Network 21 – आपकी आवाज़, आपका नेटवर्क

Network 21 एक विश्वसनीय और तेज़-तर्रार डिजिटल प्लेटफॉर्म है जहाँ आपको मिलती है Media, Sports, News, Politics, Education, Entertainment, Welfare और Cultural से जुड़ी हर महत्वपूर्ण और ताज़ा जानकारी।
हमारा उद्देश्य है सही, निष्पक्ष और तथ्यपूर्ण खबरों के साथ समाज को जागरूक और सशक्त बनाना।
✔️ देश-दुनिया की ब्रेकिंग न्यूज़
✔️ खेल जगत की हर बड़ी अपडेट
✔️ राजनीति की गहराई से विश्लेषण
✔️ शिक्षा और करियर से जुड़ी मार्गदर्शिका
✔️ मनोरंजन की ताज़ा हलचल
✔️ सामाजिक कल्याण और सांस्कृतिक विरासत की खास कवरेज
Network 21 – जहाँ हर खबर है जिम्मेदारी के साथ।
📲 जुड़े रहिए, अपडेट रहिए, आगे बढ़ते रहिए!
Contact no. +91 9760644100
👉 चैनल को Subscribe करें और 🔔Bell Icon दबाएँ ताकि कोई भी अपडेट मिस न हो।



Network 21

इंडिया जॉन फिल्म प्रोडक्शन की नई शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग मुज़फ्फरनगर मे शुरू।

मुजफ्फरनगर/शुक्रताल। जैसा कि आप सभी जानते हैं इंडिया जॉन हमेशा कहानियों पर नहीं बल्कि मुद्दों पर फिल्म बनाती है यह मुद्दे हमारे समाज की जड़ों से जुड़े होते हैं हमेशा नई सोच के साथ एक अलग प्रकार की कहानी अपनी हर फिल्म में इंडिया जॉन लेकर आती है। पहले भी आपने "इंडिया जॉन हिंदी" चैनल पर एक बहुत अच्छी फिल्म "लव यू समधन" भट्टे का झगड़ा" और "सरपंच" जैसी फिल्मों का निर्माण कर यह दिखा दिया कि उनका कार्य हमारे यहां की फिल्म इंडस्ट्री में सबसे अलग होता है। इंडिया जॉन से बातचीत के दौरान "डायरेक्टर आर के रोशन " ने बताया इस बार वह एक बहुत ही मार्मिक, स्पर्शी, मुद्दे पर फिल्म बन रही हैं फिल्म की पूरी कहानी अभी बताना जल्दबाजी होगी। लेकिन यह फिल्म अब तक की बनी सभी फिल्मों से अलग होगी। एक से एक कहानी पर फिल्म देने वाली "इंडिया जॉन फिल्म प्रोडक्शन" का कहना है हम सिर्फ फिल्म नहीं बनाते हैं बल्कि फिल्म के द्वारा समाज को जागरूक करना नई दिशा और दशा दिखाना हम फिल्म वालों की ही जिम्मेदारी है, हम अपने समाज को कहां और किस तरफ लेकर जा रहे हैं हमारी फिल्में ही सामाजिक आईना बनकर हमारी सोच को दर्शाती हैं, बहुत जल्द बसंत पंचमी से पहले इस शॉर्ट मूवी को रिलीज किया जाएगा, जिसमें राजवीर डांगी, के साथ-साथ बबीता, सुभाष देव भारती, सुमन सेन, मिस्टर शिवम प्रीत, भूपेंद्र पवार, और पुलिस सी ओ से रिटायर रमेश चंद्र सिंह के साथ-साथ अन्य कई और भी कलाकार आपको अभिनय करते दिखाई देंगे इन सभी फिल्मों का निर्माण देवभूमि शुक्रताल मुजफ्फरनगर में होगा। राइटर, इकराम सैफी, डायरेक्टर आर के रोशन, और अन्य आर्टिस्ट में राजकुमार फोर, डॉ ब्रजवीर जांघेर, बाल कलाकार आदित्य जांघेरी, मोनी उर्फ रूखसाना शेख चिल्ली फेम, चिराग चौधरी, दीपा बालियान आर्टिस्ट में एक ओर मुकेश शर्मा, मेकअप खुशबु खान, डी ओ पी, विजय सिंह राठौर, गीता आदि मौजूद रहे है।
फिल्म की शूटिंग के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार शरद शर्मा, काज़ी अमजद अली व नितीश मलिक, राजकुमार फोर भी उपस्थित रहे फिल्म के डायरेक्टर आर के रोशन द्वारा मीडिया पार्टनर्स को सम्मानित किया गया।
‪@Indiazonehindi‬ #film #movie #देहातीफिल्म #massage @Livewire #network21news #राजवीरडांगी #rkroshan #up #hr #shukrtal #muzaffarnagar

