Rahat Samarpan Seva Samiti

Service to Humanity | Empowering Lives
Affiliated with MP Jan Abhiyan Parishad •Navankur Sanstha •Youth Power Transparent • Trusted NGO


Rahat Samarpan Seva Samiti

Capacity Building Training for Prasphutan Samitis Successfully Organized

Under the guidance of Madhya Pradesh Jan Abhiyan Parishad, Navankur organization Rahat Samarpan Seva Samiti, Vijayraghavgarh successfully organized a one-day Capacity Building Training Program for Gram Vikas Prasphutan Samitis and Nagar Vikas Samitis of Sector-3 under the Shakti Sanchay Abhiyan.

The objective of the program was to strengthen community institutions and ensure better implementation of government schemes so that their benefits reach the last mile beneficiaries.

The program was chaired by Mrs. Rajeshwari Harish Dubey, President Nagar Parishad Vijayraghavgarh. Several dignitaries, community leaders, and members of village and urban development committees participated in the training.

During the sessions, participants were oriented about the concept, objectives, and functioning of Prasphutan Samitis, along with discussions on social awareness, environmental protection, de-addiction initiatives, community leadership, and effective implementation of welfare schemes.

At the end of the program, certificates were distributed to the participants, encouraging them to actively contribute to community development and social awareness in their respective areas.

Rahat Samarpan Seva Samiti remains committed to strengthening grassroots institutions and promoting inclusive social development through community participation.

#CommunityDevelopment
#CapacityBuilding
#SocialImpact
#GrassrootsLeadership
#RahatSamarpanSevaSamiti

15 hours ago | [YT] | 1

Rahat Samarpan Seva Samiti

Join Rahat Samarpan Seva Samiti – Become a Volunteer

राहत समर्पण सेवा समिति, विजयराघवगढ़ (जिला कटनी, मध्यप्रदेश) वर्ष 2023 से समाज के स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और जनजागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।

संस्था द्वारा विभिन्न सामाजिक पहल संचालित की जा रही हैं जैसे निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, रक्तदान शिविर एवं रक्तदान जागरूकता अभियान, राहत शक्ति अभियान के माध्यम से महिला स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान (एक पेड़ माँ के नाम), जरूरतमंद लोगों के लिए सहायता एवं राहत कार्य तथा शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम।

आप भी इस सामाजिक मिशन का हिस्सा बन सकते हैं। राहत समर्पण सेवा समिति से Volunteer के रूप में जुड़ें और समाज के लिए सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान दें।

Volunteer बनने पर आपको Official Volunteer ID Card, Membership Certificate, Social Work Experience Letter, परिवार के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की सुविधा तथा दान पर आयकर अधिनियम की धारा 80G के अंतर्गत कर लाभ प्राप्त होगा।

सदस्यता शुल्क: ₹500 प्रति वर्ष

जुड़ने के लिए संपर्क करें:
Call / WhatsApp: 9893973136
Website: www.rsssamitingo.com

राहत समर्पण सेवा समिति
विजयराघवगढ़, जिला कटनी, मध्यप्रदेश

#RahatSamarpanSevaSamiti #Volunteer #SocialWork #NGO #CommunityService #Katni #MadhyaPradesh

6 days ago | [YT] | 0

Rahat Samarpan Seva Samiti

राहत समर्पण सेवा समिति परिवार की ओर से डोनर मोटिवेटर प्रशिक्षण कार्यक्रम, अधिवक्ता संघ सम्मान एवं विश्व एनजीओ दिवस से संबंधित समाचारों को प्रमुखता से प्रकाशित करने वाले सभी पत्रकार साथियों का हृदय से धन्यवाद।

आपके सहयोग से रक्तदान एवं सामाजिक सेवा के कार्य जन-जन तक पहुँच पाए।

राहत समर्पण सेवा समिति, विजयराघवगढ़

2 weeks ago | [YT] | 2

Rahat Samarpan Seva Samiti

मध्यप्रदेश एनजीओ महासंघ के मार्गदर्शन में आयोजित एनजीओ सेवा सप्ताह 2026 के अंतर्गत राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ के सहयोग से विश्व रिकॉर्ड निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस ऐतिहासिक शिविर में 1790 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला। रक्त जांच, एक्स-रे, परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। मोतियाबिंद मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन हेतु रेफर किया गया।

