Md.asifahmad9910@gmail.com


Asif Ahmed

|| मारुति सुजुकी की सबसे सस्ती कार || Maruti Suzuki Invicto #marathi #cars #marutisuzuki

2 years ago | [YT] | 1

Asif Ahmed

IPL 2023: सूर्यकुमार के छक्के पर सचिन तेंदुलकर का रिएक्शन हुआ था वायरल, जानिए अब इस पर SKY ने क्या कहा























......



Indian Premier League: गुजरात के खिलाफ मुकाबले में सूर्या के बल्ले से थर्ड मैन के ऊपर से एक शानदार शॉट देखने को मिला था. इस शॉट को देख सचिन भी सूर्या के बैट स्विंग की नकल करते दिखाई दिए.


मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. हालांकि, टीम ने दूसरे हाफ में शानदार तरीके से वापसी करते हुए अब टॉप-4 में अपनी जगह बनाई हुई है. मुंबई इंडियंस की इस वापसी का सबसे बड़ा श्रेय सूर्यकुमार यादव की बेहतरीन फॉर्म को जाता है. सूर्या ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक भी लगाया.

सूर्यकुमार ने गुजरात के खिलाफ मैच में 49 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान सूर्या के बल्ले से एक से एक बेहतरीन शॉट देखने को मिले. उनके एक शॉट पर मुंबई इंडियंस टीम के मेंटोर और सर्वकालिक महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की भी प्रतिक्रिया काफी वायरल हुई थी. यह शॉट सूर्या ने मोहम्मद शमी की गेंद पर थर्ड मैन के ऊपर से लगाया था, जो सीधे छक्के के लिए गया था.

अब सूर्यकुमार यादव ने सचिन तेंदुलकर की इस रिएक्शन पर जियो सिनेमा पर दिए अपने बयान में कहा कि मैं अपने दिमाग में इस शॉट को पहले कई बार खेलने का अभ्यास कर चुका था. मैं हमेशा फील्ड के अनुसार शॉट खेलने का प्रयास करता हूं. जब उस समय गेंद गीली हो गई तो गेंदबाजों के पास काफी कम ही विकल्प मौजूद थे.

सूर्या ने आगे कहा कि मुझे पता था कि वह अब यॉर्कर फेंकने का प्रयास करेंगे और मैं उसके लिए पूरी तरह से तैयार था. मैं उनके खिलाफ पहले भी खेल चुका था और मैं इस शॉट को भी पहले खेल चुका था, लेकिन वह उस समय इतना शानदार नहीं था. वह शॉट पॉइंट क तरफ गया था.


सूर्या के बल्ले से अब तक इस सीजन निकले 479 रन

सीजन की शुरुआती 3 पारियों में सूर्यकुमार के बल्ले से सिर्फ 16 रन ही देखने को मिले थे. इसके बाद सूर्या ने बेहतरीन तरीके से वापसी करते हुए अगली 9 पारियों में 4 अर्धशतक और 1 शतक लगाने के साथ फॉर्म में वापसी की. सूर्यकुमार अभी तक इस सीजन 12 पारियों में 43.55 के औसत से 479 रन बना चुके हैं और ऑरेंज कैप की लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं.

2 years ago | [YT] | 1

Asif Ahmed

LSG vs MI: अंतिम ओवर में पलटा मैच, मुबंई को हराकर लखनऊ ने प्लेऑफ की तरफ बढ़ाया एक और कदम











..







IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 रनों की जीत हासिल करने के साथ पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को और अधिक मजबूत कर लिया है. इस जीत के बाद लखनऊ तीसरे नंबर पर आ गई है.

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 रनों से जीत हासिल की. 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम ने एक समय 90 के स्कोर तक कोई विकेट नहीं गंवाया. हालांकि, रोहित और ईशान के पवेलियन लौटने के साथ लखनऊ की टीम को मुकाबले में वापसी का मौका मिला और उन्होंने मैच को 5 रनों से अपने नाम किया. मुंबई की टीम 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 172 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही. लखनऊ की तरफ से गेंदबाजी में रवि बिश्नोई और यश ठाकुर ने 2-2 विकेट हासिल किए.