6 months ago (edited) | [YT] | 4

Network 21

#लखनऊ। संजय प्रसाद उत्तर प्रदेश के सबसे ताकतवर ब्यूरोक्रेट में से एक हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खास और ‘दाहिने हाथ’ माने जाने वाले संजय प्रसाद इस समय प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव गृह, प्रमुख सचिव सूचना, उड्डयन और राज संपत्ति जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
प्रमुख सचिव गृह के तौर पर उनके पास कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा का पूरा प्रभार है। चुनाव आयोग ने मार्च 2024 में उन्हें गृहसचिव बनाया।
इन सब बातों से साफ है कि संजय प्रसाद के पास व्यापक अधिकार हैं और वे कभी भी बड़ी कार्रवाई कर सकते हैं — चाहे वह खनन माफियाओं के खिलाफ हो, कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हो या फिर किसी प्रशासनिक सुधार के लिए। #up #cm #sanjayPrasad

7 months ago | [YT] | 2

Network 21

इण्डियन पोटाश लिमिटेड की इकाई रोहाना कलां शुगर मिल में 79वें स्वतन्त्रा दिवस के उपलक्ष में देश के शहीदो की
याद में बड़ी धूम-धाम से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि इकाई प्रमुख लोकेश कुमार के कर कमलो द्वारा झण्डा रोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इकाई प्रमुख लोकेश कुमार को अरुण मुख्य सुरक्षा अधिकारी ने अपनी सुरक्षा कर्मियों के साथ परेड की सलामी दी | प्रतिभाग करने वालो को इकाई प्रमुख द्वारा पुरस्कार वितरण किया |उक्त कार्यक्रम में आर0के0 तिवारी विभाग|ध्य्क्ष (मानव संसाधन एवं विधि ), अरविन्द कुमार विभागाध्यक्ष(गन्ना), पंकज बालियान विभागाध्यक्ष (उत्पादन), तरूण कुमार गौड़ प्रबन्धक (लेखा), राम अभिलाष उप निरीक्षक आबकारी, नरेश कुमार रस्तौगी चीफ इंजी० (सिविल), प्रमोद आन्नद चीफ इंजी० (विद्युत), संजीव चौधरी उप प्रबन्धक(गन्ना), चिन्तराम
गौतम उप अभि0, रजत चौधरी सहा0प्रबन्धक (आईटी), प्रमोद कृष्ण त्रिपाठी सहा0प्रबन्धक(विक्रय), कुबेर दत्त शर्मा लैब इंचार्ज, अरूण कुमार मुख्य सुरक्षा अधिकारी, अमित कुमार, पंकज शर्मा, दिलीप पाण्डेय आदि अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें । #Ipl #indepandanceday #

11 months ago | [YT] | 1

Network 21

सोल्जर बोर्ड में 79 वें स्वतंत्रता दिवस की रही धूम भारत विकास परिषद् मेन शाखा संजय मिश्रा की टीम को किया गया सम्मानित।

मुजफ्फरनगर। छात्र छात्राओं ने किये सांस्कृतिक एवं देश भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत, कार्यक्रम में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाधिकारी,CDO, एडीएम, एसडीम सहित पूर्व सैनिकों एवं देश के ऊपर जान न्योछावर करने वाले सैनिकों के परिजनों सहित समाज सेवियों एंव गणमान्य लोगों ने भी किया प्रतिभाग। देशभर में आज 79 में स्वतंत्रता दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास एवं उमंगता के साथ मनाया जा रहा है उत्तर प्रदेश सहित जनपद मुजफ्फरनगर में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम चारों तरफ देखी जा रही है
कार्यक्रम उपरांत यहां राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं अन्य अधिकारियों द्वारा सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं देश के ऊपर जान न्योछावर करने वाले सैनिकों के परिजनों को सामाजिक संगठन पदाधिकारियों को सम्मानित किया है इसी श्रृंखला में संजय मिश्रा अध्यक्ष भारत विकास परिषद् मेन शाखा सचिव नवनीत गुप्ता कौषाध्यक्ष नीरज सिंघल शाखा संरक्षक हर्षवर्धन जैन समाज सेवा के लिए अंगवस्त्र पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल व जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम में समाजसेवी, गण मान्य,व्यापारिक वर्ग सहित अन्य लोगों को भी उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया है।
#trending #news की हुई

