने भाजपा नेता शशि मोदी पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्राथमिकी के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए देर रात अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। वहीं, हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर एसएसपी प्रमोद कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली।
एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है। पुलिस घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने जल्द गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल की बात कही है। जरूरत पड़ने पर आरोपियों के खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी।
फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच में जुटी है।
‪@LOCALTVNEWS24-7‬
सब पर नजर,सबकी खबर...
097092 00880

#localtvnews #Bhagalpur #PappuTanti #PappuTantiMurderCase #BJP #ShashiModi #BhagalpurNews #BiharNews #CrimeNews

1 week ago | [YT] | 1

LOCAL TV NEWS 24×7

‘ठुकरा के मेरा प्यार 2’ की बड़ी सफलता, भागलपुर में संचिता बसु ने फैंस को कहा धन्यवाद!

जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई चर्चित वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ सीजन 2 ने दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। प्यार, धोखा, बदला और राजनीति से भरपूर इस सीजन के 50 एपिसोड पूरे हो चुके हैं और दर्शकों ने पूरी सीरीज को खूब पसंद किया है।
सोशल मीडिया पर भी सीरीज का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। दावा किया जा रहा है कि इसके नाम पर 10 लाख से ज्यादा रील्स बनाई गई हैं, जबकि सीरीज की पहुंच करोड़ों दर्शकों तक बनी है।
सीजन 2 की शानदार सफलता के बाद अभिनेत्री संचिता बसु ने बुधवार को भागलपुर स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया से बातचीत की। उन्होंने अपने फैंस और दर्शकों का दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ उनके करियर का बेहद खास प्रोजेक्ट है।
संचिता ने बताया कि सीजन 1 और सीजन 2 के लिए टीम ने कई महीनों तक कड़ी मेहनत की। दर्शकों से मिले प्यार ने पूरी टीम की मेहनत को सफल बना दिया।
वहीं, सीजन 3 को लेकर संचिता बसु ने फिलहाल सस्पेंस बरकरार रखा है। उन्होंने कहा कि अभी इसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा सकती और दर्शकों को इंतजार करना होगा। अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर भी उन्होंने संकेत दिया कि जल्द ही फैंस को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब संचिता से उनके क्रश के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए सलमान खान का नाम लिया और कहा कि मौका मिलने पर वह उनके साथ बड़े पर्दे पर काम करना चाहेंगी।
भागलपुर से निकलकर OTT की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली संचिता बसु की इस सफलता से उनके फैंस में भी खासा उत्साह है।
‪@LOCALTVNEWS24-7‬
सब पर नजर,सबकी खबर...
97092 00880
#ocaltvnews #ThukraKeMeraPyaar2 #SanchitaBasu #JioHotstar #WebSeries #Bhagalpur #OTT #EntertainmentNews #BiharNews

2 weeks ago | [YT] | 5

LOCAL TV NEWS 24×7

सुलतानगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई!
दो पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस के साथ सिकंदर यादव गिरफ्तार
भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिकंदर यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के पास से दो पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सिकंदर यादव के संबंध में सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई की और उसे हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से हथियार और कारतूस बरामद होने की बात सामने आई।
हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से आए और उनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था। साथ ही आरोपी के आपराधिक इतिहास और संभावित सहयोगियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
बरामद हथियार और कारतूस को पुलिस ने जब्त कर लिया है तथा मामले में संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
‪@LOCALTVNEWS24-7‬
सब पर नजर, सबकी खबर...
097092 00880

#localtvnews #Sultanganj #Bhagalpur #BhagalpurNews #SultanganjPolice

2 weeks ago | [YT] | 3

LOCAL TV NEWS 24×7

भागलपुर में बाढ़ का कहर।
भागलपुर के पॉश इलाके बैंक कॉलोनी में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। कई घरों में 4–5 फीट तक पानी जमा है और सैलाब घरों के बेडरूम तक पहुंच गया है।
लोगों के घरों में रखा सामान और फर्नीचर पानी में डूब गया है। हालात बिगड़ने के बाद लोगों के सामने सुरक्षित स्थान पर जाने की मजबूरी खड़ी हो गई है।
देखिए ‪@LOCALTVNEWS24-7‬की ग्राउंड रिपोर्ट।

#localtvnews #भागलपुर #भागलपुरबाढ़ #BankColony #BiharFlood #FloodNews #BhagalpurNews #GangaFlood #बिहारन्यूज़

2 weeks ago | [YT] | 3