यह सफलता सामूहिक प्रयास प्रशासनिक सहयोग और समाज के विश्वास का परिणाम है राहत समर्पण समिति चिकित्सकीय टीम एवं सभी सहयोगियों का हृदय से आभार

www.yashbharat.com/world-record-free-health-camp-i…

#विश्वरिकॉर्डस्वास्थ्यशिविर
#एनजीओसेवासप्ताह2026
#राहतसमर्पणसेवासमिति
#मध्यप्रदेशएनजीओमहासंघ
#जनसेवा
#स्वास्थ्यअधिकार
#विजयराघवगढ़
#कटनी

2 weeks ago | [YT] | 2

Rahat Samarpan Seva Samiti

Our Rahat Shakti Abhiyan by Rahat Samarpan Seva Samiti has been featured in newspapers for impacting 28,000+ women across 70 villages through menstrual hygiene awareness and women empowerment.

Empowering Every Woman • Developing Every Village

#RahatShaktiAbhiyan #ProudMoment #WomenEmpowerment

3 weeks ago | [YT] | 2

Rahat Samarpan Seva Samiti

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक में राहत शक्ति अभियान की सराहना

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यपालक निदेशक डॉ. बकुल लाड़ एवं जिला समन्वयक डॉ. तेज सिंह की अध्यक्षता में सावंद योजना अंतर्गत नवांकुर संस्थाओं की जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में नवांकुर राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा संचालित राहत शक्ति अभियान की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। बताया गया कि इस अभियान के माध्यम से विजयराघवगढ़ क्षेत्र के लगभग 70 गाँवों में 28,000 से अधिक महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है।

अभियान के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता, स्वास्थ्य जागरूकता, पोषण, स्वच्छता एवं आत्मनिर्भरता से जुड़े विषयों पर निरंतर जागरूक किया जा रहा है। साथ ही निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरण एवं स्वास्थ्य परामर्श के माध्यम से महिलाओं के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास किया जा रहा है।

समिति अध्यक्ष शारदा प्रसाद साहू ने सुझाव दिया कि अभियान को और प्रभावी बनाने हेतु गाँव-गाँव में महिलाओं द्वारा सेनेटरी पैड निर्माण एवं बिक्री की व्यवस्था विकसित की जाए, जिससे महिलाओं को स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार मिलेगा और सस्ती स्वच्छता सामग्री उपलब्ध होने से स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कार्यपालक निदेशक द्वारा इस पहल को नवांकुर सखी के माध्यम से प्रारंभ करने की योजना बनाने की बात कही गई ताकि महिला समूहों को संगठित कर आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाए जा सकें।

राहत शक्ति अभियान की प्रमुख विशेषताएँ:
• मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता
• निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरण
• स्वास्थ्य परामर्श एवं शिक्षा
• किशोरियों को स्वास्थ्य मार्गदर्शन
• महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रशिक्षण

हर बहन की शक्ति – हर गाँव का विकास के संकल्प के साथ राहत समर्पण सेवा समिति का यह अभियान महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त जनआंदोलन बनता जा रहा है।

#RahatShaktiAbhiyan #WomenEmpowerment #MenstrualHygiene #RahatSamarpanSevaSamiti #JanAbhiyanParishad

3 weeks ago | [YT] | 1

Rahat Samarpan Seva Samiti

नन्हवाराकला स्थित संकट मोचन प्राथमिक स्वास्थ्य परामर्श केन्द्र में राहत समर्पण सेवा समिति के तत्वावधान में एक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राहत हेल्थ विजन मिशन के अंतर्गत आयोजित किया गया।

शिविर में राहत समर्पण सेवा समिति के कोषाध्यक्ष डॉ. सत्यराम साहू द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। साथ ही डॉ. शरद चतुर्वेदी (डेंटिस्ट), चंद्रभान पाल एवं विक्रम यादव ने अपनी सेवाएं देते हुए कुल 112 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की।

शिविर में मरीजों को आवश्यक दवाइयां पूर्णतः निःशुल्क वितरित की गईं। ग्रामीणों ने शिविर का भरपूर लाभ उठाया और समिति के इस प्रयास की सराहना की।

राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा राहत हेल्थ विजन मिशन के अंतर्गत लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। समिति का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है।