आखिरी ओवर में मुंबई को बनाने थे 11 रन

आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 11 रनों की दरकार थी. क्रीज़ पर सेट बल्लेबाज़ टिम डेविड और विस्फोटक खिलाड़ी कैमरून ग्रीन थे. लखनऊ के कप्तान ने गेंद मोहसिन खान को सौंपी. फिर क्या था मोहिसन ने कमाल कर दिया और मुंबई को पांच रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस ओवर में मुंबई के बल्लेबाज़ एक बाउंड्री भी नहीं लगा सके.

रोहित और इशान ने मुंबई को दी बेहतरीन शुरुआत

178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम को कप्तान रोहित शर्मा और इशान किशन ने बेहतरीन शुरुआत दी. दोनों ने मिलकर पहले 6 ओवरों में ही टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 58 रनों तक पहुंचा दिया. इसके बाद 8 ओवरों का खेल जब खत्म हुआ तो मुंबई का स्कोर 74 रनों तक पहुंच गया था.

इस मुकाबले में मुंबई को पहला झटका पारी के 10वें ओवर में 90 के स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा. रोहित शर्मा को इस मैच में लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने अपना शिकार बनाया. रोहित 25 गेंदों में 37 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे.

लखनऊ को मिला वापसी का मौका, मुंबई की रन गति पर लगा ब्रेक

रोहित शर्मा के पवेलियन लौटने के साथ लखनऊ की टीम को इस मुकाबले में वापसी का भी मौका मिल गया. मुंबई इंडियंस ने अपना दूसरा विकेट 103 के स्कोर पर इशान किशन के रूप में गंवा दिया जो 59 रन बनाकर रवि बिश्नोई का शिकार बने. यहां से मुंबई की रन गति पर एक ब्रेक लगता हुआ दिखाई दिया.

115 के स्कोर पर मुंबई को तीसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा जो 7 रन बनाकर यश ठाकुर की गेंद पर बोल्ड हुए. 131 के स्कोर पर मुंबई को चौथा झटका नेहल वढेरा के रूप में लगा जो 16 रन बनाकर मोहसिन खान का शिकार बने. इसके बाद टीम ने 145 के स्कोर पर अपना 5वां विकेट विष्णु विनोद को रूप में गंवा दिया.

मुंबई को आखिरी 2 ओवरों जीत के लिए चाहिए थे 30 रन

मुंबई इंडियंस ने इस मुकाबले में 18 ओवरों का खेल खत्म होने के बाद 5 विकेट के नुकसान पर 148 रन बना लिए थे. इसके बाद 19वें ओवर में टीम ने 2 छक्के और चौके की मदद से कुल 19 रन बनाकर मैच में पूरी तरह से वापसी कर ली. मुंबई को पारी के आखिरी ओवर में जीत के लिए सिर्फ 11 रनों की दरकार थी, लेकिन टीम सिर्फ 5 रन ही बनाने में कामयाब हो सकी.

लखनऊ के लिए गेंदबाजी में रवि बिश्नोई और यश ठाकुर ने 2-2 विकेट जबकि मोहसिन खान ने 1 विकेट हासिल किया. अब लखनऊ ने इस जीत के साथ अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को भी जिंदा रखा हुआ है.

लखनऊ की पारी में मार्कस स्टोइनिस और क्रुणाल पांड्या ने खेली बेहतरीन पारियां

इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी देखी जाए तो टीम ने एक समय 35 के स्कोर तक अपने 3 विकेट गंवा दिए थे. यहां से कप्तान क्रुणाल पांड्या और मार्कस स्टोइनिस के बीच में चौथे विकेट के लिए 59 गेंदों में 82 रनों की बेहतरीन साझेदारी देखने को मिली. क्रुणाल पांड्या 49 रनों की पारी खेलने के बाद रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद मार्कस स्टोइनिस ने आखिरी के 4 ओवरों में निकोलस पूरन के साथ मिलकर 60 रनों की साझेदारी करते हुए लखनऊ का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 177 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की. स्टोइनिस के बल्ले से 47 गेंदों में 89 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली.

