we make whatsapp status❤️❤️👌🏻 Susbcribe now


We Make Status

बिना तकलीफ उठाए सुःख की कल्पना करना भी मूर्खता है
सतगुरु गुरु नानक देवी ज़ी 🙏

2 years ago | [YT] | 163

We Make Status

इस दुनिया मे संत सिर्फ आत्मा परमात्मा के भेद खोलने और आत्मा परमात्मा को मिलाने का तरीका समझाने के लिए आते है, क्योंकि संतो ने खुद सख्त अभ्यास कर के आत्मा को परमात्मा से मिलाया होता है, सच्चे पातशाह गुरु नानक देव ज़ी ने बहुत ही सरल तरिके से समझाया है, उनका बताया रास्ता बहुत ही आसान है जिस पर चलके हर इंसान अपने जीवन सदुपयोग कर सकता है, संसार के समस्त झगड़ो से छुटकारा पा सकता है
गुरुबाणी की एक लाईन आपकी पूरी जिंदगी बदल सकती है आपको एक मकसद दे सकती है जिसे अपना कर आप अपने जीवन को सफल बना सकते है जैसे की :-
सेवा ते सिमरन।। आप रोज परमात्मा के बनाएं समस्त जीवों की सेवा करो और रोज परमात्मा का सिमरन करो।।
आपके सारे दुःख, सारी परेशानिया दूर हो जाएगी बल्कि ये तो कुछ भी नहीं अगर आप नियमित तरिके से बाबा गुरु नानक के वचनों पर चलते हो तो आप परमात्मा के दर्शन कर सकते है 🙏🙏
वाहेगुरु ज़ी 🙏🙏

2 years ago | [YT] | 64

We Make Status

गुरु नानक देव ज़ी की अंतिम हिदायत थी की संसार में आएं प्रत्येक मनुष्य को हमेशा अपने मालिक, अपनी मृत्यु और अपने गुरु को हमेशा याद रखना चाहिए।
और अपनी ख्वाईशो को त्याग कर परमात्मा की रजा में राजी होना चाहिए
क्योंकि एक झुका हुआ मन ही परमात्मा की भगति कर सकता है।।

सतनाम श्री वाहेगुरु ज़ी 🙏🙏

2 years ago | [YT] | 251

We Make Status

सच्चे पातशाह के आशीर्वाद से हम आप सभी दोस्तों के लिए जल्द ही लेकर आ रहे है ज्ञान, प्रेम और सतगुरु के उपदेश, संत महात्माओं की मधुर साखीयाँ जो की आपके भगति मार्ग का मार्गदर्शन करेंगी, आपके जीवन को सरल सहज बना देगी, हम उम्मीद करते है आप सभी को हमारा प्रयास पसंद आएगा और आपका स्नेह प्रेम प्यार हमारे साथ बना रहेगा 🙏🙏
तो मिलते है जल्द ही एक नए अंदाज में एक नए प्रयास और नई वीडियो के साथ।।
सतनाम श्री वाहेगुरु ज़ी 🙏🙏

2 years ago | [YT] | 229

We Make Status

गुरु तेग बहादुर जी फ़रमाते है कि एक इंसान कैसे परमात्मा की दया का पात्र बन सकता है, और उसे क्या करना चाहिए की वह परमात्मा की आशीर्वाद प्राप्त कर ले, गुरु जी समझाते हुए फरमाते है कि :- हर वक़्त त्याग की भावना अपने ह्रदय में रखनी चाहिए क्योंकि परमात्मा की दया का आशीर्वाद त्याग के द्वारा प्राप्त किया जाता है, पहले इंसान बुरी आदतों का त्याग करें, फिर धीरे धीरे संसारिक संसाधनों का त्याग करें, फिर मन की इच्छाओ का, ज़ब तक ह्रदय में एक भी इच्छा, ख्वाईश या कुछ पाने की चाहत है परमात्मा इंसान पर मेहरबान नहीं होता,
तन और मन सतगुरु की सेवा करने को व्याकुल रहें, आँखों और ह्रदय में सतगुरु का नूरानी चेहरा बस जाए, रोम रोम में प्रेम की लहर फूटने लगे, और अपना शरीर परमात्मा की चरणों की धूल बन जाए, लोक लाज का ख्याल तक ना रहें, सुख दुःख की सुध ही ना रहें और ज़ब इंसान इस अवस्था में प्रवेश कर जाता है तो परमात्मा हर जगह मौजूद दिखाई देता है, और अंग संग रहने लगता है,
पल पल संभाल करता है।।
( वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह )

2 years ago | [YT] | 277

We Make Status

गुरु गोविन्द सिंह जी गुरु की महिमा बताते हुए कहते है की "अगर इंसान का सब कुछ खो जाए तो दौबारा मिल सकता है, धन चला जाए तो दौबारा कमाया जा सकता है, रिश्ते रिस्तेदार अगर साथ छोड़ दे तो भी दौबारा मनाया जा सकता है उन्हें फिर से हासिल कर सकते, पर अगर गुरु साथ छोड़ दे तो किसी भी कीमत पर दौबारा हासिल नहीं कर सकते क्योंकि हम गुरु को नहीं चुनते, गुरु हमें चुनता है, इसलिए चाहे सब खत्म हो जाए, पर गुरु का भरोसा कभी मत तोडना, जैसा गुरु कहें वहीं माने, जैसे भी रखें जिस हाल में रखें हमें परमात्मा का आशीर्वाद मान के रहना चाहिए, इसलिए हमेशा गुरु के हुकुम में रहें।।

वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह 🙏
सतनाम श्री वाहेगुरु जी 🙏
वाहेगुरु जी मेहर करें 🙏

2 years ago | [YT] | 263

We Make Status

धन गुरु नानक 🙏
वाहेगुरु जी मेहर करो 🙏

2 years ago | [YT] | 333

We Make Status

प्रेम श्रद्धा और तड़फ से किया हुआ हुआ कुछ पलों का भजन सिमरन वो काम कर जाता है जो बिना तड़फ के बहुत घंटो भजन में बैठने से भी नहीं होता।।
राधा स्वामी जी 🙏🏻

2 years ago | [YT] | 185

We Make Status

सतगुरु श्री गुरु नानक देव जी का समर्थन करते हुए महाराज चरन सिंह जी फरमाते है कि अगर संत जीव को देख भर ले तो जीव मग्न हो जाता है और अगर संत हँस कर बात कर ले तो जीव मस्ती नाचने लगता है
ये परमात्मा के प्रेम कि महानता है 🙏🏻
इसलिए ज़ब भी मौका मिले संतो के दर्शनअवश्य करें 🙏🏻🙏🏻🙏🏻

महाराज चरन सिंह जी

2 years ago | [YT] | 149

We Make Status

सतगुरु तुमसे छुप जाए मेरी
तकलीफ ऐसी कोई बात नहीं
तेरी भक्ति से है पहचान मेरी
वरना मेरी कोई ओकात नहीं
राधा स्वामी जी 🙏🏻

2 years ago | [YT] | 182