4 weeks ago | [YT] | 4

Rahat Samarpan Seva Samiti

आर्या गोस्वामी के जन्मदिन के अवसर पर गणेशपुरी गोस्वामी द्वारा अपनी पुत्री के जन्मदिन को समाजसेवा से जोड़ते हुए पथवारी, बड़वारा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस सराहनीय पहल के अंतर्गत कुल 70 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिसमें 35 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे, 50 मरीजों को आवश्यक आई ड्रॉप एवं दवाइयाँ प्रदान की गईं तथा 15 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु रेफर किया गया। शिविर से लाभान्वित मरीजों ने इस सेवा के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर गणेशपुरी गोस्वामी ने कहा, “मुझे लगता है कि हम सभी को अपने जन्मदिन जैसे निजी खुशियों के अवसर पर समाजसेवा जरूर करनी चाहिए, ताकि हमारी खुशियाँ दूसरों के जीवन में भी रोशनी बन सकें।”
जन्मदिन पर की गई यह पहल मानवता, संवेदना और सेवा भाव का प्रेरणादायी उदाहरण बनी।

4 weeks ago | [YT] | 1

Rahat Samarpan Seva Samiti

Under the aegis of Madhya Pradesh Jan Abhiyan Parishad District Katni the district level program under the Gramyoday Se Bhagyoday Madhya Pradesh Campaign was successfully organized. From Rahat
Samarpan Seva Samiti Dr. Sharda Prasad Sahu (President) and Mr. Kartikey Tiwari (Joint Secretary) were present in the program. During the program it was informed that the Gramyoday Se Bhagyoday Madhya Pradesh Campaign will now be organized at the village level extending beyond district and block levels to ensure that government welfare schemes, social awareness and community participation reach the grassroots level. The program was attended by Mr. Deepak Soni Tandan (District President Bharatiya Janata Party) as the Chief Guest along with Mr. Ashok Vishwakarma (Vice President, District Panchayat Katni) and Dr. Tej Singh (District Coordinator MP Jan Abhiyan Parishad) Block Coordinators Sector Coordinators, Navankur Institutions Prasphutan Samiti mentors, students and social workers from across the district were also present. Students presented street plays (Nukkad Natak) on water conservation drug free society and plastic free communities delivering strong messages of social awareness

The program was a positive step towards aware villages and a self-reliant Madhya Pradesh.
#JanAbhiyanParishad #RahatSamarpanSevaSamiti #CommunityAwareness #Katni

1 month ago | [YT] | 2

Rahat Samarpan Seva Samiti

स्वामी विवेकानन्द जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा स्वदेशी संकल्प दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया समिति के अध्यक्ष डॉ. शारदा प्रसाद साहू जी के नेतृत्व में स्वदेशी संकल्प दौड़ सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं युवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति स्वदेशी भावना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानन्द जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी हरीश दुबे जी, विजयराघवगढ़ मंडल अध्यक्ष श्रीराम सोनी जी छवि ताम्रकार शासकीय उत्कर्ष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सरस्वती मिश्रा मैडम, विद्यालय का समस्त स्टाफ, पुलिस विभाग से पप्पू प्रजापति एवं अंजनी सर की गरिमामयी उपस्थिति रही कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार किया गया तथा स्वदेशी संकल्प दौड़ एवं रैली का आयोजन हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं वंदना पटेल (प्रथम), अर्चना केवट (द्वितीय) एवं भावना प्रजापति (तृतीय) को सम्मानित किया गया इसी क्रम में कैमोर सेक्टर के नन्हवरकला गाँव स्थित विद्यालय में भी राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा यही कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहाँ आयोजित संकल्प दौड़ में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। नन्हवरकला विद्यालय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री नन्हे सिंह बागरी जी उपस्थित रहे तथा राहत समर्पण सेवा समिति के सदस्य श्री शिवदत्त सोनी जी द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं पुरस्कार वितरण किया गया इस पूरे आयोजन को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक श्रीमती आरती गुप्ता के नेतृत्व में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था सेक्टर क्रमांक 3 राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया हम सभी के लिए यह कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं बल्कि स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों को जीवन में उतारने का संकल्प था राहत समर्पण सेवा समिति आगे भी समाज युवा और राष्ट्र के लिए इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो

#RahatSamarpanSevaSamiti
#NavankurSanstha
#SwamiVivekanandJayanti
#NationalYouthDay
#YuvaShakti
#SwadeshiSankalp
#HealthyYouth

1 month ago | [YT] | 3