2 years ago | [YT] | 0

Asif Ahmed

LSG vs MI मैच में रोमांच की सारी हदें पार, अंतिम ओवर में 11 रन बचाकर मोहसिन खान ने लखनऊ को दिलाई जीत
















......

मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन बनाने थे और क्रीज पर कैमरून ग्रीन और टिम डेविड थे. लेकिन मोहसिन खान ने 11 रन बचाकर लखनऊ को जीत दिला दी.


रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने मारी बाज़ी
LSG vs MI Full Match Highlights: अपने होम ग्राउंड पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने बेहद रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 5 रनों से हरा दिया. मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन बनाने थे और क्रीज पर कैमरून ग्रीन और टिम डेविड थे. लेकिन मोहसिन खान ने 11 रन बचाकर लखनऊ को जीत दिला दी. लखनऊ ने पहले खेलने के बाद मुंबई को 177 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में रोहित शर्मा की टीम 172 रन ही बना सकी.

19वें ओवर में नवीन उल हक ने दिया नो बॉल पर चौका, अब 6 गेंदों में चाहिए 11 रन
LSG vs MI Live Score: 19 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 5 विकेट पर 162 रन है. इस ओवर में नवीन उल हक ने एक हाइट की नो बॉल फेंकी, जिसपर चौका गया. 19वें ओवर में कुल 19 रन आए. अब मुंबई को जीत के लिए 6 गेंदों में 11 रन चाहिए.


विष्णु विनोद आउट
LSG vs MI Live: 145 के कुल स्कोर पर मुंबई इंडियंस ने अपना पांचवां विकेट खो दिया है. विष्णु विनोद सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए. अब कैमरून ग्रीन क्रीज़ पर आए हैं. मुंबई को अब 12 गेंदों में जीत के लिए 30 रन बनाने हैं.


नेहाल वढेरा आउट
LSG vs MI Live: 17वें ओवर में 131 के कुल स्कोर पर मुंबई इडियंस ने चौथा विकेट गंवा दिया है. नेहाल वढेरा 20 गेंदों में दो चौकों की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए. अब इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में विष्णू विनोद आए हैं. उनके साथ टिम डेविड हैं.


24 गेंदों में चाहिए 47 रन
LSG vs MI Live Score: 16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 3 विकेट पर 131 रन है. नेहाल वढेरा 19 गेंदों में 26 और टिम डेविड चार गेंदों में सात पर खेल रहे हैं. मुंबई को अब 24 गेंदों में 47 रन बनाने हैं.


सूर्यकुमार आउट
LSG vs MI Live: 15वें ओवर में 115 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिर गया है. इनफॉर्म बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव अपना पसंदीदा शॉट खेलने के चक्कर में बोल्ड हो गए. सूर्या को यश ठाकुर ने बोल्ड किया.

रनों की रफ्तार रुकी
LSG vs MI Live: 13 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 2 विकेट पर 107 रन है. रोहित और ईशान के आउट होने के बाद से मुंबई के रनों की रफ्तार रुक गई है.


ईशान किशन आउट, बिश्नोई को मिला दूसरा विकेट
LSG vs MI Live: 103 पर मुंबई का दूसरा विकेट गिरा. ईशान किशन 39 गेंदों में 59 रन बनाकर आउट हुए. ईशान के बल्ले से 8 चौके और एक छक्का निकला. अब सूर्यकुमार और नेहाल वढेरा कीज़ पर है.


ईशान किशन की फिफ्टी
LSG vs MI Live: लखनऊ की धीमी पिच पर ईशान किशन ने सिर्फ 34 गेंदों में अर्धशतक लगा दिया. इस दौरान ईशान किशन के बल्ले से 7 चौके और 1 छक्का निकला.


रोहित शर्मा आउट
LSG vs MI Live: 10वें ओवर में 89 के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा. कप्तान रोहित शर्मा 25 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए. रोहित ने एक चौका और तीन छक्के लगाए. वहीं ईशीन किशन 49 पर हैं. अब सूर्या क्रीज़ पर आए हैं.


