स्वागत है आपका "मन के भाव" डिजिटल डायरी में! ✨
यह चैनल केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि मेरी जिंदगी के अनुभवों, जज्बातों और बरसों की साधना का एक जीवंत रूप है। जहाँ आपको हर अहसास को छूती हुई विधाएँ मिलेंगी।
यहाँ आपको सुनने को मिलेगा:
🌸 भक्ति रस से सराबोर भजन और पद — जो सीधे ईश्वर से तार जोड़ते हैं।
✍️ दिल को छू लेने वाली गज़लें और नज़्में — जो मोहब्बत, दर्द और ज़िंदगी के फलसफे को बयां करती हैं।
📜 गहरी और अर्थपूर्ण कविताएँ — जो समाज और मन के भीतर के भावों को टटोलती हैं।
मेरी बरसों पुरानी कलम से निकले इन शब्दों को आधुनिक तकनीक (AI संगीत) के खूबसूरत तालमेल के साथ पिरोकर, मैं धीरे-धीरे आप सभी के सामने ला रहा हूँ। हर रचना पूरी तरह से मौलिक (Original) है और मेरे दिल के बेहद करीब है।
अगर आपको भी गहरे शब्द, सुरीला संगीत और सुकून देने वाले भाव पसंद हैं, तो इस सफर में मेरे हमसफ़र बनिए।
👉 चैनल को सब्सक्राइब करें, अपनी राय कमेंट्स में साझा करें और इन भावों को अपनों के साथ साझा करें।
शब्द् मेरे, संगीत नया, और जुड़ाव आपका...
शुक्रीया और सादर प्रणाम! 🙏
— तरुण
मन के भाव Man Ke Bhav By Tarun
नमस्कार दोस्तों,
'मन के भाव' कम्युनिटी में आप सभी का दिल से स्वागत है। यहाँ हम अपने दिल की बातें, सुंदर विचार और कविताएँ साझा करेंगे।
आप भी अपने विचार और खूबसूरत रचनाएँ यहाँ पोस्ट कर सकते हैं। हमसे जुड़ने के लिए आप सभी का धन्यवाद!
2 months ago | [YT] | 0
View 0 replies
मन के भाव Man Ke Bhav By Tarun
माता भेंटें भजन maya ki bhenten bhajan
2 months ago | [YT] | 0
View 0 replies
मन के भाव Man Ke Bhav By Tarun
राधा राधा राधा, हमारी प्रिय राधा।
हमारी प्रिय राधा, जीवन धन राधा।।
बसत मन राधा, भजत मन राधा।
लखत मन राधा, हमारी प्रिय राधा।।
लतन महिं राधा, पतन महिं राधा।
सुमन महिं राधा, हमारी प्रिय राधा।।
वृन्दावन राधा, गहवरवन राधा।
श्री निधिवन राधा, हमारी प्रिय राधा।।
कण कण राधा, हर इक क्षण राधा।
श्रवण कर राधा, हमारी प्रिय राधा।।
संत कहें राधा, वेद कहें राधा।
"तरुण" कह राधा, हमारी प्रिय राधा।।
9 months ago | [YT] | 0
View 0 replies