देश और दुनिया से जुड़ी ख़बरें राजनीति,'सामाजिक धार्मिक,खेल जगत और मनोरंजन की खबरों के लिए देखते रहे सही और सटीक खबरों के लिए मुंबई में मेवाड़ न्युज चैनल... हमारे साथ जुड़ने के लिए आज ही हमारे चैनल को सब्सक्राइब करे..youtu.be/-ASJoQUJOys?si=ac7XJdYUGwRmpu1m


Mumbai Me Mewad

गुमशुदगी सूचना-नाम: दिनेश सेन
उम्र: 25 वर्ष निवासी: गोगुंदा

यदि किसी भी व्यक्ति को इनके बारे में कोई जानकारी मिले या ये कहीं दिखाई दें, तो कृपया तुरंत सूचित करें।

1 month ago | [YT] | 0

Mumbai Me Mewad

2 months ago | [YT] | 2

Mumbai Me Mewad

2 months ago | [YT] | 2

Mumbai Me Mewad

2 months ago | [YT] | 1

Mumbai Me Mewad

2 months ago | [YT] | 1

Mumbai Me Mewad

4 months ago | [YT] | 17

Mumbai Me Mewad

प्रकाश प्रजापती ने मुंबई में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, जन्मदिन पर तुलसी पौधा भेंट कर दी शुभकामनाएं
---------------------------------
मुंबई। मुंबई में मेवाड़ डिजिटल चैनल के संपादक प्रकाश प्रजापती ने रविवार को मुंबई स्थित सह्याद्री गेस्ट हाउस में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक गहलोत से शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट विशेष रूप से उनके जन्मदिन के अवसर पर की गई, जहां उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक स्वरूप तुलसी का पौधा भेंट कर शुभकामनाएं दी गईं।
----
भेंट के दौरान प्रकाश प्रजापती ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की कामना की। इस अवसर पर वातावरण सौहार्दपूर्ण रहा और राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई।

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक मेवाड़ी पगड़ी भेंट की सांकेतिक परंपरा का उल्लेख भी रहा, हालांकि इस अवसर पर मुख्य रूप से पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए तुलसी पौधे का चयन किया गया। यह कदम पर्यावरण जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों को जोड़ने के उद्देश्य से सराहा गया। भेंट के दौरान गहलोत ने भी स्नेहपूर्वक मुलाकात स्वीकार की और इस तरह के सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय संदेशों को समाज के लिए उपयोगी बताया।

यह शिष्टाचार भेंट राजनीतिक औपचारिकता से अधिक सामाजिक और सांस्कृतिक संदेश को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और परंपरागत मूल्यों का समन्वय देखने को मिला।

4 months ago | [YT] | 10

Mumbai Me Mewad

बामन टुकड़ा के युवा प्रवीण दवे ने नेशनल पैरा डार्ट्स चैंपियनशिप में लहराया परचम
=======================
राजसमंद।​बामन टुकड़ा/राजसमंद। गाँव के युवाओं ने एक बार फिर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बामण टुकड़ा के होनहार युवा प्रवीण दवे ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में आयोजित "नेशनल पैरा डार्ट्स चैंपियनशिप 2026" में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

​कानपुर में हुआ आयोजन इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन 'एसोसिएशन फॉर डिसेबल्ड पीपल' (ADP) और 'इंडियन डिसेबिलिटी डार्ट एसोसिएशन' (IDDA) के संयुक्त तत्वावधान में 31 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक कानपुर में किया गया। प्रवीण दवे ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए 'मेन स्टैंडिंग' (Men Standing) कैटेगरी में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

​ग्रामीणों में हर्ष की लहर प्रवीण की इस शानदार उपलब्धि और खेल भावना को देखते हुए उन्हें नेशनल सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है। उनकी इस सफलता पर बामण टुकड़ा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और परिजनों ने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है और प्रवीण के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

5 months ago (edited) | [YT] | 1

Mumbai Me Mewad

संसद में सहारा निवेशकों की राशि वापसी का मुद्दा उठा
.
राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने संसद में देश के लाखों निवेशकों से जुड़े एक अहम मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सहारा इंडिया परिवार में फंसी जमा पूंजी को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

सांसद मेवाड़ ने कहा कि सहारा समूह की विभिन्न निवेश योजनाओं में देशभर के करोड़ों लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई निवेश की थी, लेकिन वर्षों बीत जाने के बावजूद बड़ी संख्या में निवेशकों को उनकी राशि वापस नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया कि राजसमंद सहित कई राज्यों के मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवार इस समस्या से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने कहा- परिवार आज भी अपनी ही जमा पूंजी के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। यह केवल आर्थिक नहीं बल्कि सामाजिक और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा हुआ विषय है।

सांसद ने केंद्र सरकार से मांग की कि इस मामले में त्वरित और ठोस कार्रवाई करते हुए सभी पात्र निवेशकों को शीघ्र धन वापसी सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने निवेशकों की पहचान, दावों के सत्यापन और भुगतान प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाने का भी आग्रह किया।
.
#Sahara #Mahimakumarimewar #mumbai me mewad news

6 months ago | [YT] | 0

Mumbai Me Mewad

हेमंत कलाल होंगे राजसमंद के नए जिला पुलिस अधीक्षक
---------------------
प्रदेश में के पुलिस महकमे में 64 आईपीएस के तबादले में 27 जिलों के एसपी बदल गए। राजसमंद जिले में जिला पुलिस अधीक्षक की कमान अब हेमंत कलाल संभालेंगे, जो दौसा में अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। 2021 बैच के आईपीएस हेमंत राजसमंद एसपी लगाया है, जबकि एसपी ममता गुप्ता का राजसमंद से जयपुर मुख्यालय के सुरक्षा विभाग में उप महानिरीक्षक के पद पर लगाया है।

6 months ago | [YT] | 6