आसानी से रन बना रहे रोहित और ईशान
LSG vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस के ओपनर ईशान किशन और रोहित शर्मा लखनऊ की धीमी पिच पर आसानी से रन बना रहे हैं. 8 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 74 रन है. रोहित 30 और ईशान 41 पर खेल रहे हैं.


6 ओवर के बाद 58
LSG vs MI Live: 6 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना किसी विकेट के 58 रन है. रोहित शर्मा 14 गेंदों में तीन छक्कों की मदद से 26 और ईशान किशन 22 गेंदों में 29 पर खेल रहे हैं. ईशान के बल्ले से तीन चौके और एक छक्का आया है.


5 ओवर के बाद स्कोर 47
LSG vs MI Live: पावरप्ले में ईशान किशन और रोहित शर्मा ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे हैं. 5 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी विकेट के 47 रन है. ईशान 27 और रोहित 18 पर खेल रहे हैं.


4 ओवरों के बाद मुंबई का स्कोर 38 रन
LSG vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस ने 4 ओवरों का खेल खत्म होने के बाद बिना किसी नुकसान के 38 रन बना लिए हैं. चौथे ओवर में मुंबई ने कुल 11 रन बनाए. इशान किशन 25 और रोहित शर्मा 11 रन बनाकर खेल र

2 years ago | [YT] | 0

Asif Ahmed

LSG vs MI: मुंबई के खिलाफ मार्कस स्टोइनिस को DRS से मिला जीवनदान, फिर खेली धमाकेदार पारी


















.....
Indian Premier League: मुंबई के खिलाफ मुकाबले में जब मार्कस स्टोइनिस बल्लेबाजी करने उतरे तो टीम 35 रन पर 3 विकेट गंवा चुकी थी. इसके बाद स्टोइनिस ने 47 गेंदों में नाबाद 89 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच में खेले जा रहे मुकाबले में मार्कस स्टोइनिस के बल्ले से धुआंधार पारी देखने को मिली. स्टोइनिस ने इस मैच में 47 गेंदों में 89 रनों की नाबाद पारी खेली. मुंबई की टीम ने मार्कस स्टोइनिस का विकेट मुकाबले में झटक लिया था, लेकिन DRS का फैसला लेना स्टोइनिस के लिए जीवनदान साबित हुआ और अंपायर को अपना LBW का फैसला बदलना पड़ा.

लखनऊ की पारी के 17वें ओवर में आकाश मधावल ने एक बेहतरीन यॉर्कर गेंद पर मार्कस स्टोइनिस को पूरी तरह छका दिया. यह गेंद सीधे स्टोइनिस के पैरों से जाकर लगी और अंपायर ने उन्हें LBW आउट दे दिया. स्टोइनिस ने तुरंत ही DRS लेने का फैसला किया लेकिन इस दौरान उन्हें भी लगा कि वह आउट हैं तो पवेलियन की तरफ धीरे-धीरे बढ़ने लगे थे.

तीसरे अंपायर ने जब इस फैसले का रिव्यू किया तो गेंद में बल्ले का कोई भी हिस्सा नहीं लगा था. इसके बाद जब गेंद की दिशा को देखने के लिए बॉल ट्रेकिंग का इस्तेमाल किया गया तो गेंद लेग स्टंप्स से बाहर की तरफ जा रही थी. इससे मैदानी अंपायर को अपने फैसले में बदलाव करने का फैसला करना पड़ा.


स्टोइनिस ने अगली 13 गेंदों में बना दिए 47 रन

मार्कस स्टोइनिस को जब DRS की वजह से जीवनदान मिला था तब वह 33 गेंदों में 42 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे. इसके बाद स्टोइनिस ने आक्रामक तरीके से रन बनाने का सिलसिला शुरू करते हुए अगली 13 गेंदों में 47 रन बना दिए. स्टोइनिस के बल्ले से इस दौरान 5 छक्के और 3 चौके देखने को मिले. स्टोइनिस ने 5वें विकेट के लिए निकोलस पूरन के साथ मिलकर आखिरी 4 ओवरों में 60 रनों की बेहतरीन साझेदारी भी की.

