Hemu Sharma Nainital

Hemu sharma


Insta id- hemusharmanainital


Hemu Sharma Nainital

उत्तराखंड की वादियों की तरह यहां का खानपान भी अद्भुत और अद्वितीय है पहाड़ी अंचल के भोजन में विविधता होने के साथ ही पोषक तत्वों का अनमोल खजाना छिपा है अपनी गुणकारी और स्वास्थ्यवर्धक तासीर से यहां के फल,सब्जी, दाल और अनाज आदि ने देश ही नहीं वल्कि दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है भोजन को बनाने की अनोखी पारंपरिक विधि न सिर्फ स्वाद में वृद्धि करती है बल्कि पौष्टिकता को भी कई गुना बढ़ा देती है सना नीबू जिसे स्थानीय भाषा बोलचाल में चूख कहा जाता है सर्दियों के सीजन में सबसे पसंदीदा है, इसे धूप में बैठकर खाने का मजा ही अलग है यह पर्वतीय क्षेत्रों के बड़े नींबू से तैयार होता है नींबू के साथ भांग के बीज और धनिया मिक्स नमक गुड और दही मिलाकर इसे तैयार किया जाता है खट्टे-मीठे जायके के साथ ही एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से युक्त होता है शरीर को सर्द मौसम में ताजगी देता है आयुर्वेद में भी इसे लाभकारी माना गया है
#नींबू #चूख

1 month ago | [YT] | 5

Hemu Sharma Nainital

खिलने वाले फुल खिल ही जायेंगे,किसी शाम,किसी मौसम यह समां ढल ही जायेगा।

3 months ago | [YT] | 4

Hemu Sharma Nainital

रावण तो मार दिया, लेकिन वो रावण कब मरेगा, जो हर पेपर में सेटिंग करके, हमारी मेरिट को उठा देता है, और हम ये सोच के चुप हो जाते हैं कि 0.25 से रह गए, अगली बार हो जायेगा 😢

4 months ago | [YT] | 0

Hemu Sharma Nainital

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर शत-शत नमन
एवं रामपुर तिराहा गोलीकांड में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर राज्य आंदोलनकारियों को कोटि कोटि नमन🙏

4 months ago | [YT] | 2

Hemu Sharma Nainital

"कायरता से कहीं ज्यादा अच्छा है, लड़ते-लड़ते मर जाना।"

महात्मा गाँधी

4 months ago | [YT] | 1

Hemu Sharma Nainital

हमारा सिस्टम, चाहे पब्लिक सर्विस कमीशन हो या अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, परीक्षाएं करवा रहा है। कभी पूरे पेपर लीक हो जा रहे हैं, कभी आंशिक रूप से पेपर लीक हो जा रहा है और जहां परीक्षाएं हो जा रही हैं, वहां रिजल्ट नहीं निकल पा रहा है और जहां रिजल्ट निकल रहा है वहां नियुक्तियां नहीं मिल रही हैं तो नौजवानों की भावनाओं के साथ यह किस प्रकार का खिलवाड़ हो रहा है?

4 months ago | [YT] | 4

Hemu Sharma Nainital

इस पेपर की पारदर्शिता भंग होने से 1. 50 लाख अभ्यर्थी सीधे प्रभावित हुए है, उन अभ्य‍र्थियों तथा उनके सभी अभिभावकों और उत्तराखंड की जनता को सड़कों पर उतरने की जरुरत है.
आखिर कब तक यही चलता रहेगा....

4 months ago | [YT] | 3

Hemu Sharma Nainital

11 बजे परीक्षा शुरू होती है 11:35 पर पेपर बाहर आ जाता है।
कितने हाकम और हाकिम है उत्तराखंड में ?
#यूकेएसएसएससी_का_फिर_पेपर_लीक!
UKSSSC द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय #पटवारी #लेखपाल परीक्षा प्रश्न पत्र लीक एग्जाम date- 21 /09/2025
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की प्रतिष्ठा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। आज आयोजित हुई परीक्षा का पेपर लीक होने की खबर सामने आते ही बेरोजगार युवाओं में गहरा आक्रोश है।बेरोजगारी की मार झेल रहे लाखों युवाओं ने इस परीक्षा को मेहनत और उम्मीदों के सहारे दिया था, लेकिन पेपर लीक होने से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। यह घटना सिर्फ परीक्षा देने वाले छात्रों के साथ अन्याय नहीं है, बल्कि पूरे उत्तराखंड के भविष्य से खिलवाड़ है।
सवाल यह उठता है
कि आखिर कब तक परीक्षाओं की पारदर्शिता पर दाग लगता रहेगा?
कब तक बेरोजगार युवाओं को धोखा मिलता रहेगा?
जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं होती?

युवाओं की मांग है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएँ।
यह सिर्फ एक पेपर लीक नहीं है, बल्कि बेरोजगार युवाओं के सपनों और संघर्षों का शोषण है।
#PaperLeakMafia
#JusticeForYouth
#StopPaperLeak
#BerojgarKiAwaaz
#UKSSSC

4 months ago (edited) | [YT] | 3