11 months ago | [YT] | 2

Network 21

चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी

चंडीगढ़ । चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डिग्री विंग) ने 15 अगस्त, 2025 को कॉलेज परिसर में स्वतंत्रता दिवस मनाया। , सीसीईटी (डिग्री विंग) के प्रिंसिपल डॉ. एम. एस. गुजराल द्वारा सभी विभागाध्यक्षों, डॉ. डी. एस. सैनी, प्रोफेसर इंचार्ज छात्र कल्याण, डॉ. आराधना मेहता, संयुक्त प्रभारी छात्र कल्याण, डॉ. गुलशन गोयल, सहायक प्रोफेसर (सीएसई) सह अध्यक्ष छात्र परिषद की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर छात्र परिषद द्वारा "नया भारत" और "हर घर तिरंगा" विषयों के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्रों ने "मैं भारत हूं" गीत के बाद एक कविता प्रस्तुत की। बीटल्स क्लब के छात्रों ने देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद सेवन नोट्स क्लब के छात्रों के एक समूह ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। इसके अलावा, उन्होंने 12-08-2025 से 18-08-2025 तक मनाए जा रहे एंटी रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत "एंटी रैगिंग" पर एक ओरिएंटेशन सत्र भी दिया। शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने "नशा मुक्त भारत अभियान" की शपथ भी ली।
कार्यक्रम के कुशलता पूर्वक सम्पन्न होने पर
सीसीईटी (डिग्री विंग) के प्रिंसिपल डॉ. एम. एस. गुजराल ने सीसीईटी में बीटेक कम्प्यूटर तृतीय वर्ष में अध्ययन कर रही मुजफ्फरनगर की होनहार छात्रा एवं कार्यक्रम की समन्वयक कु० रवीना मित्तल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
#चंडीगढ़ #indepandencerday

11 months ago | [YT] | 1

Network 21

शहर की जलनिकासी व्यवस्था को लेकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल गंभीर, जिलाधिकारी को ड्रेनेज सिस्टम के लिए उच्च स्तरीय टीम गठन के निर्देश।

मुज़फ्फरनगर। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने आज नगर की जलभराव और जलनिकासी की पुरानी समस्या को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर को सोमवार को मीटिंग मिलाकर एक समग्र व दीर्घकालिक समाधान हेतु निर्देशित किया। मंत्री कपिल देव ने स्पष्ट रूप से कहा कि मुज़फ्फरनगर शहर के विभिन्न क्षेत्रों रामलीला टिल्ला, मिमलाना रोड, रामपुरी, जनकपुरी, लद्धावाला, कृष्णपुरी, गाँधीकालोनी, साकेत आदि में लगातार हो रहे जलभराव से आमजनमानस को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जो न केवल जनस्वास्थ्य बल्कि यातायात व्यवस्था और नगर की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।
इस समस्या के स्थायी समाधान हेतु मंत्री कपिल देव ने जिलाधिकारी को एक उच्च स्तरीय तकनीकी टीम गठित कर एक व्यापक ड्रेनेज सिस्टम की योजना तैयार करने के निर्देश दिये। इस टीम में नगर निकाय, सिंचाई विभाग, जल निगम, लोक निर्माण विभाग, सी एन डी एस, नगर विकास तथा तकनीकी विशेषज्ञों को सम्मिलित करने का सुझाव दिया गया, जिससे हर पहलू का गहन विश्लेषण कर एक प्रभावशाली योजना बनाई जा सके।
उन्होंने कहा कि यह ड्रेनेज सिस्टम वर्तमान व शहर के परिसीमन, भविष्य की जनसंख्या, वर्षा के बदलते पैटर्न और शहरी विकास को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार डिजाइन किया जाए कि बारिश के दौरान न्यूनतम समय में जल का निकास सुनिश्चित हो सके। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि इस कार्य में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
नगर विधायक कपिल देव ने प्रशासन से यह अपेक्षा जताई कि टीम द्वारा शीघ्र सर्वेक्षण कर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाए, ताकि बजट आवंटन एवं क्रियान्वयन की प्रक्रिया को तत्काल गति दी जा सके।
इस अवसर पर मंत्री कपिल देव ने यह विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में ड्रेनेज सिस्टम के सशक्तिकरण से मुज़फ्फरनगर शहर को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी और आमजन को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर ने उपरोक्त संबंध मे तत्काल अधिशासी अधिकारी वह संबंधित अधिकारियों को आदेशित किया। #cmup #mantri #kapildevagarwal #dm #mzn