2 years ago | [YT] | 1

Asif Ahmed

MI vs GT: आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस में होगी भिड़ंत, मैच से पहले जानिए किसकी होगी जीत?











IPL 2023: आईपीएल 2023 में आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच टक्कर होगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.


मुंबई इंडियंस की टीम


इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 57वां मैच आज (12 मई) मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा. इस मैच को जीतकर गुजरात की टीम आईपीएल 2023 में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनना चाहेगी. वहीं मुंबई की टीम इस मुकाबले में गुजरात को हराकर अंतिम चार में पहुंचने की अपनी दावेदारी और मजबूत करेगी. वैसे आईपीएल 2023 में मु्ंबई का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा. लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों से रोहित की टीम ने जिस तरह से पलटवार किया, वो काबिले तारीफ है. आइए आपको बताते हैं कि मुंबई और गुजरात के बीच होने वाले मैच में किस टीम के जीतने के चांस ज्यादा हैं.

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग गुजरात टाइंटस का इतिहास बहुत पुराना नहीं है. इस टीम ने बीते साल आईपीएल में एंट्री की और खिताब जीतने में सफल रही. मुंबई और गुजरात के बीच अब तक 2 मैच खेले गए हैं. इस बीच दोनों टीमों ने 1-1 मैच जीता है. आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के हराया था. वहीं इस सीजन में हार्दिक पंड्या की टीम ने मुंबई को हराकर हिसाब बराबर कर लिया. इन आंकड़ों से पता चलता है कि 12 मई को होने वाले मुकाबले में मुंबई और गुजरात के बीच कड़ी टक्कर होगी.

मुंबई जीत सकती है मैच

आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन धमाकेदार रहा है. यही वजह है कि हार्दिक पंड्या की टीम प्लेऑफ में क्वालिफाई करने की दहलीज पर खड़ी है. अगर गुजरात की टीम मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज करती है तो वह आईपीएल 2023 में प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन जाएगी. लेकिन मुंबई के विरुद्ध उसकी राह आसान नहीं होगी. वानखेड़े में मु्ंबई इंडियंस का तगड़ा रिकॉर्ड है. यहां पर उसने 76 मैचों में से 46 मुकाबले जीते हैं. हालांकि वानखेड़े में गुजरात ने भी विपक्षी टीमों को कड़ी टक्कर दी है. हार्दिक पंड्या की टीम ने यहां पर 4 में से 3 मैच जीते हैं.

लेकिन 12 मई को होने वाले मुकाबले में मुंबई की टीम गुजरात के खिलाफ जीत दर्ज कर सकती है. पिछले कुछ मैचों में रोहित शर्मा की टीम शानदार जीत दर्ज करने में सफल रही. अब टीम के तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव फॉर्म में वापस आ गए हैं. वह पिछले कुछ मैचों से धुआंधार बैटिंग कर रहे हैं. इसके अलावा नेहल वढेरा भी बैक टू बैक दो फिफ्टी लगा चुके हैं. इस सबके बावजूद दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े पर होगा जिसका फायदा रोहित शर्मा की टीम को मिलेगा.

2 years ago | [YT] | 1

Asif Ahmed

IPL 2023: राजस्थान-कोलकाता का मैच देखने पहुंची जैकलिन फर्नांडीस, फोटो वायरल
















KKR vs RR: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स का मैच देखने ईडेन गार्डेन्स पहुंची हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.




जैकलिन फर्नांडीस ( Jacqueline Fernandez इन )
KKR vs RR Match: आईपीएल 2023 कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें आमने-सामने हैं. दोनों टीमों के बीच मैच ईडेन गार्डेन्स कोलकाता में खेला जा रहा है. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. नितीश राणा की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स अपने होम ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी कर रही है. बहरहाल, सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स का मैच देखने ईडेन गार्डेन्स पहुंची हैं.

