Nasha Mukti Chetna Sangh



Nasha Mukti Chetna Sangh

जगद्गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, पटियाला से डॉ. विनोद मित्तल जी,
घनौर से श्री सोहन शर्मा जी,
कैथल से हरियाणा पुलिस में सेवारत श्री अजय कुमार जी,
तथा सुनाम से श्री हरी शाह जी को श्रीमद् भागवत गीता भेंट कर “नशा मुक्त, विकसित भारत” के संकल्प के साथ एक प्रेरणादायक पहल की गई।

आइए, हम सभी मिलकर समाज को नशामुक्त और राष्ट्र को सशक्त बनाने का संकल्प लें।

जय हिंद! जय श्री राम!

#nashamuktbharat #nashamuktichetnasangh #NashaMuktiAbhiyan #PunjabAgainstDrugs #YouthAgainstDrugs #nashamuktbhrat #DrAmitKansal #DrugFreeBharat #wakeupcall
#MeraPunjab
#NationFirst
#ViksitBharat
www.nmcs.co.in

4 months ago | [YT] | 2

Nasha Mukti Chetna Sangh

उत्तराखंड के हल्द्वानी में नशा मुक्ति चेतना संघ और कर्मनिष्ठ सनातन के संयुक्त तत्वाधान में रन फॉर ड्रग फ्री उत्तराखंड का आयोजन। उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

4 months ago | [YT] | 1

Nasha Mukti Chetna Sangh

गांव झाडों के माननीय सरपंच श्री राजेंद्र राजू जी के स्नेहिल निमंत्रण पर “नशा मुक्त जीवन- सफलता की पहली सीढ़ी” विषय पर मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर प्रतिष्ठित डीम्ड यूनिवर्सिटी सलाइट,लोगोंवाल से मैनेजमेंट विभाग के प्रमुख,मित्र डॉ. प्रदीप जैन जी का साथ विशेष रूप से प्रेरणादायक रहा।
कार्यक्रम में गुरु तेग बहादुर कॉलेज, भवानीगढ़ से डॉ.दलवीर सिंह जी तथा स्कूल के माननीय प्रिंसिपल श्री सरबजीत सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन को और भी सार्थक बनाया।
इस संवाद के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच, मजबूत चरित्र और सफल जीवन की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया गया।
आओ, हम सब मिलकर नशा मुक्त भारत के प्रहरी बनें और एक स्वस्थ, सशक्त राष्ट्र का निर्माण करें। 🇮🇳
#NashaMuktBharat #NashaMuktPunjab #DrAmitKansal #KansalFoundation #nirmancampuas #drugfreeindia #YouthAgainstDrugs #YouthAwareness #YouthAgainstDrugs #SayNoToDrugs #MainSpeaker #SocialAwareness

4 months ago | [YT] | 1

Nasha Mukti Chetna Sangh

श्री जसप्रीत गोबिंदगढ़ जिला फाजिल्का के Nasha Mukti Chetna Sangh के जिला प्रधान नियुक्त
नशा मुक्ति चेतना संघ पंजाब द्वारा आयोजित “नशा मुक्त पंजाब संकल्प समारोह–2026” के दौरान नशा मुक्ति चेतना संघ के माननीय पंजाब अध्यक्ष श्री मदन जीत सिंह जी ने श्री जसप्रीत गोबिंदगढ़ को जिला फाजिल्का का जिला प्रधान नियुक्त किए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर संघ के प्रेरणास्रोत एवं मार्गदर्शक सरदार जसबीर सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रांत के सह संयोजक डॉ. अमित कांसल, जिला फतेहगढ़ साहिब के संयोजक डॉक्टर राजेंद्र जी, जिला मानसा के सहसंयोजक डॉक्टर बल्लम लिंबाजी ने जसप्रीत गोबिंदगढ़ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नशा मुक्ति चेतना संघ पंजाब के हर घर, स्कूल, कॉलेज, गांव और शहर तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे के कहर से बचाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसके लिए संघ लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि जसप्रीत गोबिंदगढ़ की नियुक्ति से जिला फाजिल्का में नशा मुक्ति अभियान को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। उनकी अगुवाई में युवाओं की सक्रिय भागीदारी से “नशा मुक्त फाजिल्का” के सपने को जल्द ही साकार किया जा सकेगा।
नव-नियुक्त जिला प्रधान जसप्रीत गोबिंदगढ़ ने इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे और जिला फाजिल्का के हर कोने तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाने के लिए समर्पित रहेंगे।

#NashaMuktPunjab
nmcs.co.in

4 months ago | [YT] | 1

Nasha Mukti Chetna Sangh

Nasha Mukti Chetna Sangh की एक महत्वपूर्ण बैठक श्री अमृतसर साहिब में हमारे मार्गदर्शक सरदार जसबीर सिंह जी और प्रांत संयोजक सरदार मदन जीत सिंह जी के नेतृत्व में आगामी योजना को लेकर संपन्न हुई जिसमें पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल और दिल्ली के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

#NashaMuktiAbhiyan #PunjabAgainstDrugs #nashamuktbharat #YouthAgainstDrugs #NashaMuktPunjab #YouthForChange #SayNoToDrugs #YouthAwareness #drugfreeindia #DrAmitKansal

4 months ago | [YT] | 1