Watch (UP INDIA 24) and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! (UP INDIA 24) leading Hindi News Channel.(UP INDIA 24) channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. and connecting to us contact for comment

(UP INDIA 24) यह एक हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह न्यूज़ चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। (यूपी इंडिया 24) न्यूज़ चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए बने रहे हमारे साथ...

whatsapp.com/channel/0029VaDijpxDDmFaH1M2G90H

www.facebook.com/profile.php?id=61557231584897&…

youtube.com/@upindia24


UP INDIA 24

बारा विधायक डॉ. वॉचस्पति के प्रयासों से बदलेगी बारा विधानसभा की तस्वीर

नेवढ़िया मार्ग चौड़ीकरण को मिली 56.85 करोड़ की सौगात, बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने की भी पहल

बारा प्रयागराज। यमुनापार क्षेत्र की बारा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज होती नजर आ रही है। एक ओर जहां लंबे समय से उपेक्षित नेवढ़िया मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण को 5685.39 लाख (56.85 करोड़) की बड़ी धनराशि स्वीकृत हुई है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नए विद्युत उपकेन्द्रों के निर्माण की दिशा में भी ठोस पहल की गई है। इन दोनों महत्वपूर्ण विकास कार्यों के पीछे बारा विधायक डॉ. वॉचस्पति के निरंतर प्रयास, सक्रियता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को अहम माना जा रहा है।

नेवढ़िया मार्ग बारा विधानसभा के लिए केवल एक सड़क नहीं, बल्कि सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों की जीवनरेखा है। वर्षों से जर्जर हालत में रहे इस मार्ग के कारण ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आवागमन, कृषि उपज के परिवहन, व्यापार और आपातकालीन सेवाओं में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में हालात और भी बदतर हो जाते थे। विधायक डॉ. वॉचस्पति ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए और तकनीकी प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसके परिणामस्वरूप अब इस बहुप्रतीक्षित परियोजना को मंजूरी मिली है। परियोजना के तहत चेनज 0.000 से 19.000 किलोमीटर तथा चेनज 22.200 से 23.000 किलोमीटर तक सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।
इसी क्रम में बारा विधानसभा क्षेत्र की बिजली समस्या को लेकर भी पहल तेज हुई है। जसरा विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बसहरा तरहार सहित आसपास के गांवों तथा शंकरगढ़ विकास खण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत जूही में विद्युत उपकेन्द्र स्थापित कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा दिए गए पत्र पर विधायक डॉ वाचस्पति ने विधानसभा में याचिका दाखिल की। ग्रामीणों का कहना है कि दूरस्थ उपकेन्द्रों पर निर्भरता के कारण लो-वोल्टेज और कटौती की समस्या बनी रहती है, जिससे कृषि, शिक्षा और व्यापार प्रभावित होता है।
डॉ. वॉचस्पति ने आश्वासन दिया है कि सड़क और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता पर लेकर बारा विधानसभा को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई है कि इन प्रयासों से आने वाले समय में बारा विधानसभा की तस्वीर बदलेगी और आमजन को स्थायी राहत मिलेगी।

9 months ago |[YT] | 2

UP INDIA 24

प्रयागराज पुलिस ने साइबर फ्रॉड पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

10 months ago |[YT] | 0

UP INDIA 24

निम्न बिंदुओं पर ए०आई०एम०सी०ई०ए की बैठक हुई संपन्न...

2 years ago |[YT] | 6