1 year ago | [YT] | 4

Network 21

मीडिया फॉर यू के स्थापना दिवस पर 9वा स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ केक काटकर जनपद कार्यालय मुजफ्फरनगर पर मनाया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर। मीडिया फॉर यू के 9वे स्थापना दिवस पर दैनिक मीडिया पर यूके कार्यालय मुजफ्फरनगर पर केक काटकर नवा स्थापना दिवस हर उल्लास के साथ मनाया गया दैनिक मीडिया पर यू के मुख्य संपादक नीरज गुप्ता व जिला ब्यूरो चीफ भारतवीर प्रजापति को मुख्य अतिथि मनीष चौधरी ने अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की साथी दैनिक मीडिया पर यू के उज्जवल भविष्य की कामना की आज कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य अतिथि मनीष चौधरी प्रमुख समाजसेवी, राजीव मोहन गोयल राष्ट्रीय अध्यक्ष जर्नलिस्ट ऑफ़ इंडिया, डॉ धर्मेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष जर्नलिस्ट आफ इंडिया, शरद शर्मा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जर्नलिस्ट आफ इंडिया, अमन बंसल,रचित गोयल, नीरज कुमार ध्रुव कुमार सभी ने केक काटकर मीडिया फॉर यू का 9वा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया #स्थापनादिवस #media #trending

1 year ago | [YT] | 4

Network 21

लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र आदित्य शर्मा ने वन विभाग में दरोगा के पद पर चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

‪@Network21news‬(शरद शर्मा)
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र आदित्य शर्मा ने वन विभाग में दरोगा के पद पर चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने आदित्य शर्मा को स्मृति चिन्ह प्रदानकर सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यालय के पूर्व छात्र आदित्य शर्मा ने लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से वर्ष 2014 में इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की थी। आदित्य शर्मा शुरू से ही होनहार छात्र रहा। आदित्य शर्मा ने वन दरोगा के पद पर चयनित होकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। मंगलवार को विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने पूर्व छात्र आदित्य शर्मा को अंग वस्त्र भेंट कर तथा स्मृति चिन्ह प्रदानकर सम्मानित किया। इनके अतिरिक्त उनके साथ आए क्षेत्रीय वन अधिकारी जानसठ सुशील कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी मुजफ्फरनगर आदित्य सोनकर को भी स्मृति चिन्ह प्रदानकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा के अतिरिक्त सिविल इंजीनियर आर. के. वर्मा, वरिष्ठ आचार्य महेश कुमार, खेल प्रशिक्षक रवि प्रकाश, एनसीसी एएनओ राजकमल वर्मा आदि उपस्थित रहे। #वनविभाग #चयनित #intercollage #adityasharma #subinspecter #trending

1 year ago | [YT] | 5

Network 21

प्रसिद्ध उद्योगपति एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री ज़ाकिर राणा कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल।

मुज़फ्फरनगर। प्रतिष्ठित उद्योगपति और राणा ग्रुप के चेयरमैन ज़ाकिर राणा ने रविवार को औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
उन्होंने यह ऐलान जिला एवं नगर कांग्रेस कमेटी की नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान किया, जहाँ पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।
ज़ाकिर राणा के कांग्रेस में शामिल होने को राजनीतिक गलियारों में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, विशेष रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जहां उनका प्रभाव और सामाजिक पहुंच मजबूत मानी जाती है।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने ज़ाकिर राणा का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और उद्योग, विकास और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की पकड़ मजबूत होगी।
इस अवसर पर ज़ाकिर राणा ने कहा –मैं कांग्रेस की धर्मनिरपेक्ष सोच और संविधान की रक्षा के संकल्प से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुआ हूँ। मैं समाज की सेवा और देश के विकास के लिए कांग्रेस के साथ मिलकर काम करूंगा। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ज़ाकिर राणा का गर्मजोशी से स्वागत किया।
#कांग्रेस #zakirrana #salmankhurshid #muzaffarnagar #up #delhi #rahulgandhi