ईडेन गार्डेन्स पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है जब बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस मैच देखने स्टेडियम पहुंची हैं. इसके पहले भी जैकलिन फर्नांडीस को कई मौकों पर स्टेडियम में देखा गया है. बहरहाल, आज कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स का मैच देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद हैं.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही है कोलकाता नाइट राइडर्स

वहीं, इस मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 14 ओवर में 4 विकेट पर 110 रन बना चुकी है. इस वक्त कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए रिंकू सिंह और वेंकटेश अय्यर क्रीज पर हैं. वेंकटेश अय्यर 35 गेंदों पर 45 रन बनाकर खेल रहे हैं. इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा 2 विकेट झटके. जबकि युजवेन्द्र चहल और केएम आसिफ को 1-1 कामयाबी मिली है.

2 years ago | [YT] | 1

Asif Ahmed

IPL 2023: कप्तानी को लेकर शाहरुख खान ने नीतीश राणा से क्या की थी बात, पढ़ें क्या बोले KKR के कैप्टन

















Shahrukh Khan: नितीश राणा ने कहा कि मुझे पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले शाहरूख खान का कॉल आया. उन्होंने कहा कि अपनी क्षमताओं पर शक नहीं करो, आप कप्तान के तौर पर अच्छा काम कर रहे हैं.


शाहरूख खान और नीतीश राणा
Nitish Rana On Shahrukh Khan: आईपीएल 2023 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी नितीश राणा कर रहे हैं. दरअसल, श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने नितीश राणा को टीम का कप्तान बनाया. अब नितीश राणा ने बताया कि कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑनर शाहरूख खान से कप्तानी के सवाल पर क्या बात हुई. नितीश राणा ने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी पर शाहरूख खान से बात हुई. शाहरूख खान ने नितीश राणा से कहा कि उनकी कप्तानी पर भरोसा है. साथ ही कप्तान के तौर पर वह सपोर्ट करेंगे.

शाहरूख खान ने नितीश राणा से क्या कहा?

शाहरूख खान ने नितीश राणा से कहा कि वह अपनी क्षमताओं पर शक नहीं करें, क्योंकि मुझे लगता है कि सब कुछ ठीक है... नितीश राणा ने आगे कहा कि मुझे पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले शाहरूख खान का कॉल आया. उन्होंने मेरे से कहा कि मुझे आपकी क्षमताओं पर भरोसा है, आप कप्तान के तौर पर शानदार काम कर रहे हैं. आप अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें. साथ ही उन्होंने कहा कि आप क्या महसूस कर रहे हैं, मैं नहीं जानता, लेकिन कप्तान के तौर पर हम आपको बैक करेंगे.

'खुद की क्षमताओं पर शक नहीं करो'

कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरूख खान ने नितीश राणा से कहा कि खुद की क्षमताओं पर शक नहीं करो. नितीश राणा ने कहा कि कप्तान के तौर पर लगातार बेहतर होने की कोशिश कर रहा हूं. गौरतलब है कि आईपीएल 2018 ऑक्शन में नितीश राणा कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बने थे. इस तरह पिछले तकरीबन 6 साल से नितीश राणा कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं. हालांकि, कोलकाता नाइट राइडर्स से पहले नितीश राणा रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं.

2 years ago | [YT] | 1

Asif Ahmed

IPL 2023: कोलकाता पर जीत के बाद राजस्थान की पॉइंट्स टेबल में छलांग, देखें किस नंबर पर है आपकी फेवरेट टीम...
















RR vs KKR: राजस्थान रॉयल्स की जीत के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस चौथे नंबर पर खिसक गई है. अब राजस्थान रॉयल्स प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज है.


IPL 2023 Points..कोलकाता नाइट राइडर्स पर जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. जबकि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस चौथे नंबर पर खिसक गई है. हालांकि, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के 12-12 प्वॉइंट्स हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण संजू सैमसन की टीम तीसरे नंबर पर है. इसके अलावा प्वॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर गुजरात टाइटंस हैं. हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस के 11 मैचों में 16 प्वॉइंट्स हैं.

राजस्थान रॉयल्स की जीत के बाद कितना बदला प्वॉइंट्स टेबल?
चेन्नई सुपर किंग्स प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है.

महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के 12 मैचों में 13 प्वॉइंट्स हैं. इस तरह टॉप-4 टीमों में गुजरात टाइटंस के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस काबिज है. लखनऊ सुपर जाएंट्स 11 मैचों में 11 प्वॉइंट्स के साथ प्वॉइंट्स टेबल में पाचवें नंबर पर है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 11 मैचों में 10 प्वॉइंट्स के साथ छठे नंबर पर काबिज है.



अब कोलकाता नाइट राइडर्स प्वॉइंट्स टेबल में कहां है?
नितीश राणा की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स प्वॉइंट्स



टेबल में सातवें नंबर पर है. कोलकाता नाइट राइडर्स के 12 मैचों में 10 प्वॉइंट्स हैं. इसके अलावा आठवें नंबर पर पंजाब किंग्स काबिज है. पंजाब किंग्स के 11 मैचों में 10 प्वॉइंट्स हैं. सनराइजर्स हैदराबाद 10 मैचों में 8 प्वॉइंट्स के साथ नौवें नंबर पर है. वहीं, डेविड वार्नर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स 11 मैचों में 8 प्वॉइंट्स के साथ आखिरी यानि दसवें नंबर पर काबिज है. बहरहाल, कोलकाता नाइट राइडर्स पर राजस्थान रॉयल्स की जीत के बाद मुंबई इंडियंस प्वॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर खिसक गई है.

2 years ago | [YT] | 1

Asif Ahmed

MI Vs RCB 🇮🇳 हर अवॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम,
मुंबई और आरसीबी के मैच में टूटे कई बड़े रिकॉर्ड













आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में सूर्यकुमार यादव को उनकी बेहतरीन 83 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच सहित कुल 5 अवार्ड दिए गए. इस मैच में सूर्या ने आईपीएल में अपना सर्वाधिक निजी स्कोर भी बनाया.



मुंबई और आरसीबी के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड टूटते हुए देखने को मिले. इस मैच में मुंबई ने 6 विकेट से अपने नाम किए. आइये एक नजर डालते हैं कि कौन-कौन से बड़े रिकॉर्ड इस मैच के दौरान बने और टूटे.



सूर्यकुमार यादव ने इस मुकाबले में अपने आईपीएल करियर का सर्वाधिक निजी स्कोर बनाया. सूर्या के बल्ले से 83 रनों की पारी निकली. इससे पहले सूर्या का आईपीएल में सर्वाधिक स्कोर 82 रनों का था.



सूर्यकुमार यादव को इस मुकाबले में बेहतरी प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच सहित कुल 5 अवार्ड दिए गए. अगर इन सभी अवार्ड में मिली धनराशि को जोड़ा जाए तो सूर्या ने कुल 5 लाख रुपए की कमाई की.



आईपीएल के इस सीजन मुंबई इंडियंस ने तीसरी बाद 200 या उससे अधिक के लक्ष्य का पीछा सफलतापूर्वक किया. एक सीजन में 3 बार यह कारनामा करने वाली मुंबई पहली टीम बन गई है. इससे पहले पंजाब ने साल 2014 और चेन्नई ने साल 2018 में 2-2 बार यह कारनामा किया था.



मुंबई अब आईपीएल में सबसे कम गेंदों में 200 से अधिक रनों का पीछा करने वाली टीम बन गई है. मुंबई ने इस मैच को 21 गेंद शेष रहते अपने नाम किया. इससे पहले दिल्ली ने साल 2017 में गुजरात लायंस के खिलाफ मैच में 209 रनों का पीछा 15 गेंद शेष रहते किया था.



सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में आईपीएल में अपने 3000 रनों का आंकड़ा भी पूरा किया. सूर्या ने इसके अलावा आईपीएल में अपने 100 छक्कों को भी पूरा किया.



आईपीएल इतिहास में पहली बार रोहित शर्मा लगातार 5 पारियों में सिंगल डिजिट में आउट होकर पवेलियन लौटे हैं. इससे पहले साल 2017 के सीजन में रोहित के ऐसा लगातार 4 पारियों में देखने को मिला था.

2 years ago | [YT] | 1