1 year ago | [YT] | 4

Network 21

शाहजहांपुर जेल में बंधिया के बेहतर स्वास्थ्य एवं बीमारियों से बचाव के लिए विशाल चिकित्सा शिविर आयोजित।


‪@Network21news‬ (शरद शर्मा)
शाहजहांपुर। जेल में बंधिया के बेहतर स्वास्थ्य एवं बीमारियों से बचाव के लिए विशाल चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया जिसमें शहर के जाने-माने विभिन्न क्षेत्रों के चिकित्सा विशेषज्ञों ने भाग लिया यह विशाल चिकित्सा शिविर स्वयंसेवी संगठन सहयोग संस्था के सौजन्य से आयोजित किया गया पैथोलॉजिस्ट के द्वारा विभिन्न प्रकार की मौके पर ही जांच भी की गई तथा शिविर में बंधिया को परामर्शित दबाए भी संस्था के माध्यम से उपलब्ध कराई गई ।साथ ही साथ यह भी आश्वासन दिया गया कि जो दबाएं आवश्यक होगी उन्हें भी संस्था के द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। इतने विशाल चिकित्सा शिविर को देखकर और इतने ज्यादा संख्या में डॉक्टर विशेषज्ञों को देखकर बंदियों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने अपनी अपनी तकलीफ के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श एवं इलाज कराया। कारागार में विरुद्ध बंदी के विशेषज्ञ चिकित्सक से इलाज करने की लंबी प्रक्रिया के चलते ज्यादा बंधिया को जिला अस्पताल या अन्य उच्च चिकित्सा संस्थान में भेज पाना मुश्किल होता है ऐसी स्थिति में बंदी के किसी बीमारी या तकलीफ से ग्रसित होने पर उसे तत्काल इलाज और परामर्श मिल जाए इसी विचार के तहत इस विशाल चिकित्सा से वीर
का आयोजन किया गया ताकि अधिक से अधिक बंदी यही विशेषज्ञ परामर्श ले सके और अपना इलाज करा सकें।आज के चिकित्सा शिविर में डॉ0 हेमेंद्र वर्मा- फिजिशियन, डॉ0 उजमा अफजाल-स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ अमित सिंह-भौतिक चिकित्सा,डॉ नमिता सिंह -भौतिक चिकित्सा,डॉ कृष्ण कांत तिवारी -फिजिशियन,डॉ संजय पाठक -नाक,कान गला रोग विशेषज्ञ,डॉ रजत अग्रवाल- दंत रोग विशेषज्ञ,डॉ टीना अग्रवाल -दंत रोग विशेषज्ञ,डॉ गरिमा गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ,डॉ अमित अस्थाना -पैथालौजिस्ट, डॉ शिव शास्त्री सामान्य चिकित्सक ने विभिन्न प्रकार के रोगी बंदियों का परामर्श एवं इलाज किया।इस शिविर में
फार्मासिस्ट केएम सिंह,शीवा खान,गेंदल सिंह, प्रताप सिंह,समर,शिवम् ने बंदियों को विभिन्न प्रकार से मदद की।
सहयोग संस्था की तरफ से पदाधिकारियों में शाहनवाज़ खां, एडवोकेट,अनिल कुमार गुप्ता,प्रधान, रजनी गुप्ता, तराना जमाल, सोमेश यादव, जितेन्द्र सिंह अधिवक्ता, विकास सक्सेना, स्तुति गुप्ता, अनुराग गुप्ता, हरजीत सिंह, अमरदीप सिंह,शालू यादव,शिवम वर्मा,हरसिमरत कौर,अनवार भाई, नीलेश, संगीता गुप्ता ने पूरे मनोयोग से चिकित्सा शिविर में उपस्थित होकर चिकित्सा शिविर को सफल बनाने में मदद की।इस अवसर पर सहयोग संस्था के पदाधिकारियों ने आंखों से सम्बंधित एक विशाल चिकित्सा शिविर आयोजित करने का आश्वासन दिया जिसमें बंदियों की आई साइट चैक कर सभी निशुल्क चश्मा भेंट करने का कार्यक्रम है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने सहयोग संस्था के पदाधिकारियों व सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों का आभार प्रकट किया और सभी को माल्यार्पण कर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। #shahjhapur #jail #medicalcamp #jailsupritendent #mijajilal

1 year ago | [YT] | 3